By: ABP Live | Updated at : 24 Jul 2022 01:17 PM (IST)
सलमान खान, यूलिया वंतूर
Iulia Vantur Birthday: सलमान खान की करीबी दोस्त रहीं यूलिया वंतूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. यूलिया का 24 जुलाई 1980 को रोमानिया (Romania) में जन्म हुआ था. बॉलीवुड में उनका नाम शुरुआत से ही सलमान खान से जोड़ा जाता रहा है. हालांकि कभी भी दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा.
यूलिया वंतूर को सलमान खान की वजह से इंडस्ट्री में पहचान मिली ऐसा कहना गलत नहीं होगा. साल 2014 में आई सलमान खान की बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ओ तेरी में यूलिया ने आइटम नंबर किया था. यही नहीं उन्होंने सलमान की राधे: योर मोस्ट वानटेड भाई में 'सीटीमार' गाना भी गाया था. यूलिया अपने सिंगल एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं.
सलमान खान से नजदीकी
बॉलीवुड गलियारों में यूलिया और सलमान खान के अफेयर की खबरें काफी पहले से चल रही हैं. दोनों पिछले 11 सालों में कई बार साथ दिखे हैं. सलमान खान को यूलिया पहली ही नजर में भा गई थीं. यूलिया अक्सर सलमान खान के घर आती जाती रहती हैं. सलमान खान के परिवार से भी उनके बहुत अच्छे रिलेशन हैं.
सलमान खान से शादी पर कही थी ये बात
यूलिया ने लॉकडाउन का वक्त सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में ही बिताया था. दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रही हैं. उनकी करीबियों के चलते ये खबर भी फैल चुकी है कि दोनों का इरादा शादी करने का था. हालांकि यूलिया ने इन बातों से इनकार किया था.
एक पुराने इंटरव्यू में शादी के सवाल पर यूलिया वंतूर ने कहा था कि ये बेकार का सवाल है, दो लोगों का एक साथ समय बिताना और खुश रहना जरूरी है और इसके लिए पेपर पर ठप्पा लगाना जरूरी नहीं है.
सलमान के कहने पर आईं बॉलीवुड में
रिपोर्ट्स की मानें तो यूलिया (Iulia Vantur) को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिये सलमान खान (Salman Khan) ने ही कहा था. इसी के बाद वो मुम्बई (Mumbai) आ गईं. हालांकी शुरू-शुरू में उन्हें काम मिलने में काफी दिक्कत आई. यूलिया ने बहुत से ऑडिशन दिए, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई. इसके बाद सलमान खान ने उनकी मदद की और सफलता उनके कदमों में आ गई.
Arbaaz Khan से तलाक से पहले डरी और घबराई हुई थीं Malaika Arora, खुद किया था ऐसा खुलासा
फिल्मों में काम नहीं मिलने पर नाइट क्लब में DJ बन गए थे Bobby Deol, इस सीरीज़ से लौटा पुराना रुतबा
शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, जोरदार तरीके से हुए गृह प्रवेश
Dhurandhar 2 vs Toxic एडवांस बुकिंग: यूएस बॉक्स ऑफिस पर आगे निकले रणवीर सिंह, यश का ऐसा हाल
ओटीटी पर रिलीज हो रही 'तन्वी द ग्रेट', कब और कहां देख पाएंगे अनुपम खेर की ये फिल्म?
Sunday Box Office: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने पलटी बाजी, 'ओ रोमियो'-'बॉर्डर 2' के तेवर हुए ढीले, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Border 2 BO Day 38: छठे संडे फिर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे कर डाली धांसू कमाई
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा