एक्सप्लोरर

ATM से पैसे निकालते वक्त फंस गया है कैश तो जल्द करें यह काम! नहीं होगा कोई नुकसान

RBI के नियमों के अनुसार अगर आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं लेकिन एटीएम मशीन से कैश नहीं मिला है तो ऐसी स्थिति में बैंक कटे हुए पैसों को 7 दिनों के अंदर वापस कर देता है.

ATM Money Withdrawal Rules: समय के साथ बैंकिंग व्यवस्था में बड़े बदलाव आ रहे है. अब लोग बैंक से पैसे निकालने की बजाए एटीएम कार्ड के जरिए पैसे निकाल रहे हैं. साथ ही कैशलेस ट्रांजैक्शन में भी पिछले कुछ सालों में तेजी देखी गई है. लेकिन, कई बार एटीएम से पैसे निकालते वक्त पैसे एटीएम में ही फंस जाते हैं. इस कारण कई बार लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ज्यादातर पैसे फंस जाने की स्थिति में लोग घबरा जाते हैं. अगर आपके साथ भी इस तरह की दिक्कत हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एटीएम में पैसे फंस जाने की स्थिति में क्या करना चाहिए-

सबसे पहले बैंक को करें संपर्क
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, अगर किसी एटीएम से पैसे निकालते वक्त पैसे फंस जाएं तो ऐसी स्थिति में ग्राहक को परेशान होने की जरूरत नहीं है. अकाउंट से पैसे कट जाने और कैश न मिलने की स्थिति में ग्राहक सबसे पहले अपने बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर इस पूरी घटना की जानकारी बैंक को दें. अगर आपके पास बैंक में जाकर इस बात की जानकारी देने का समय नहीं है तो आप बैंक के द्वारा जारी किए गए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें. इस पूरी घटना की जानकारी दर्ज कराएं. इसके बाद आपको 7 दिनों के अंदर अपने पैसे वापस मिल जाएंगे.

एटीएम ट्रांजेक्शन स्लिप जरूर रखें
एटीएम से पैसे निकालते वक्त अगर आपके अकाउंट से पैसे निकल जाए और कैश न मिले तो ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप एटीएम से निकलने वाली ट्रांजेक्शन की पर्ची को संभालकर सबूत के तौर पर रख सकते हैं. अगर एटीएम स्लीप खत्म हो जाने के कारण आपको नहीं मिली है तो ऐसी स्थिति में बैंक से जाकर एटीएम ट्रांजेक्शन का बैंक ट्रांजेक्शन का स्टेटमेंट निकलवा लें. इस स्लीप में एटीएम मशीन की जानकारी होती है जिसे बैंक क्रांस वेरिफाई करेगा.

7 दिन में पैसे मिल जाएंगे वापस
RBI के नियमों के अनुसार अगर आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं लेकिन आपको एटीएम मशीन से कैश प्राप्त नहीं हुए हैं तो ऐसी स्थिति में बैंक कटे हुए पैसों को 7 दिनों के अंदर वापस कर देता है. अगर बैंक 7 दिन के अंदर पैसे नहीं वापस करता है तो 100 रुपये के हिसाब से प्रतिदिन बैंक को जुर्माना देना होगा. 

ये भी पढ़ें-

Flipkart की नई सर्विस से करोड़ों लोगों को होगा मुनाफा, सस्ते में घर बैठे मिलेगी यह चीज

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के दाम क्या आज फिर बढ़े या लोगों को मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Holi 2026: मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Holi 2026: मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
Holi 2026 Warning: सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
Embed widget