एक्सप्लोरर

कैसे आसान स्टेप्स में SBI के ग्राहक जनरेट कर सकते हैं ग्रीन पिन, जानिए इसके फायदे

एसबीआई द्वारा दी जा रही ग्रीन पिन सुविधा ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों के लिए फायदेमंद हैं और इससे पेपरलेस बैंकिंग की दिशा में एक अच्छी पहल होगी.ग्रीन पिन के इस्तेमाल करने पर कर्मचारियों को एटीएम पिन साथ रखने की जरूरत नहीं होती है और यह सुविधा पिछले चार साल से बैंक द्वारा दी जा रही है.

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक या एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों को ग्रीन पिन की सुविधा दी है. ये सुविधा एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, आईवीआर और एसएमएस जैसे कई तरह के चैनलों के जरिए डेबिट कार्ड पिन आसानी से बनाने का तरीका है. ग्रीन पिन सुविधा ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों के लिए फायदेमंद हैं और यह पेपरलेस बैंकिंग की दिशा में एक अच्छी पहल  साबित हो रही है.

बता दें कि ग्रीन पिन के इस्तेमाल करने पर कर्मचारियों को एटीएम पिन साथ रखने की जरूरत नहीं होती है और यह सुविधा पिछले चार साल से बैंक द्वारा दी जा रही है. गौरतलब है कि एसबीआई बैंक ने कुछ दिन पहले ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक 40 सेकेंड की वीडियो पोस्ट कर स्टेप वाइज बताया था कि कैसे ग्रीन पिन जनरेट किया जा सकता है. इसके साथ ही बैंक ने लिखा था कि, ‘ हमारे टोल-फ्री आईवीआर सिस्टम के जरिए अपने डेबिट कार्ड पिन या ग्रीन पिन को जनरेट करने के ये आसान स्टेप हैं. कस्टमर 1800 112 211 या 1800 425 3800 पर कॉल कर सकते हैं.’

ग्रीन पिन जनरेट करने के ये हैं सभी स्टेप्स

1-सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टोल-फ्री नंबर 1800 112 211 या 1800 425 3800 पर कॉल करें.

2- इसके बाद एटीएम डेबिट कार्ड से जुड़ी सेवा के लिए 2 दबाएं और फिर पिन जनरेट करने के लिए 1 दबाएं.

3- अगर आपने अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल की है तो 1 दबाएं या किसी एजेंट से बात करनी है तो 2 दबाएं.

4- अब एटीएम कार्ड के आखिर 5 अंकों को दर्ज करें, जिसके लिए आप ग्रीन पिन जनरेट करना चाह रहे हैं.

5- इन आखिरी के पांच अंकों की पुष्टि के लिए 1 दबाएं.

6- एटीएम कार्ड के अंतिम पांच अंकों को दोबारा दर्ज करने के लिए 2 दबाएं.

7- अगले स्टेप में खाता संख्या के आखिरी के 5 अंक दर्ज करें.

8- खाता संख्या के आखिरी के 5 अंकों को दोबारा दर्ज करने के लिए 2 दबाएं.

9- इसके बाद अपनी डेथ ऑफ बर्थ डालें और ऐसा करते ही आपका  ग्रीन पिन जनरेट हो जाएगा.

10- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ग्रीन पिन आ जाएगा.

ये भी पढ़ें साल 2019-20 का रिफंड आना शुरू हुआ, जानिए कैसे चेक करें इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस, क्लेम के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स बैंक अकाउंट के आधार से लिंक होने के ये हैं फायदे, इस आसान तरीके से जानें आपका आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget