एक्सप्लोरर

चेहरे की चमक बढ़ाकर उसे और खूबसूरत बनाता है ये जादुई पौधा, चुटकियों में गायब हो जाती है स्किन पोर्स की समस्या

कुछ पौधे बेहद गुणकारी होते हैं. कई तरह की दवाएं बनाने में इनका इस्तेमाल होता है. स्किन की समस्याओं को दूर करने में भी कुछ प्लांट्स रामबाण होते हैं. इन्हीं में से एक है हेमामेलिस वर्जिनियाना का पौधा.

Skin Care Tips : पेड़-पौधों का इस्तेमाल बतौर औषधी सदियों से होता आ रहा है. कई बीमारियों में इनका इस्तेमाल आज भी होता है. कई प्लांट्स औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. डायबिटीज,ब्लड प्रेशर,थॉयराइड और लीवर जैसी बीमारियों के इलाज में उनका इस्तेमाल होता है. स्किन की कई समस्याओं का इलाज भी कुछ मेडिसनल प्लांट में होता है. ऐसा ही एक प्लांट है हेमामेलिस वर्जिनियाना (Hamamelis virginiana), जिससे जड़ी बूटी ‘विच हेजल’ मिलता है. इसका इस्तेमाल स्किन की प्राब्लम्स दूर करने होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, विच हेजल का यूज त्वचा की जलन को खत्म करने, सूजन को कम करने और स्किन पोर्स को टाइट करने में करते हैं. मुंहासे,एक्जिमा और दूसरी स्किन समस्याओं के प्राकृतिक इलाज में भी इसका इस्तेमाल होता है.

स्किन के प्रोड्क्टस में विच हेजल का यूज

एक्सपर्ट के अनुसार, कई कॉस्मेटिक कंपनियां स्किन केयर प्रोडक्ट्स जैसे- फेशियल टोनर और वाइप्स, मुंहासे का इलाज, शैंपू और आफ्टरशेव प्रोडक्ट्स में विच हेजल का इस्तेमाल करती हैं. यह उन पौधों में शामिल है, जिसे अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एजेंसी (FDA) की तरफ से ओवर-द-काउंटर दवाओं के लिए घटक के तौर पर मान्यता दी गई है. 

विच हेजल से स्किन को फायदे

जलन कम होती है

विच हेजल ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-इरिटेंट गुण पाए जाते हैं. जिससे त्वचा में जलन से आराम मिल जाता है. चकत्ते,कीड़े के काटने पर होने वाली जलन से छुटकारा दिलाते हैं.

सूजन को कम करता है

विच हेजल तेल से त्वचा का सूजन भी कम होता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे,एक्जिमा और सोरायसिस की रेडनेस और सूजन को कम करने का काम करते हैं. 

स्किन पोर्स टाइट होती है

विच हेजल तेल का कसैला गुण स्किन पोर्स को टाइट करने में कारगर होता है. एक्ने ब्रेकआउट रोकने में भी यह मददगार होता है. 

सेंसिटिव स्किन को फायदा

अगर किसी की स्किन सेंसिटिव है तो ये पौधा काफी कमाल का असर दिखाता है. स्किन की जलन दूर कर उसे कूल करता है. इससे सेंसटिव स्किन को आराम मिलता है. 

स्किन माइश्चराइज और हाइड्रेट बनाता है

यह नेचुरल मॉइस्चराइजर के तौर पर भी काम करता है. यह स्किन पर ऑयली कंटेंट नहीं छोड़ता और उसे हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. चेहरे को खूबसूरत बनाने में यह सहायक है.

चेहरे पर नहीं दिखता उम्र का असर

विच हेजल तेल के एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाता है. इसे लगाने से चेहरे पर उम्र का असर नहीं दिखाई देता. समय से पहले बुढ़ापा, झुर्रिया और फाइन लाइन से भी बचाता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय
Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय
Early Vascular Ageing: क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
Chaitra Month 2026: हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र है बड़ा पुण्यकारी, करें ये 6 काम, बदल सकता है भाग्य!
हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र है बड़ा पुण्यकारी, करें ये 6 काम, बदल सकता है भाग्य!

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget