एक्सप्लोरर

Christmas day 2020: पूरे 12 दिनों तक क्रिसमस पर्व मनाने की है मान्यता, 25 दिसंबर से होता है शुरू

हर साल 25 दिसंबर को मनाए जानेवाले त्यौहार के मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं. हर साल ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है. पूरी दुनिया में 12 दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर हर दिन कुछ न कुछ खास होता है.

Christmas day 2020: हर साल ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है. मगर इस बार उसकी खुशियों पर कोरोना वायरस का साया मंडरा रहा है. महामारी ने जश्न, उत्सव, आयोजन और समारोहों पर पानी फेरने का काम किया है. ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई किस्म का पता चलने के बाद पूरी दुनिया डर के साए में है. संक्रमण से बचाव के लिए कई देशों में उड़ानों को रोक दिया गया है. कुछ देशों ने सख्त लॉकडाउन का रास्ता भी अपनाया है. जिसकी वजह से ईसाइयों के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर खलल पड़ गई है.

हर साल 25 दिसंबर को मनाए जानेवाले त्यौहार के मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं. पार्टी कर ईसा मसीह के जन्म की खुशियों को साझा करते हैं. स्वादिष्ट पकवान पकाए जाते हैं और घरों, चर्चों को रंग-बिरंगे सजावट से सजाया जाता है. पूरी दुनिया में क्रिसमस का पर्व 12 दिनों तक मनाया जाता है. 12 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन कुछ न कुछ खास होता है.

जानिए क्रिसमस के 12 दिन

पहला दिन यानी 25 दिसबंर: इसे क्रिसमस का पहला दिन कहा जाता है. इस दिन से ही क्रिसमस का जश्न शुरू हो जाता है. पहले दिन को ईसाई प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं.

दूसरा दिन यानी 26 दिसंबर: इस दिन को बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है और उसे सेंट स्टीफन डे के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि ईसाई धर्म के लिए सबसे पहले अपनी कुर्बानी देनेवाले सेंट स्टीफन थे.

तीसरा दिन यानी 27 दिसंबर: यह दिन सेंट जॉन को समर्पित होता है. ये ईसा मसीह से प्रेरित और उनके मित्र माने जाते हैं.

चौथा दिन यानी 28 दिसंबर:  इस दिन के बारे में कहा जाता है कि किंग हीरोद ने ईसा मसीह को ढूंढते समय कई मासूम लोगों का कत्ल कर दिया था और  उन्हीं मासूम लोगों की याद में उनके लिए प्राथना का आयोजन किया जाता है.

पांचवां दिन यानी 29 दिसंबर: आज का दिन सेंट थॉमस को समर्पित होता है. 12वीं सदी में चर्च पर राजा के अधिकार को चुनौती देने पर उन्हें आज ही के दिन  कत्ल कर दिया गया था. 29 दिसंबर को ईसाई धर्मावलंबी उन्हें याद करते हैं.

छठा दिन यानी 30 दिसंबर: इस दिन ईसाई धर्म के माननेवाले लोग सेंट ईगविन ऑफ वर्सेस्टर को याद करते हैं.

सातवां दिन यानी 31 दिसंबर: ऐसा कहा जाता है कि पोप सिलवेस्टर ने इस दिन को मनाया था. कई यूरोपियन देशों में न्यू ईयर इव को सिलवेस्टर कहा जाता है. आज के दिन खेलकूद आयोजित किए जाते हैं. नए साल से पहले की शाम के रूप में भी इस दिन को मनाने की परंपरा है.

आठवां दिन यानी 1 जनवरी: आज का दिन क्रिसमस का आंठवां दिन होता है. यह दिन ईसा मसीह की मां मदर मैरी को समर्पित है.

नौवां दिन यानी 2 जनवरी: आज के दिन चौथी सदी के सबसे पहले ईसाई ‘सेंट बसिल द ग्रेट’ और ‘सेंट ग्रेगरी नाजियाजेन’ को याद किया जाता है.

दसवां दिन यानी 3 जनवरी: मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह का नाम रखा गया था. इस दिन चर्च को खास तौर पर सजाया जाता है और गीत गाए जाते हैं.

ग्यारहवां दिन यानी 4 जनवरी: 18वीं और 19वीं सदी की सेंट एलिजाबेथ अमेरिका की पहली संत थीं. इस दिन उन्हें याद किया जाता है.

बारहवां दिन यानी 5 जनवरी: ये क्रिसमस पर्व का आखिरी दिन माना जाता है. इस दिन को एपीफेनी भी कहा जाता है. यह दिन अमेरिका के पहले बिशप सेंट जॉन न्यूमन को समर्पित है.

बर्थडे के सिर्फ 5 दिन बाद मशहूर ब्रिटिश सुपरमॉडल स्टेला टेनेंट का निधन

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर बोले- भारतीय टीम से सहानुभूति लेकिन उन्हें तनाव में देखना सुखद

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hanuman Jayanti 2026 LIVE: आज हनुमान जयंती, पूजा के लिए 4 शुभ मुहूर्त, करें इन चीजों का दान, हनुमान जी होंगे प्रसन्न
Hanuman Jayanti 2026 LIVE: आज हनुमान जयंती, पूजा के लिए 4 शुभ मुहूर्त, करें इन चीजों का दान, हनुमान जी होंगे प्रसन्न
अक्षय कुमार से हुई महाकाल मंदिर में चूक! नंदी के कान में मनोकामना कहते समय हुई ये गलती!
अक्षय कुमार से हुई महाकाल मंदिर में चूक! नंदी के कान में मनोकामना कहते समय हुई ये गलती!
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं, जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय मैसेज
हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं, जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय मैसेज
Aaj Ka Panchang 2 April 2026: आज हनुमान जन्मोत्सव पर ध्रुव योग का अद्भुत संगम, जानें आज का शुभ चौघड़िया और राहुकाल
आज हनुमान जन्मोत्सव पर ध्रुव योग का अद्भुत संगम, जानें आज का शुभ चौघड़िया और राहुकाल

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: सुबह-सुबह कहां डोली धरती! 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, जानें ताजा अपडेट
सुबह-सुबह कहां डोली धरती! 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, जानें ताजा अपडेट
हिमाचल: दल बदलने वाले विधायकों को अब मिलेगी सजा! खो देंगे पेंशन का अधिकार, सदन में विधेयक पेश
हिमाचल: दल बदलने वाले विधायकों को अब मिलेगी सजा! खो देंगे पेंशन का अधिकार, सदन में विधेयक पेश
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
World Richest Cricketer: दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
Assembly Election 2026 Live: सावधान रहें, EC के नए अधिकारी रद्द कर सकते हैं आपका नामांकन- पार्टी उम्मीदवारों से ऐसा क्यों बोलीं ममता बनर्जी
Assembly Election 2026 Live: सावधान रहें, EC के नए अधिकारी रद्द कर सकते हैं आपका नामांकन- पार्टी उम्मीदवारों से ऐसा क्यों बोलीं ममता बनर्जी
Russia crude oil: रूस कितने रुपये में बेचता है एक बैरल क्रूड ऑयल, यह कच्चा तेल बेचने वाले कितने देशों से महंगा?
रूस कितने रुपये में बेचता है एक बैरल क्रूड ऑयल, यह कच्चा तेल बेचने वाले कितने देशों से महंगा?
Punjab And Sind Bank LBO Recruitment: बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती
बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती
Embed widget