एक्सप्लोरर

लव मैरिज के बाद भी पार्टनर से होती है अनबन, इन बातों का ध्यान रखकर मैरिड लाइफ को बनाएं आसान

लव मैरिज करने वाले कपल भी शादी के बाद खूब झगड़ते हैं. इसका एक कारण यह भी है कि शादी के बाद की असलियत का सामना वो ठीक तरीके से नहीं कर पाते हैं. कुछ खास बातों का ध्यान रखकर इसे बचा जा सकता है.

जब प्यार होता है तो पूरी दुनिया खूबसूरत लगने लगती है लेकिन रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ प्यार काफी नहीं होता है. इसे एक जिम्मेदारी की तरह लेना पड़ता है. अक्सर देखा जाता है कि लव मैरिज करने वाले कपल भी शादी के बाद खूब झगड़ते हैं. इसका एक कारण यह भी है कि आज जितनी जल्दी प्यार में पड़ते हैं, उतनी ही जल्दी आप इसे नजरअंदाज भी करने लगते हैं. जब आप अपने पार्टनर को लेकर बहुत ही लापरवाह होने लगते हैं, तब रिश्ते में प्रॉब्लम आने लगती है. कुछ खास बातों का ध्यान रखकर इसे बचा जा सकता है.

वास्तविकता में जिएं- कई लोग फिल्मों वाले प्यार को रियल समझने की भूल कर बैठते हैं और शादी के बाद पार्टनर से उसी तरह की उम्मीद रखते हैं. इन लोगों रिश्ते निभाने की गंभीरता नहीं देखी जाती है. कुछ बचकानी हरकतों की वजह से शादी के बाद इस प्यार भरे रिश्ते को संभाल पाने में दिक्कत होती है. आपको समझना होगा कि रियल लाइफ की दुनिया बिल्कुल अलग होती है. इसलिए हकीकत में जीना शुरू करें. 

एक-दूसरे से सच बोलें- हर एक रिश्ते की नींव सच्चाई पर टिकी होती है. ऐसे में अगर आप सोचते हैं कि अपने पार्टनर से झूठ बोलकर काम चला लेंगे, तो ऐसा मुमकिन नहीं है. एक न एक दिन आपका झूठ उनके सामने आ ही जाएगा और आपका रिश्ता पूरी तरह से बिखर जाएगा. बेहतर यही है कि आप अपना रिलेशनशिप सच के आधार पर ही चलाएं. अपने पार्टनर का विश्वास जीतें और उनसे कुछ भी छिपाने की कोशिश ना करें. 

एक दूसरे का सम्मान करें- आप-दोनों में कितनी बड़ी लड़ाई क्यों ना हो जाए, एक-दूसरे का सम्मान करना ना छोड़ें. लड़ाई के दौरान भी शब्दों की गरिमा का हमेशा ख्याल रखें. आपके बोले गए शब्द तीर की तरह पार्टनर के दिल को चुभ सकते हैं और इससे आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है. बात चाहें कैसी भी हो, लेकिन कभी भी पब्लिक प्लेस या किसी के सामने अपने पार्टनर को उल्टा-सीधा न बोलें. 

क्वालिटी टाइम दें- अक्सर कपल्स शादी के पहले तो एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं, लेकिन शादी के बाद इतने व्यस्त हो जाते हैं कि एक-दूसरे को वक्त देना भूल जाते हैं. ऐसे में उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं और हर छोटी बात पर नोक-झोक शुरू हो जाती है. इसलिए पार्टनर्स को एक-दूसरे के साथ प्यार भरे लम्हे बिताने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए.

बिना तकलीफ पहुंचाए पार्टनर से चाहते हैं ब्रेकअप? काम आएंगे ये कमाल के टिप्स

ये संकेत बताते हैं कि आपकी रिलेशनशिप है परफेक्ट, नहीं आ सकती कोई दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget