एक्सप्लोरर

Coronavirus: रिसर्च से खुलासा- तेज धूप कोविड-19 से मौत के खतरे को कर सकती है कम

सूरज से मिलनेवाली धूप के कारण इंसानी शरीर में विटामिन डी बनता है. सूरज की रोशनी में तीन तरह की अल्ट्रा वायलेट किरणें मौजूद होती हैं. पहली है, यूवीए दूसरी है, यूवीबी और तीसरी है, यूवीसी.

Coronavirus: दूसरी महामारी ने एक बार फिर हमारी जिंदगमी में उथल-पुथल मचा दिया है. हालांकि टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी रफ्तार से जारी है, बावजूद इसके हमें पहले की तरह सावधान रहने की जरूरत है. यहां तक कि टीकाकरण के बाद भी लोगों को कोविड-19 गाइडलान्स का पालन करना चाहिए. इस बीच, स्कॉटलैंड में होनेवाली रिसर्च से खुलासा हुआ है ऐसे इलाके जहां ज्यादा देर तक तेज धूप रहती है, वहां कोविड-19 से जुड़ी मौत की दर कम होती है.

क्या धूप की तपिश में इजाफा कोविड- 19 से मौत को कर सकती है कम?

एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि सूरज की रोशनी विशेषकर अल्ट्रावायलेट किरण कोविड-19 की बीमारी से मौत का खतरा कम करती है. उन्होंने जनवरी से अप्रैल 2020 के दौरान अमेरिका की ढाई हजार के करीब काउंटी में दर्ज मौत की तुलना अल्ट्रावायलेट किरण से की. रिसर्च में पाया गया कि जिन इलाकों पर अल्ट्रा वालयट किरणों का लेवल ज्यादा होता है, वहां उन इलाकों के मुकाबले कोविड-19 से मौत का खतरा कम होता है जहां अल्ट्रा वायलट का लेवल कम होता है.

इंग्लैंड और इटली में किए गए रिसर्च के नतीजे भी समान देखने को मिले. शोधकर्ताओं ने वायरस से मौत का खतरा बढ़ानेवाले फैक्टर जैसे उम्र, नस्ल, आर्थिक सामाजिक स्थिति, आबादी का घनत्व, वायु प्रदूषण, तापमान और स्थानीय इलाकों में संक्रमण के लेवल को भी मद्देनजर रखा. विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 से मौत के दर में कमी और विटामिन डी के अधिक लेवल में संबंध पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका. मगर एक निष्कर्ष निकाला गया और अब शोधकर्ताओं की तरफ से काम किया जा रहा है.

धूप की शिद्दत जितनी ज्यादा, अल्ट्रा वालयलेट की मात्रा भी उतनी ज्यादा

शोधकर्ताओं ने नाइट्रस ऑक्साइड को कोविड-19 से मौत की कम संख्या को जिम्मेदार ठहराया है, जो सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने पर स्किन जारी करती है. रसायनिक यौगिक के नतीजे में ये कोरोना वायरस की नकल बनाने की क्षमता को कम कर सकता है, जैसा कि कुछ लैब रिसर्च में पाया गया है. पूर्व के रिसर्च में तेज धूप का संपर्क और दिल का बेहतर स्वास्थ्य के बीच संबंध जोड़ा जा चुका है, जिससे ब्लड प्रेशर लेवल में की कमी और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है. दिल की बीमारी कोविड-19 से मौत का खतरा बढ़ानेवाले फैक्टर में शामिल है, जो वर्तमान नतीजों को बताते हैं.

कोरोना के मामलों में ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरा सबसे बड़ा देश बना भारत, जानिए अब तक कितने मामले आए सामने

Covid-19 Vaccine: रमजान के दौरान वैक्सीन लगवाने से नहीं टूटता रोजा, मुस्लिम उलेमा का बयान

शोधकर्ताओं का कहना है कि रिसर्च के अवलोकन प्रकृति की वजह से कारण और प्रभाव को स्थापित करना संभव नहीं है. लेकिन, संभावित इलाज के तौर पर परीक्षण करने में रिसर्च का हस्तक्षेप हो सकता है. एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के डॉक्टर रिचर्ड वालेर ने बताया कि अभी भी हम कोविड-19 के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते. लेकिन सूरज की रोशनी के शुरुआती नतीजे संभावित तौर पर मौत का खतरा कम करने का एक जरिया साबित हो सकते हैं. आपको बता दें कि सूरज की रोशनी में तीन तरह की अल्ट्रा वायलेट किरणें मौजूद होती हैं. पहली है, यूवीए, दूसरा नंबर है यूवीबी और तीसरी किस्म है यूवीसी. 

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 5 March 2026: कुंभ राशि में 4 ग्रहों का 'महाविस्फोट', सूर्य-बुध-राहू-मंगल की युति से इन 4 राशियों की प्रतिष्ठा पर संकट!
Rashifal 5 March 2026: कुंभ राशि में 4 ग्रहों का 'महाविस्फोट', सूर्य-बुध-राहू-मंगल की युति से इन 4 राशियों की प्रतिष्ठा पर संकट!
Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Wheat Side Effects: क्या रोज रोटी खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना?
क्या रोज रोटी खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना?
Holi 2026 Hangover: होली पार्टी के बाद नहीं रहेगा हैंगओवर, ये 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत देंगे राहत
होली पार्टी के बाद नहीं रहेगा हैंगओवर, ये 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत देंगे राहत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget