एक्सप्लोरर

Coronavirus Risk: कोरोना से बचना है तो न करें ये 5 गलतियां, जानिए नए वैरिएंट से कैसे बचें?

Omicron Precaution: कोरोना वायरस के बढ़ते केस लोगों को डराने लगे हैं. दिल्ली एनसीआर में कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में आपको इन बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए.

Protection From Omicron Coronavirus: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है. दिल्ली एनसीआर में तेजी से केस बढ़ रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये कोरोना की चौथी लहर हो सकती है. नए मामलों में 12 साल तक के बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं. WHO की मानें तो कोरोना का नया वैरिएंट XE ओमिक्रोन से भी तेजी से फैलने वाला है. ऐसे में अगर आपने सावधानी नहीं बरती को आप और आपका परिवार खतरे में पड़ सकता है. भले ही कोरोना वायरस को आए 2 साल हो गए हों, लेकिन अभी भी लोग इसे लेकर लापरवाही बरतते हैं. लोगों की यही लापरवाही कोरोना के बढ़ते केसों के लिए जिम्मेदार है. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना को हल्के सर्दी खांसी और बुखार की तरह हल्के में ले रहे हैं. जो लोग टेस्ट नहीं करवा रहे हैं वो संक्रमण को तेजी से फैला रहे हैं. कोरोना के लक्षण अलग-अलग लोगों में गंभीर भी हो सकते हैं. इसे लेकर आपको बहुत सुरक्षा बरतना जरूरी है. कुछ लोगों को गलतफहमी है कि वैक्सीन लग चुकी है तो अब कोरोना नहीं होगा. ऐसा बिल्कुल नहीं है वैक्सीन और बूस्टर डोज ले चुके लोग भी संक्रमित हो रहे हैं. ऐसे में आप ये गलतियां बिल्कुल न करें.

1- वैक्सीन और बूस्टर डोज लग चुकी है तो खतरा नहीं- कुछ लोगों को लगता है कि कोरोना की दोनों वैक्सीन और बूस्टर डोज लग चुकी है तो अब उन्हें कोरोना का संक्रमण नहीं होगा. ऐसा सोचना गलत है वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने के बाद भी लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं. हां ये हो सकता है कि आपके लक्षण अन्य लोगों के मुकाबले थोड़े हल्के हों. 

2- एक बार कोरोना हो गया है अब नहीं होगा- कई लोगों को ये गलतफहमी है कि एक बार कोरोना होने पर उनकी बॉडी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्यून हो चुकी है. ऐसे में उन्हें दोबारा कोरोना नहीं होगा. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो ये गलत है. कुछ लोगों को 2 से 3 बार संक्रमण हो चुका है. हां ये है कि ऐसे लोगों की इम्यूनिटी काफी मजबूत हो जाती है. 

3- हल्का हो गया है कोरोना वायरस- भले ही कोरोना के नए वैरिएंट और ओमीक्रोन के लक्षण हल्के हैं, लेकिन ये वायरस बहुत तेजी से फैलता है. ओमिक्रोन से संक्रमित ज्यादातर लोगों को सर्दी, बुखार और खांसी की ही समस्या हो रही है. ज्यादातर लोग घर में दवा लेकर ही ठीक हो रहे हैं, लेकिन कुछ मामले गंभीर भी हो रहे हैं. ऐसे में आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

4- सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें- ओमिक्रोन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आपको सर्दी जुकाम को हल्के में नहीं लेना चाहिए. आपकी लापरवाही से घर के अन्य सदस्य भी संक्रमित हो सकते हैं. अगर आपको सर्दी, जुकाम, सिरदर्द, गले में खराश, खांसी या हल्का बुखार जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. 

5- मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें- कोरोना के केस कम होते ही लोगों ने मास्क पहनना कम कर दिया है. लेकिन ध्यान रहे कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए आपको कोविड प्रोटोकॉल का हमेशा पालन करना है. मास्क जरूर पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का  पालन करें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें. आपकी लापरवाही खतरे में डाल सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Minerals For Health: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी हैं मिनरल्स, जानिए शरीर के लिए कौन से मिनरल्स हैं जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंद्रेश उपाध्याय ने अनिरुद्धाचार्य संग लट्ठमार होली खेलते समय की ऐसी शरारत, ठहाकों से गूंज उठा भवन
इंद्रेश उपाध्याय ने अनिरुद्धाचार्य संग लट्ठमार होली खेलते समय की ऐसी शरारत, ठहाकों से गूंज उठा भवन
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में
Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी व्रत आज, कल इस समय में करें पारण, पूजा होगी सफल
Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी व्रत आज, कल इस समय में करें पारण, पूजा होगी सफल
Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ेगा गुलाल, होगी रंगोत्सव की शुरुआत
रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ेगा गुलाल, होगी रंगोत्सव की शुरुआत

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
दिल्ली आबकारी केस: नई शराब नीति लागू करने से लेकर बरी होने तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
दिल्ली आबकारी केस: नई शराब नीति लागू करने से लेकर बरी होने तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
Embed widget