एक्सप्लोरर

Omicron: अगर है ये लक्षण तो न करें अनदेखा, आपको हो सकता है 'ओमिक्रोन', हल्के में ना लें सर्दी-जुकाम

Omicron Variant: ओमिक्रोन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. खांसी, सर्दी-जुकाम, गले में खराश लोगों में आम बात है लेकिन इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि ये ओमिक्रोन संक्रमण के भी लक्षण हो सकते हैं.

Omicron Variant: कोविड-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण की वजह से दुनियाभर में दहशत का माहौल है. भारत में भी ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2000 के पार पहुंच गई है. सर्दी के मौसम में ओमिक्रोन संक्रमण के बढ़ने से ज्यादातर देशों में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है. इस मौसम में लोग सर्दी और जुकाम की चपेट में भी आ रहे हैं ऐसे में घर पर ओमिक्रोन संक्रमण के लक्षण की पहचान करना काफी मुश्किल है. 

हल्के में ना लें सर्दी-जुकाम

ओमिक्रोन संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए महामारी विशेषज्ञ और वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कार्य में जुटे हुए हैं. इन दिनों खांसी, सर्दी-जुकाम, गले में खराश लोगों में आम बात है लेकिन इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि ये ओमिक्रोन संक्रमण के भी लक्षण हो सकते हैं. मौसम बदलने की वजह से इस मौसम में अक्सर लोग इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से सर्दी जुकाम, नाक बहना (Runny nose) जैसे संक्रमण से ग्रसित हो जाते हैं. लेकिन विशेषज्ञ ये मानते हैं इस तरह के लक्षण ओमिक्रोन में भी हो सकते हैं. इसलिए इसे गंभीरता से लें और डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें.
 
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीजों के इलाज और रिसर्च से अब तक ये पता चला है कि ये संक्रमण गले में पनपता और बढ़ता है और हार्ट और फेफड़ा इससे बचा रहता है. जिसकी वजह से इसे कम खतरनाक माना जा  रहा है. ओमिक्रोन संक्रमण के मामलों में आम तौर पर सर्दी जुकाम, गले में खराश के अलावा मांसपेशियों में दर्द (Muscles Pain), पीठ में दर्द की शिकायत हो रही है. कभी-कभी इस तरह के मरीजों में रात में पसीने की भी शिकायत रहती है. एक्सपर्ट का मानना है कि इन लक्षणों को लोग सामान्य संक्रमण समझकर नजरअंदाज कर सकते हैं. हालांकि इसका मतलब ये कतई नहीं है कि इस तरह के लक्षण वाले लोग ओमिक्रोन संक्रमण से ही पीड़ित हैं. ऐसे में संक्रमण के आम लक्षणों को लेकर आश्वस्त नहीं होने पर लोगों से दूरी बनाए रखने में ही बेहतर है और हो सके तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में सलाह लें.

भारत में लगातर बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के  मामले

ओमिक्रोन के साथ कोविड-19 के दूसरे वेरिएंट के लक्षणों का पता लगाने के लिए जांच करानी जरुरी है. ताकि इसके संक्रमण के प्रसार को आसानी से रोका जा सके. टीकाकरण और बूस्टर डोज के अलावा मास्क जरूर पहनें. कोविड को फैलने से रोकने, पहचानने और अस्वस्थ होने से बचने के लिए टीकाकरण (Vaccination) और बूस्टर डोज (Booster Dose) काफी अहम हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 58 हजार 97 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 534 लोगों की मौत हो गई.देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2135 मामले सामने आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Omicron को लेकर WHO की चेतावनी, आम सर्दी खांसी समझने की गलती ना करें, पस्त हो सकता है पूरा मेडिकल सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और धन वृद्धि के उपाय!
अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और धन वृद्धि के उपाय!
Som Pradosh Vrat 2026 Date: सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
पहली बार विदेश घूमने जा रहे हैं, तो इन 4 गलतियों से बचें, वरना खराब हो सकता है ट्रिप
पहली बार विदेश घूमने जा रहे हैं, तो इन 4 गलतियों से बचें, वरना खराब हो सकता है ट्रिप
Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी व्रत की संपूर्ण व्रत कथा पढ़ें, बरसेगी विष्णु जी की कृपा
पापमोचनी एकादशी व्रत की संपूर्ण व्रत कथा पढ़ें, बरसेगी विष्णु जी की कृपा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget