एक्सप्लोरर

78 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम नहीं... बल्कि भा रहा है ऑफिस का माहौल: रिपोर्ट

लिंक्डइन द्वारा किए गए सर्वे से पता चलता है कि 78 प्रतिशत यानी 10 में से लगभग 8 भारतीय पेशावर अपने कलीग के साथ मेलजोल और जुड़ाव के लिए ऑफिस जाना पसंद करते हैं.

Why Worker Returning To Office: कोरोना के दौरान बहुत सारे संस्थानों ने work-from-home का कल्चर शुरू कर दिया जो कि अब तक जारी है. हालांकि, जैसे-जैसे चीज़ें पटरी पर आ रही है वैसे-वैसे संस्थानों ने कर्मचारी को ऑफिस बुलाना शुरु कर दिया हैं.वहीं कर्मचारी भी ऑफिस जा कर काम करने में असुविधा महसूस नहीं कर रहे हैं. ऑफिस का माहौल भी बदलने लगा है. जहां लोग पहले ऑफिस जाने में आनाकानी करते थे वहीं अब लोगों को ऑफिस जाने में मजा आने लगा है.

लिंक्डइन के सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है. लिंक्डइन द्वारा किए गए सर्वे से पता चलता है कि 78 प्रतिशत यानी 10 में से लगभग 8 भारतीय पेशावर अपने कलीग के साथ मेलजोल और जुड़ाव के लिए ऑफिस जाना पसंद करते हैं. वहीं रिपोर्ट से पता चला कि 63 प्रतिशत कर्मचारियों को लगता है कि दूर से काम करने से उनके करियर पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ा है. इसी तरह के अनुपात का ये भी मानना ​​था कि अगर वे ऑफिस नहीं जाते तो उनके करियर ग्रोथ की संभावना कम हो सकती थी.

78 प्रतिशत पेशेवर अपनी मर्जी से जाते हैं ऑफिस- रिपोर्ट

लिंक्डइन द्वारा ये सर्वे 28 फरवरी और 6 मार्च 2023 के बीच आयोजित किया गया था, और इसकी रिपोर्ट 18 वर्ष से अधिक आयु के भारत में 1,001 से अधिक श्रमिकों के साथ जनगणना द्वारा किए गए एक शोध पर आधारित थी. रिपोर्ट के अनुसार, पहले कर्मचारी कार्यालय में शारीरिक रूप से उपस्थित होने के लिए बाध्य महसूस करते थे, लेकिन इंटरव्यू में शामिल 78 प्रतिशत पेशेवरों ने कहा कि अब वे अपनी मर्जी से ऐसा करते हैं.

कर्मचारी दफ्तर आकर ज्यादा सामाजिक होना औऱ टीम का हिस्सा बनना पसंद कर रहे हैं.सर्वेक्षण में शामिल 72 प्रतिशत से अधिक लोगों ने यह भी कहा कि वे कार्यस्थल पर टी ब्रेक बॉन्डिंग को मिस करते हैं, जहां वे अपने सहयोगियों के साथ अपने काम और निजी जीवन दोनों के बारे में हंसी-मजाक कर सकते हैं. दफ्तर में कम नजर आने की भरपाई के लिए 71 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि वो घर में ज्यादा समय देकर काम कर रहे हैं ऐसा करके वो दिखा रहे हैं कि वो अपने काम के प्रति ज्यादा गंभीर हैं.

डेस्क बॉम्बिंग बना नया ट्रेंड

कोरोना के बाद ऑफिस में एक नया ट्रेंड सामने आने लगा है. ये ट्रेंड डेस्क बॉम्बिंग है. लिंक्डइन की रिपोर्ट के मुताबिक अब ज्यादातर कर्मचारी को अपने सहकर्मी के डेस्क पर समय बिताना पसंद है. ज्यादातर कर्मचारियों को पसंद है कि वो बिना बताए अपने कलीग की डेस्क पर जाएं इस सर्वे में शामिल 62 फीसदी ने माना है कि डेस्क बॉम्बिंग तुरंत बात करने का सबसे अच्छा तरीका है.

शुक्रवार को ऑफिस जाना नहीं पसंद करते कर्मचारी- रिपोर्ट

इसके अलावा पहले ऑफिस में शुक्रवार को लोग काफी खुश होते थे. शुक्रवार के बाद 2 दिन की छुट्टी का लोगों में जोश नजर आता था. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अब थर्सडे यानी गुरुवार ही नया शुक्रवार बनता जा रहा है नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने हाल ही में रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अब लोग वर्क लाइफ बैलेंस बनाने के प्रति अवेयर हो रहे हैं.

पहले जहां ऑफिस जाने के लिए लोगों का सबसे पसंदीदा दिन शुक्रवार था, अब लोग शुक्रवार को ऑफिस जाना ही नहीं चाहते. ऑफिस में शुक्रवार को अब आम दिनों की तुलना में कम करमचारी नजर आते हैं. रिपोर्ट के लिए सर्वेक्षण में शामिल 50 फीसदी लोगों ने कहा कि वो शुक्रवार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं. वहीं बाकी लोगों का कहना था कि वो इस दिन अपने बचे हुए कामों को निपटाना चाहते हैं. इसलिए वह शुक्रवार को ऑफिस जाना पसंद नहीं करते.

ये भी पढ़ें: Mouth Blisters: मुंह और जीभ के छाले कर रहे परेशान! तो तुरंत अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्दी मिलेगी राहत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Do I Poop After Eating: खाना खाने के तुरंत बाद बन जाता है प्रेशर, जानें शरीर में कहां है दिक्कत?
खाना खाने के तुरंत बाद बन जाता है प्रेशर, जानें शरीर में कहां है दिक्कत?
Diwali 2026 Date: 2026 में अक्टूबर नहीं नवंबर में होगी दिवाली, रहेगी भयंकर ठंड
2026 में अक्टूबर नहीं नवंबर में होगी दिवाली, रहेगी भयंकर ठंड
Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 शुरू, गुरु बनेंगे राजा और मंगल मंत्री, जानें भारत पर इसका प्रभाव?
Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 शुरू, गुरु बनेंगे राजा और मंगल मंत्री, जानें भारत पर इसका प्रभाव?
Tofu Vs Paneer: टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget