एक्सप्लोरर

Emotional Baggage: क्या आप भी चल रहे हैं इमोशनल बैगेज का बोझ लिए, तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Emotional Baggage: बीते कल की बुरी यादों व बातों को दिल से लगाए रखने से अच्छा है कि आप इसे भूल जाएं है .अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे ना केवल वर्तमान, बल्कि आपका भविष्य भी प्रभावित होता है.

Emotional Baggage: हर इंसान अपने जीवन में 'इमोशनल बैगेज' को ढोता है. बस फर्क इतना होता है कि हर व्यक्ति की समस्या या तकलीफ अलग होती है. यह बैगेज हमारे मन में तब घर करता है जब हमारे मन को किसी बात से बहुत गहरी चोट पहुंची हो और इस दुःख या समस्या का समाधान न निकला हो. अनजाने में हम अपनी व्यथा को इतना बढ़ा देते हैं कि उसका डर कब 'इमोशनल बैगेज' बन जाता है, हमें खुद इसका अंदाज़ा भी नहीं हो पाता. इससे छुटकारा पाना इतना आसान नहीं होता. ऐसी परिस्थिति में बहुत जरूरी है कि यह पहचानने की कोशिश करें कि क्या चीज़ आपको पीछे खींच रही है? अपने आपसे पूछे कि क्या आप सारी ज़िंदगी इस दुःख को अपने साथ लेकर चलेंगे? क्या आप अपने इस बोझ को हल्का करने को तैयार है या नहीं? अगर आप तैयार है तो आपके लिए कुछ नुस्खें है, जिससे आप नई ज़िंदगी में कदम आसानी से रख सकते हैं.

1. सबसे पहले यह जानने कि कोशिश करें कि आपके मन में किस तरह का दुःख है. अगर एक बार आप यह जान लेंगे कि वास्तव में आपके अंदर कोई ऐसा बैगेज है, तो इसका क्या करना है आप अच्छे से तय कर पाएंगे.

2. जब दुःख को आप अपने मन से निकलना शुरू कर दें तो उसे कहीं लिख लें. आपके लिए यह सब करना आसान नहीं होगा लेकिन फिर भी करें. लिखते समय यह सोचें कि हर नकारात्मक स्थिति के पीछे कुछ सकारात्मक छुपा होता है. 

3. उदास रहने में कोई समस्या नहीं है परंतु सारी जिंदगी उदास रहना, यह गलत है. अपने मन के भावों को, जो आपने अपने दिल में कहीं दबा रखें हैं उन्हें प्रकट करें. सब परिस्थितियों के लिए अपने आप को दोषी न मानें और ना ही किसी और के सिर इसका दोष डालें. 

4. जिंदगी में जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, वैसे-वैसे आपको कुछ ऐसे लोग भी मिलेंगे, जो खुद किसी 'इमोशनल बैगेज' के साथ जी रहें होंगे इसलिए ऐसे लोगों से ना मिले. बल्कि ऐसे लोगों से मिलें जो ज़िंदगी को लेकर सकारात्मक हों और आपको इस दुःख से बाहर निकाल सकें. 

5. अपने आप से प्रश्न करें कि क्या इसका असर आपके काम या परिवार पर पड़ रहा है या नहीं? क्या आपको बदलने की आवश्यकता महसूस होती भी है या नहीं? अगर इनका उत्तर हां में है, तो पुराने बीतें समय के बारे में ना सोचें और ना ही उसे याद करें. यह सोचें कि वो सब ख़त्म हो चुका है और अपने वर्तमान पर फोकस करें. 

6. आप केवल अपनी सोच और अपनी करनी पर नियंत्रण रख सकते हैं दूसरों की नहीं. इसलिए अपने जीवन में ऐसी स्थितियों को चुने, जिनमें आपको उस दुःख को दोबारा न जीना पड़े. ऐसा कोई उपाय सोचे जिससे आप इस बैगेज की हल्का कर सकें.

7. हमेशा अपने आपको दूसरों की जगह पर रख के देखें. यह समझने की कोशिश करें कि उनके साथ क्या हुआ होगा और उसके बाद उन्हें कैसा एहसास हुआ होगा. उस इंसान को बुरा ना मानें. यह सोचें कि उनसे भी कुछ गलतियां हो गयी होंगी. 

8. यह पता लगाने की कोशिश करें कि उस स्थिति में आपकी कितनी गलती थी. आप ऐसा क्या कर सकते थे, जिससे वो स्थिति कभी उत्पन ही नहीं होती या भविष्य में ऐसा क्या करें की ऐसा कुछ दोबारा ना हो. 

9. गलती जिसकी भी हो सामने वाले व्यक्ति को माफ़ कर दें. ऐसा करने से आप खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे और खुश भी रहेंगे. अगर आप उस व्यक्ति से बात ना करना चाहे तो उसमें कोई परेशानी नहीं है, बस अपने दिमाग में सोच ले कि आप आगे बढ़ना चाहते हैं. 

10. ऐसी  परेशानियां जिनमें आप उभर ना पा रहे हो या जिन समस्याओं का समाधान आप खुद से न निकाल पा रहे हो तो इसके लिए किसी से परामर्श ले. यह स्वीकार कर लें कि आपको बाहर से किसी व्यक्ति की सहानुभूति की ज़रूरत पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें :- Goals of Healthy Relationship: अगर रखना है बहू को खुश, तो हर सास समझाए अपने बेटे को ये 5 बातें

Relationship Tips: लोगों के सामने आपकी ये बातें आप ही को दिखाती है इमैच्योर, इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Digital Holi Celebration: ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!
ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!
Chandra Grahan Timing Today Live: खत्म हुआ ग्रहण का साया, अब 'होलिका दहन' के साथ शुरू हुआ रंगों का उत्सव, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए अहम!
Chandra Grahan Timing Today Live: खत्म हुआ ग्रहण का साया, अब 'होलिका दहन' के साथ शुरू हुआ रंगों का उत्सव, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए अहम!
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget