एक्सप्लोरर

Health Tips: आंख पर गुहेरी हो जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Eye Care Tips: गर्मी और तेज धूप से कई बार आंख में गुहेरी हो जाती है. ये आंख में एक फुंसी जैसी होती हैं. गुहेरी होने पर आंख में दर्द और सूजन आ जाती है. जानिए ठीक करने के घरेलू उपाय.

Guheri Problem: अक्सर लोगों को गर्मी में गुहेरी की समस्या हो जाती है. ये आंख की पलकों पर होती है. गुहेरी होने से आंख सूज जाती है और लाल हो जाती है. आंख से पानी आता है और काफी दर्द होता है. कई बार 4-5 दिन में गुहेरी ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार 10-15 दिन तक परेशान करती है. कुछ लोगों को एक साथ कई गुहेरी निकलती हैं, जो बहुत परेशान कर देती हैं. इससे आंख खोलने और पलक झपकाने पर भी परेशानी होने लगती है. अगर आप गुहेरी की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय करके इसे ठीक कर सकते हैं. आइये जानते हैं गुहेरी ठीक करने के घरेलू उपाय.

गुहेरी ठीक करने के उपाय

1- चंदन- गर्मी की वजह से अक्सर गुहेरी निकल आती है. ऐसे में गुहेरी वाली जगह पर चंदन की लकड़ी को घिस कर तैयार किया गया लेप लगाने से आराम मिलता है. चंदन की तासीर ठंडी होती है, जो गुहेरी को ठीक करता है. चंदन का लेप लगाने से गुहेरी 2 दिन में ही ठीक हो जाएगी.

2- बादाम- आंख पर गुहेरी होने पर आप बादाम लगाएं. इसके लिए बादाम को थोड़े से दूध में भिगों दें. रात भर इसे भीगने दें और सुबह बादाम को सिल पर घिस कर लेप जैसा बना लें. अब इसे गुहेरी वाली जगह पर लगाएं. इससे आराम मिलेगा. आप चाहें तो बादाम का तेल भी गुहेरी पर लगा सकते हैं. 

3- हल्दी- गुहेरी होने पर आंख की सिकाई जरूर करें. आप हल्के गर्म पानी में थोड़ी-सी हल्दी डालकर आंख की सिकाई करें. पानी में कोई कपड़ा या कॉटन भिगोकर आंखों को सेक लें. आपको 3-4 बार ऐसा करना है इससे सूजन, खुजली और पानी आने की समस्या खत्म हो जाएगी. 

4- अरंडी का तेल- कुछ लोग गुहेरी होने पर कैस्टर ऑयल यानि अरंडी का तेल भी इस्तेमाल करते हैं. इससे गुहेरी जल्दी ठीक हो जाती है. गुहेरी वाली जगह को गुनगुने पानी से धो लें या सिकाई कर लें. इसके बाद थोड़ा सा कैस्टर ऑयल लेकर गुहेरी पर लगा लें. आपको ऐसा दिन में कम से कम 2 बार करना है. 

5- गर्म पानी से सेक लें- अगर आप कुछ नहीं करना चाहते तो गुहेरी वाली जगह को सिर्फ गर्म पानी से सेक लें. सिकाई से गुहेरी जल्दी ठीक हो जाएगी. आप गुनगुने पानी में साफ कपड़ा या कॉटन को डिप करके फुंसी वाली जगह को सेक लें.  इससे आंख का दर्द और सूजन कम हो जाएगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Care: खूबसूरत त्वचा के लिए जरूरी है कोलेजन प्रोटीन, इन खाद्य पदार्थों से बढ़ाएं कोलेजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कल, जैन धर्म में तीर्थंकर कौन होते हैं, जानें क्या है इनका महत्व
महावीर जयंती कल, जैन धर्म में तीर्थंकर कौन होते हैं, जानें क्या है इनका महत्व
Heart Blockage Symptoms: धमनियों में जमा प्लाक बढ़ा सकता है मुसीबत, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें हार्ट ब्लॉकेज की वॉर्निंग
धमनियों में जमा प्लाक बढ़ा सकता है मुसीबत, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें हार्ट ब्लॉकेज की वॉर्निंग
Blood Clots In Legs Causes: पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
Jain Muni: जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते ? वजह जानकर चौंक जाएंगे
जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते ? वजह जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait
NO Kings Protest: Trump का US में क्यों हो रहा विरोध? सड़कों पर उतरे लोग | Trump | Iran Israel War
Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे सलमान खान, इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का ऐलान, अप्रैल से स्टार्ट होगी शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे सलमान खान, इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का किया ऐलान
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget