एक्सप्लोरर

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन 7 चीजों का सेवन जरूर करें, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहेगी दूर

अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको इन खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए. हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज इन घरेलू उपायों को अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल एक तरीके का फैट है जो ज्यादा बढ़ जाने पर तरह तरह की परेशानियां पैदा करने लगता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल जान को जोखिम में डाल सकता है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से सीधा-सीधा असर हार्ट पर पड़ता है, जिससे इंसान की मौत तक हो सकती है. ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को सही रखना या ज्यादा न बढ़ने देने की कोशिश करते रहना चाहिए. ताकि आपके शरीर को किसी तरह की कोई परेशानी न हो पाए. ऐसे में यह जानना बहुत ज्यादा जरुरी होता है कि आखिर क्या कारण है कि कोलेस्ट्रॉल एकदम से बढ़ जाता है, किस तरह से पता चलता है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ चुका है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण काफी सामान्य होते हैं और सबसे अहम बात यह होती है कि बढ़ें हुए कोलेस्ट्रॉल को किस तरह से कम किया जा सकता है. जानते हैं ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिनसे आप बढ़े हुए कोलस्ट्रोल लेवल को कम कर सकते हैं. 

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें?

खान पान सही रखें- कोलेस्ट्रॉल को सही रखने के लिए हेल्दी खान पान बहुत ज्यादा जरुरी है. ऐसे में ज्यादा पैकेज्ड स्नैक्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस आदि से दूर रहना चाहिए. इन सारी चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है इसलिए इन चीजों का सेवन कम करें.

व्यायाम करें- जब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है तो ऐसे में व्यायाम करें क्योंकि व्यायाम आपके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है. तो ऐसे में जब भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएं तो व्यायाम जरूर करें.

शराब न पिएं- अधिक शराब पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक है. ऐसे में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शराब न के बराबर पिएं या तो बिलकुल भी न पिएं.

मोटापे से बचकर रहें- मोटापा के कारण अक्सर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है. ऐसे में 30 या उससे ज्यादा बॉडी मास इंडेक्स होने से परेशानी हो सकती है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए मोटापा कम रखें और फिट रहें.

धूम्रपान से बचकर रहें- सिगरेट पीने से गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है और बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लग जाता है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है. अगर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखना है तो सिगरेट पीना एकदम छोड़ दें ताकि आपका शरीर तंदुरुस्त रह पाएं.

कोलेस्ट्रॉल के क्या लक्षण होते है

  • बांहों और जबड़ों में दर्द होना
  • सांस लेने में रुकावट
  • जरुरत से ज्यादा पसीना आना

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के घरेलु उपाय

लहसुन खाएं- लहसुन को सुबह सुबह या रात में सोने से पहले कच्चा खाएं. दरअसल लहसुन में एलिसन नामक तत्त्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद असरदार साबित होते है इसलिए लहसुन का सेवन जरूर करें.

ग्रीन टी पिएं- ग्रीन टी में ऐसे कई तत्त्व होते है जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं. जैस लोग ग्रीन टी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है. हेल्दी खान पान के लिए, मेटाबोलिज्म ठीक करने के लिए और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लोग ग्रीन पीते है. आपको बता दें ग्रीन टी में ऐसे तत्त्व होते हैं जो बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. 

हल्दी वाला दूध पिएं- हल्दी तो वैसे सभी के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन उनके लिए ज्यादा होती है जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी में कुछ तत्त्व मौजूद होते है जो बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और सेहत को तंदुरुस्त रखते है. हल्दी वाला दूध निश्चिंत रूप से पिएं.

अलसी के बीज खाएं- अलसी के बीज में सबसे ज्यादा पॉवरफुल तत्त्व पाएं जाते हैं जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिनोलेनिक एसिड जो सीधा-सीधा बैड कोलेस्ट्रॉल पर वार करता है और काफी असरदार भी होता है. इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अलसी के बीज का सेवन तो जरूर ही करें.

आंवला खाएं- यदि आपके घर पर आंवला है तो आप उसका सेवन कर सकते हैं. आप चाहें तो आंवला के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं. दरअसल आंवला में अनिमो एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट पाएं जाते है, जो बेड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में शरीर की मदद करते है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करते है. ऐसे में आवला का सेवन पूर्ण रूप से जरूर करें.

ये भी पढ़ें: इन 5 कामों को करने से बचें, हो सकते हैं डिप्रेशन का शिकार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaitra Navratri 2026: खरमास में चैत्र नवरात्रि, क्या घर, वाहन खरीदी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं ?
खरमास में चैत्र नवरात्रि, क्या घर, वाहन खरीदी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं ?
Cervical Cancer In India: हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके
हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके
Brain Fog Symptoms: 30 की उम्र में भूलने लगे हैं छोटी-छोटी बातें, कहीं आपके दिमाग पर 'ब्रेन फॉग' तो नहीं छा रहा?
30 की उम्र में भूलने लगे हैं छोटी-छोटी बातें, कहीं आपके दिमाग पर 'ब्रेन फॉग' तो नहीं छा रहा?
Weak Urine Flow Causes: क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget