एक्सप्लोरर

Heart Burn: प्रेगनेंसी में गैस, एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या में मिलेगा तुरंत आराम, अपनाएं ये उपाय

Acidity In Pregnancy: प्रेगनेंसी में महिलाओं को सीने में जलन, गैस और एसिडिटी की शिकायत रहती है. खान-पान में गड़बड़ी से ये समस्या और बढ़ जाती है. एसिडिटी और हार्ट बर्न से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय.

Home Remedy For Acidity In Pregnancy: किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी के शुरु के 3 महीने काफी मुश्किल होते हैं. इस दौरान शरीर में हार्मोंनल बदलाव हो रहे होते हैं, जिसकी वजह है महिलाओं को उल्टी, जी मिचलाना और सीने में जलन की समस्या होने लगती है. थर्ड ट्राइमिस्टर में हार्ट बर्न की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है. सीने की जलन होने की वजह खान-पान और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन होता है. हालांकि कुछ महिलाओं को इससे 3 महीने बाद राहत मिल जाती है. अगर आपको बहुत ज्यादा बर्निंग और एसिडिटी की समस्या रहती है तो कुछ बातों का ख्याल रखें और साथ ही कुछ घरेलू उपाय जरूर अपनाएं. 

प्रेगनेंसी में क्यों होता है हार्ट बर्न और एसिडिटी
दरअसल प्रोजेस्टेरॉन यूटेरस की मसल्स को रिलेक्स करता है जिससे बच्चे का डेवलप होने के लिए जगह मिल पाए, लेकिन ये पेट और ग्रासनली या इसोफेगस को अलग करने वाले वॉल्व पर भी असर डालते हैं. इससे ग्रासनली में एसिड पहुंच जाता है और सीने में जलन का कारण बनता है. प्रोजेस्टेरॉन हार्मोंस बढ़ने से हमारी पाचनक्रिया भी कमजोर हो जाती है. खाना जल्दी नहीं पचता और एसिडिटी होने लगती है. एसिडिटी से हार्ट बर्न और उल्टी आने लगती है. जब बच्चे की ग्रोथ होने लगती है तो शरीर एसिड को ऊपर की तरफ बढ़ाने लगता है, जिससे हार्ट बर्न होने लगता है. 

हार्ट बर्न और एसिडिटी से बचने के उपाय
1- अगर आपको हार्ट बर्न और एसिडिटी की शिकायत रहती है तो एक साथ ज्यादा खाना खाने से बचें. इसकी बजाय दिन में हल्का और थोड़ा खाना खाएं. 
2- रात का भोजन जल्दी करें ताकि सोने तक खाना पच जाए. इससे खाना पचाने के लिए समय मिल जाएगा और एसिड कम बनेगा.
3- प्रेगनेंसी में आपको ज्यादा तला, भुना और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए. ऐसा खाना एसिडिटी बनाता है जिससे हार्ट बर्न की समस्या होने लगती है.
4- गर्भावस्था में ज्यादा चाय और कॉफी पीने से भी बचें. इससे एसिड बढ़ता है और हार्ट बर्न की समस्या होने लगती है. 
5- कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं. इससे पाचन में देरी होती है और खाना एसिड में बदल जाता है. 
6- जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा या अंगूर का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. खासतौर से सुबह खाली पेट इन फलों को खाने से बचें.
7- खाने में अदरक, लहसुन, खड़े मसाले और प्याज का इस्तेमाल बहुत कम करें. आप इन्हें पूरी तरह हटा भी सकते हैं. इससे एसिड कम बनेगा. 
8- प्रेगनेंसी में एसिड से बचने के लिए ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचें. रात में सोते वक्त सिर को पेट से ऊंचा रखें. इसके लिए सिर के नीचे थोड़ा ऊंचा तकिया लगाए.
9- जब भी खाना खाएं उसके बाद 15 मिनट वॉक जरूर करें. इससे खाना पचाने में आसानी होगी. दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.
10- अगर आपको बहुत जलन हो रही है तो आधा कप ठंडा दूध लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पी लें. इससे एसिडिटी में राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Pollution For Heart: वायु प्रदूषण से आ सकता है हार्ट अटैक, जानिए हार्ट के लिए कितना खतरनाक है प्रदूषण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Good Friday 2026: प्रार्थना, जुलूस, श्रद्धांजलि, ईसा मसीह की याद में दुनियाभर में कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे
Good Friday 2026: प्रार्थना, जुलूस, श्रद्धांजलि, ईसा मसीह की याद में दुनियाभर में कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे
IVF Success Rate: क्या ब्लैक स्किन वाली औरतों पर कामयाब नहीं IVF? नई स्टडी ने खोले चौंकाने वाले राज
क्या ब्लैक स्किन वाली औरतों पर कामयाब नहीं IVF? नई स्टडी ने खोले चौंकाने वाले राज
Hanuman: हनुमान जन्म का बड़ा रहस्य, कहीं चैत्र तो कहीं कार्तिक, आखिर कौन सी तिथि सही?
Hanuman: हनुमान जन्म का बड़ा रहस्य, कहीं चैत्र तो कहीं कार्तिक, आखिर कौन सी तिथि सही?
Dengue Vaccine Qdenga: भारत में जल्द आ सकती है डेंगू की वैक्सीन Qdenga, जानिए कैसे करती है काम?
भारत में जल्द आ सकती है डेंगू की वैक्सीन Qdenga, जानिए कैसे करती है काम?

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
LIVE: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में 'दृश्यम 3', अमेजन प्राइम ने धमकाया- किसी और OTT से डील किया तो एक्शन लेंगे
'दृश्यम 3' के मेकर्स को Prime ने धमकाया- किसी और OTT पर फिल्म बेची तो होगा एक्शन
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Viral Video : चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
Embed widget