एक्सप्लोरर

बच्चों के टिफिन में जरूर रखें ये चीजें, गर्मियों में सेहत रहेगी एकदम फिट 

Tiffin Idea for Summer :  गर्मियों में बच्चों को फिट रखने के लिए उन्हें हेल्दी टिफिन देना जरूरी होता है. इसलिए हम आपके लिए कुछ खास टिफिन आइडियाज लेकर आए हैं. आइए जानते हैं-

Tiffin Idea for Summer : गर्मियों के मौसम में बच्चों की सेहत का ख्याल रखना हर माता-पिता की पहली प्राथमिकता होती है. तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन बच्चों को जल्दी थका देता है और उनकी इम्यूनिटी भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में बच्चों को स्कूल टिफिन में ऐसी चीजें दें, जिससे वे फिट रह सकें. आपको बच्चों के टिफिन में ऐसे आहार शामिल करने चाहिए, तो उन्हें भरपूर पोषण दे. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिफिन आइडियाज देने वाले हैं, जो इस समर सीजन में बच्चों को फिट रख सकते हैं. आइए जानते हैं-

बच्चों को टिफिन में दें फ्रूट सलाद

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है. ऐसे में ताजे मौसमी फल जैसे- तरबूज, खरबूजा, आम, पपीता, अंगूर, और खीरा बच्चों के टिफिन में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है. ये फल न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि इनमें भरपूर विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं.

दही से बनी चीजें

दही शरीर को ठंडक देता है और पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. बच्चों के टिफिन में आप फ्रूट दही, वेज राइता, बूरानी या मीठी लस्सी जैसी चीजें दे सकते हैं. यह न सिर्प पेट को ठंडा रखता है, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है.

ये भी पढ़ें - औषधीय गुणों से भरपूर, क्या गर्मियों में खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं लौंग? रिसर्च में सामने आया सच

मूंग दाल चीला या स्टफ पराठा

भूख मिटाने और प्रोटीन देने के लिए मूंग दाल का चीला या मिक्स वेज पराठा बच्चों के टिफिन के लिए एकदम सही विकल्प है. आप इसमें सब्जियां, पनीर या टोफू मिलाकर इसका पोषण और स्वाद बढ़ा सकते हैं.

ड्राई फ्रूट्स और बीजें

थोड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स  जैसे - बादाम, किशमिश, अंजीर और कद्दू या चिया के बीज बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं. यह बच्चों को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं. ये पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं और गर्मी में शरीर को थकान से बचाते हैं.

थर्मस में दें नारियल पानी

अगर आपके बच्चे के स्कूल में लिक्विड ले जाने की परमिशन है, तो आप उन्हें थर्मस में नारियल पानी भी भरकर दे सकते हैं. इसके अलावा नींबू पानी, बेल शरबत भी दिया जा सकता है. ये गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई भी करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं.

यह भी पढें - गर्मियों के ताजे फल कहीं पहुंचा न दें अस्पताल! घर-घर कैंसर का कारण बन रहा ये खतरनाक केमिकल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wheat Side Effects: क्या रोज रोटी खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना?
क्या रोज रोटी खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना?
Holi 2026 Hangover: होली पार्टी के बाद नहीं रहेगा हैंगओवर, ये 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत देंगे राहत
होली पार्टी के बाद नहीं रहेगा हैंगओवर, ये 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत देंगे राहत
Wisdom Teeth: क्या किसी काम की नहीं होती अकल दाढ़, नेचर ने हमारे मुंह में इसे क्यों रखा?
क्या किसी काम की नहीं होती अकल दाढ़, नेचर ने हमारे मुंह में इसे क्यों रखा?
Famous Red Light Area In The World: थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान
थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मदरसे में पढ़ाया, IRGC से करीबी संबंध, चुनाव में दखल के आरोप... कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी?
मदरसे में पढ़ाया, IRGC से करीबी संबंध, चुनाव में दखल के आरोप... कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget