एक्सप्लोरर

Dandruff Home Remedy: डैंड्रफ को दूर भगाएंगी ये पांच चीजें, घर पर कर सकते हैं ट्राई

डैंड्रफ के फ्लेक्स छोटे-बड़े हर आकार के हो सकते हैं, जो इतने जिद्दी होते हैं कि बालों में कंघी करने से भी नहीं निकलते हैं. इससे छुटकारा दिलाने के लिए बाजार में कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं.

Dandruff Home Remedies : बालों में रूसी यानी डैंड्रफ होना काफी आम बात है. आमतौर पर ज्यादातरर लोग इस समस्या से परेशान होते हैं. इसके होने से सिर में सफेद पपड़ी सी दिखने लगती है.स्कैल्प में खुजली होती है और बाल भी झड़ते हैं. ड्रैंडफ से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह के महंगे-महंगे हेयर शैंपू, सीरम और ऑयल मौजूद हैं, जो बालों की रूसी को झटपट दूर करने का दावा भी करते हैं. लेकिन कई बार ये केमिकल प्रॉडक्ट स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, जिससे परेशानी दूर होने के बजाय बढ़ जाती है. ऐसे में आप 5 घरेलू उपाय अपनाकर रूसी को जड़ से खत्म कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

डैंड्रफ होने का कारण

ड्राई त्वचा की नमी छिनने से

ज्यादा तनाव लेना

ऑयली स्किन पर धूल जमा होना

बालों को बहुत ज्यादा धोना

बालों को कम धोने पर गंदगी जमा होना

फंगल इन्फेक्शन

केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल

हार्मोनल इम्बैलेंस होना

ड्रैंडफ से छुटकारा पाने के 5 उपाय

1. नारियल तेल-नींबू

दो चम्मच नारियल के तेल में उतना ही नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाकर सिर पर लगा लें. कम से कम इसे 20 मिनट तक छोड़कर रखें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें. इससे जल्दी रूसी खत्म हो सकती है.

2. दही

दही (Curd) सिर्फ सेहत ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद है. यह रूसी का रामबाण इलाज भी माना जाता है. बालों की सतह से जड़ों तक अच्छी तरह दही लगाकर एक घंटे तक छोड़ दें. इसके बाद अच्छी तरह धो लें.

3. नीम का रस

रूसी को जड़ से खत्म करने के लिए नीम का रस इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम का रस निकालकर या यार नीम की पत्तियां पीसकर बालों में 10-15 मिनट के लिए लगा लें और फिर सिर को ठंडे पानी से धो लें.

4. संतरे का छिलका

ड्रैंडफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो संतरे का छिलका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका असर भी जल्दी नजर आता है. इसे पीसकर इसमें नींबू का रस मिलाकर बालों पर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. फिर बालों को अच्छी तरह धो लें.

5. ग्रीन टी

ग्रीन टी (Green Tea) लगाने से भी डैंड्रफ दूर हो सकता है. इसे इस्तेमाल के लिए 2 ग्रीन टी बैग्स को गर्म पानी में अच्छी तरह बना लें. फिर इसे ठंडा करके पानी को सिर पर लगाकर रख लें और फिर धो लें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget