एक्सप्लोरर

झड़ते बालों से हैं परेशान? प्याज के रस में मिलाकर करें इन चीजों का इस्तेमाल, तेजी से उगेंगे नए बाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्याज के रस में सल्फर पाया जाता है, जो हेयर फॉल रोकने और बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है. अगर इसमें कुछ चीजें मिल जाए तो इसकी ताकत और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

Onion Juice For Hair Fall : भागदौड़ भरी जिंदगी में पूरी लाइफस्टाइल और खानपान ही बदल गई है. ज्यादा काम का प्रेशर और स्ट्रेस की वजह से बालों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसी ही एक समस्या बालों का झड़ना (Hair Fall) है. आज ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान हैं. कई लोग हेयल फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू, तेल और कई हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स नुकसानदायक भी हो सकते हैं. ऐसे में प्याज का रस ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्याज के रस (Onion Juice For Hair Fall) में सल्फर पाया जाता है, जो हेयर फॉल रोकने और बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है. ऐसे में घने और लंबे बाल पाने के लिए प्याज के रस में तीन चीजें मिलाकर लगाने से हेयरफॉल रूक जाता है और बाल खूबसूरत बनते हैं.
 
मेथी दाना
बालों के झड़ने से परेशान हो गए हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए प्याज के रस में मेथी दाना मिलाकर उसका पेस्ट लगा सकते हैं. इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है और बाल मजबूत, लंबे और घने भी बनते हैं. एक चम्मच मेथी दाना को रात में पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनालें. अब इस पेस्ट में 2-3 चम्मच प्याज का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं. करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं. हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
 
नारियल तेल
हेयरफॉल की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो प्याज के रस में नारियल तेल मिलाकर लगाएं. 2 चम्मच नारियल तेल में 3 चम्मच प्याज का रस मिलाकर बालों में अच्छी तरह लगाएं. कुछ देर हाथों से मसाज करें और करीब 1 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. बेहतर रिजल्ट पाना है तो हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें.
 
करी पत्ता
खाने का स्वाद बढ़ाने वाला करी पत्ता बालों की सेहत के लिए भी जबरदस्त होता है. प्याज का रस और करी पत्ता मिल जाएं तो बालों को घना और मजबूत बना सकते हैं. हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए 10-12 करी पत्ता को अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें 2 चम्मच प्याज का रस मिला लें. अब इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह लगाएं. करीब आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह धो लें, हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इस्तमाल करें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Ker Sangri Sabzi: घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget