एक्सप्लोरर

मकर संक्रांति और खिचड़ी का क्या है कनेक्शन, 99% लोग नहीं जानते इसका सही जवाब

मकर संक्रांति सर्द के दिनों में मनाया जाने वाला त्योहार है. खिचड़ी दाल-चावल को मिलाकर बनाई जाती है. इसमें कई तरह की सब्जियां, मसाले और देसी घी भी मिलायाजाता है.

Khichdi on Makar Sankranti : आज 14 जनवरी को पूरा देश मकर संक्रांति मना रहा है. इस पर्व को खिचड़ी नाम से भी जाना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, तब यह त्योहार मनाया जाता है. इस दिन कई परंपराएं निभाई जाती हैं. खिचड़ी बनाना, खाना और दान करना भी एक रिवाज है, जो सालों से चला आ रहा है. हम सभी हर साल इस फेस्टिवल पर खिचड़ी खाया करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन खिचड़ी ही क्यों बनाई जाती है, क्या सेहत से भी इसका कोई कनेक्शन है. अगर नहीं तो चलिए जानते हैं...

खिचड़ी बनाने की परंपरा कहां से आई

मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और खिचड़ी दान करने की कहानी बाबा गोरखनाथ से जुड़ी है. कहा जाता है कि खिलजी ने आक्रमण से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था. इसकी वजह से नाथ संप्रदाय के योगियों को भोजन बनाने तक का वक्त नहीं मिल पाता था. कई-कई दिनों तक भोजन की कमी से उनका शरीर कमजोर होता जा रहा था. उनकी दशा बाबा गोरखनाथ से नहीं देखी गई और उन्होंने दाल-चावल और सब्जी को एक साथ मिलाकर पकाने को कहा. उनकी यह सलाह बहुत काम आई और कम समय में खाना आसानी से तैयार होने लगा. इसका नाम बाबा गोरखनाथ ने ही खिचड़ी दिया.

मकर संक्रांति पर खिचड़ी क्यों बनती है

जब खिलजी से युद्ध समाप्त हो गया तब बाबा गोरखनाथ और योगियों ने मकर संक्रांति का उत्सव मनाया. उस दिन खिचड़ी बनाकर बांटी गई. तभी से मकर संक्रांति के त्योहार पर खिचड़ी बांटने और दान देना की प्रथा शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

सेहत से भी है खिचड़ी का कनेक्शन

दरअसल, मकर संक्रांति सर्द के दिनों में मनाया जाने वाला त्योहार है. खिचड़ी दाल-चावल को मिलाकर बनाई जाती है. इसमें कई तरह की सब्जियां, मसाले और देसी घी भी मिलायाजाता है.  यह जितना पौष्टिक होता है, उतना ही हल्का भोजन भी है. इसे खाने से सेहत को कई फायदे (Khichdi Health Benefits) मिलते हैं.

खिचड़ी खाने के फायदे क्या हैं

1. पोषक तत्वों का खजाना

खिचड़ी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिंन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देने का काम करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं.

जिससे शरीर में इंफेक्शन जैसी समस्याएं नहीं होती हैं. खिचड़ी में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल की सेहत को बेहतर बनाता है.

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

खिचड़ी में दाल-चावल मिलाए जाते हैं, जो आसानी से पच जाते हैं.इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है. खिचड़ी फाइबर का अच्छा सोर्स है. इसे खाने से कब्ज और गैस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं. इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के पीड़ितों के लिए खिचड़ी वरदान है. 

3. मोटापा-वजन घटाए

खिचड़ी में कैलोरी कम होने की वजह से वजन और मोटापा घटाने में मददगार होता है. फाइबर होने के चलते यह पेट को ज्यादा देर तक भरा रखता है और ओवरईयिंग से बच जाते हैं. इसके अलावा खिचड़ी में कुछ मसालें डाले जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी तेजी से बर्न करते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Early Vascular Ageing: क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
Chaitra Month 2026: हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र है बड़ा पुण्यकारी, करें ये 6 काम, बदल सकता है भाग्य!
हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र है बड़ा पुण्यकारी, करें ये 6 काम, बदल सकता है भाग्य!
Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय
Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget