एक्सप्लोरर

हेयर ब्रश और हेयर कॉम्ब में क्या होता है अंतर? जानें आपके बालों के हिसाब से क्या है सही

हम सबने हमेशा से हेयर ब्रश और हेयर कॉम्ब का इस्तेमाल किया है लेकिन शायद हमें अभी तक इन दोनों में अंतर नहीं पता है.

हमेशा से ही बालों को संवारने के लिए हेयर ब्रश या कॉम्ब की जरूरत पड़ती है, महिलाएं अपने बालों की अलग-अलग तरह से स्टाइलिंग करने के लिए इनका इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि किस हेयर स्टाइल को करने के लिए किस हेयर ब्रश या कॉम्ब का इस्तेमाल करें. बालों को सही ब्रश से स्टाइल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस वजह से बालों के टूटने के चांस कम हो जाते हैं. लेकिन कुछ महिलाओं को स्टाइलिंग टूल को लेकर हमेशा कंफ्यूजन बना रहता है. ऐसा ही कंफ्यूजन कंघी और ब्रश को लेकर है जी हां, कई महिलाएं इन्हें एक ही समझती हैं और इसका इस्तेमाल भी बिना किसी समझ के करने लग जाती हैं, आइये आज जानते हैं इन दोनों के बीच अंतर.

हेयर ब्रश-हेयर ब्रश एक ऐसा स्टाइलिश टूल है, जिसे ब्रिसल ब्रश, नायलॉन आदि सहित विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक और सिंथेटिक सामग्री को मिलाकर बनाया जाता है, हालांकि, ब्रश कई तरह के होते हैं, जिनका चुनाव बालों की प्रकृति के हिसाब से करना बहुत जरूरी होता है, आमतौर पर महिलाएं सिंथेटिक ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करती हैं लेकिन आप ब्रश का चुनाव अपने बालों के घनाव के आधार पर कर सकती हैं.

राउंड हेयर ब्रश- कई महिलाएं बालों को कर्ल करने के लिए राउंड ब्रश का इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि यह ब्रश कर्लर मशीन की तुलना में ज्यादा जल्दी और आसानी से आपके बालों को कर्ल कर देता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल छोटे और लंबे दोनों तरह के बालों को सुलझाने के लिए किया जा सकता है.

वेंटेड हेयर ब्रश- अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप वेटेंड हेयर ब्रश का उपयोग कर सकती हैं, इसके अलावा, यह गीले बालों को जल्दी सुखाने का भी काम करता है. क्योंकि जब आप ड्रायर इस्तेमाल करती हैं, तो यह ब्रश बालों में ड्रायर की गर्म हवा अंदर तक पहुंचता है इसलिए आपके बाल जल्दी सूख जाते हैं.

हेयर कॉम्ब- हेयर कॉम्ब एक ऐसा स्टाइलिंग टूल है जिसे धातु और प्लास्टिक की मदद से बनाया जाता है, साथ ही, कंघी में एक हैंडल और दांत होते हैं, जिसकी सहायता से हमारे बाल सुलझते चले जाते हैं. आप इसका चुनाव अपने बालों की प्रकृति के हिसाब से कर सकती हैं. लेकिन बेहतर होगा कि आप पिक कॉम्ब का इस्तेमाल करें.

चौड़े दांतों वाली कंघी- बाजार में आपको चौड़े दांतों वाली कंघी आसानी से मिल जाएगी अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आप चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि यह आसानी से बालों को सुलझा देती है, इसके अलावा, गीले और ड्राई दोनों तरह के बालों में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं.

डिटेंगलर कंघी-अगर आपके बाल थिक यानी पतले हैं, तो आप डिटेंगलर ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि उलझे गीले बालों को अलग करने के लिए यह कंघी एकदम बेस्ट है. इससे गीले बाल आसानी से सुलझ जाते हैं और आपके बाल टूटते भी नहीं हैं.

दोनों में अंतर-

हेयर ब्रश ब्रिसल या नायलॉन से बनाए जाते हैं इसलिए यह थोड़े महंगे आते हैं, वहीं, कॉम्ब धातु, लकड़ी या फिर प्लास्टिक की सहायता से बनाए जाते हैं, जो आपको हर कीमत में आसानी से मिल जाएंगे.

हेयर ब्रश का चुनाव बालों की प्रकृति के हिसाब से किया जाता है, वहीं, नॉर्मल कंघी का इस्तेमाल हर कोई अपने बालों को सुलझाने के लिए कर सकता है.

हेयर ब्रश का इस्तेमाल आप अपने बालों को स्टाइल करने के लिए या फिर डिफरेंट लुक देने के लिए भी कर सकती हैं जैसे- राउंड हेयर ब्रश वहीं, कॉम्ब का इस्तेमाल आप बालों को सुलझाने के साथ-साथ हेयर कट करने के लिए भी कर सकती हैं जैसे- लंबी स्टिक वाला कॉम्ब.

ये भी पढ़ें

मोटापा कम करने के चक्कर में गुड फैट से न बनाएं दूरी - इन चीजों को खाने से नहीं बढ़ेगा वजन

गर्मियों में शुरू कर दें इन 5 चीजों का सेवन, नहीं होगी पेट से जुड़ी कोई भी समस्या

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और धन वृद्धि के उपाय!
अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और धन वृद्धि के उपाय!
Som Pradosh Vrat 2026 Date: सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
पहली बार विदेश घूमने जा रहे हैं, तो इन 4 गलतियों से बचें, वरना खराब हो सकता है ट्रिप
पहली बार विदेश घूमने जा रहे हैं, तो इन 4 गलतियों से बचें, वरना खराब हो सकता है ट्रिप
Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी व्रत की संपूर्ण व्रत कथा पढ़ें, बरसेगी विष्णु जी की कृपा
पापमोचनी एकादशी व्रत की संपूर्ण व्रत कथा पढ़ें, बरसेगी विष्णु जी की कृपा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget