एक्सप्लोरर

रोज शराब की पूरी बोतल पी जाते थे आमिर खान, जानें डिप्रेशन से बाहर निकलने का क्या है तरीका

डिप्रेशन किसी इंसान को अकेलेपन, निराशा की अंधेरी दुनिया में धकेल सकता है. अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो जिंदगी बर्बाद तक हो सकती है, आमिर खान भी पहली बीवी तलाक के बाद गहरे डिप्रेशन में चले गए थे.

Depression Prevention Tips: अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और तीसरी शादी को लेकर चर्चा में चल रहे बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि पहली बीवी रीना दत्ता (Reena Dutta) से तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे. बहुत ज्यादा शराब पीने लगे थे. करीब डेढ़ साल तक अकेले रहे और डिप्रेशन में चले गए थे.

आमिर ने बताया कि रीना से ब्रेकअप के बाद वह खुद को बर्बाद कर लेना चाहते थे. उन्हें रातों को नींद नहीं आती थी. खुद का गम भुलाने के लिए शराब की पूरी की पूरी बोतल खाली कर दिया करते थे. हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को संभाला और इन सबको पीछे छोड़ आगे बढ़ें. अगर आप या आपका कोई अपना भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तरह किसी गहरे डिप्रेशन में हैं तो यहां जानिए इससे बाहर निकलने के उपाय...

डिप्रेशन कितना खतरनाक
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन एक आम समस्या बन गई है, लेकिन जब यह गंभीर रूप ले लेता है, तो इंसान को पूरी तरह तोड़ सकता है. गहरा डिप्रेशन (Severe Depression) न सिर्फ मेंटल बल्कि फिजिकल हेल्थ को भी बुरी तरह प्रभावित करता है. डिप्रेशन को नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है. अगर डिप्रेशन के लक्षण दो हफ्ते से ज्याद समय तक बना रहे तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए.

डिप्रेशन के लक्षण पहचानें

लगातार दुखी या निराश महसूस करना
आत्मग्लानि और बेकार महसूस करना
किसी भी काम में रुचि न होना
नींद न आना या बहुत ज्यादा सोना
भूख न लगना या बहुत ज्यादा खाना
अकेले रहने की इच्छा
आत्महत्या के ख्याल आना

यह भी पढें : सीढ़ियां चढ़ने से क्यों जल्दी कम होता है आपका वजन? जान लीजिए जवाब

डिप्रेशन से बाहर निकलने के तरीके

1. अपनी भावनाओं को स्वीकार करें
एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिप्रेशन कोई कमजोरी नहीं है. इसे छिपाने या नकारने के बजाय इसे स्वीकार करें और खुद को संभालने की कोशिश करें. ऐसा करके आप आसानी से इससे बाहर आ सकते हैं.

2. किसी अपने से बात करें
अकेलेपन में रहना डिप्रेशन को और बढ़ा सकता है. अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या किसी करीबी से खुलकर बात करें. अगर आपको सही सलाह नहीं मिल रही है, तो थेरेपिस्ट की मदद लें.

3. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
नियमित एक्सरसाइज करें. वॉक, योग और मेडिटेशन करें. इससे मानसिक शांति मिलती है. कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है. जंक फूड से बचें और हेल्दी फूड खाएं, जिससे मूड अच्छा बना रहे.

4. नशे से दूर रहें
कई लोग डिप्रेशन में शराब, सिगरेट या ड्रग्स का सहारा लेते हैं, लेकिन यह समस्या को और बढ़ा सकता है. खुद आमिर खान ने भी ऐसा ही किया था. अगर आपको इस आदत से निकलने में दिक्कत हो रही है, तो किसी एक्सपर्ट की मदद लें.

5. खुद को बिजी रखें
नई हॉबी अपनाएं, किसी सोशल ग्रुप से जुड़ें या वह करें जिससे आपको खुशी मिलती हो. खाली समय में ज्यादा सोचने से डिप्रेशन बढ़ सकता है, इसलिए खुद को बिजी रखें.

6. पॉजिटिव सोचें
हर दिन छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें. दिन की शुरुआत पॉजिटिव सोच के साथ करें और खुद को याद दिलाएं कि यह समय भी गुजर जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढें : क्या होता है Adolescence, जिसे लेकर बनी वेब सीरीज मचा रही धूम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget