एक्सप्लोरर

Drumstick Health Benefits:ब्लड प्रेशर से लेकर स्किन को चमकाने में मददगार है ये खास सब्जी

Health News : सहजन के इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानियां जैसे- बढ़ता वजन, डायबिटीज इत्यादि को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके लाभ-

Drumstick Benefits For Body: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी जाती है. खासतौर पर हेल्दी डाइट हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है. इन्हीं स्वस्थ आहार में से एक है सहजन. यह डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को दूर कर सकता है. सहजन के पेड़ से लेकर इसके फूल आपके शरीर के लिए औषधि के समान कार्य करती हैं. अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सहजन को अपने आहार में शामिल करें. आइए जानते हैं सहजन से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में-

सहजन के हैं कई फायदे 

ब्लड प्रेशर का करे इलाज

हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए सहजन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है. इससे आपके शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ सकता है. साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार होता है. 

स्किन पर लाए ग्लो

नियमित रूप से अगर आप अपनी स्किन पर सजहन का तेल लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन ग्लो करती है. दरअसल, सहजन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है जो आपकी स्किन को जवां रखने में प्रभावी माना जाता है. इसमें मौजूद फोलिक एसिड और अमीनो एसिड स्किन से झुर्रियों और फाइन-लाइंस को कम करता है. 

बालों की समस्या करे दूर

बालों में सहजन की पत्तियों से तैयार पाउडर लगाने से झड़ते और बेजान बालों की परेशानी को दूर किया  जा सकता है. खासतौर पर अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो सहजन के पाउडर को दही में मिक्स कर लें. अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे आपके बाल स्वस्थ हो सकते हैं. 

डायबिटीज करे कंट्रोल

सहजन का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल रखा जा सकता है. यह आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है. साथ ही इंसुलिन लेवल बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज रोगियों की समस्याएं कम होती हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Kajal Hacks: काजल के इस हैक्स से अपने आंखों को दें बोल्ड लुक

Lipstick Shade: 50 साल की उम्र में भी दिखेंगी जवां, इस तरह करें लिपस्टिक शेड का सिलेक्शन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget