एक्सप्लोरर

लिवर को रखना चाहते हैं हेल्दी तो इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का ऐसे करें इस्तेमाल

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ़स्टाइल, खराब खान-पान की आदतें, शराब पीने के कारण लिवर को काफी ज्यादा नुकसान होता हैं. आज हम बताएंगे जड़ी-बूटी के जरिए लिवर को डिटॉक्स करने का तरीका.

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ़स्टाइल और काफी ज्यादा शराब पीने के साथ-साथ खराब खान-पान की आदतें लिवर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. ऐसे में लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं. आइए जानते हैं इसे कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए. योग गुरू बाबा रामदेव भी कहते हैं कि आप लिवर को आंवला, जड़ी बूटियों के जरिए भी डिटॉक्स कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानें.

क्या सही में आयुर्वेदिक तरीके से लिवर को डिटॉक्स करके हेल्दी बनाया जा सकता है? इस पर विस्तार से जानने के लिए एबीपी लाइव हिंदी ने डॉक्टर राहुल रॉय से खास बातचीत की. डॉक्टर राहुल रॉय नारायणा हॉस्पिटल हावड़ा में लिवर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट हैं. जब हमने इनसे पूछा लिवर को हेल्दी कैसे रखें? इस पर वो जवाब देते हैं कि हेल्दी लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज, खानपान के जरिए लिवर को हेल्दी रख सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि आयुर्वेद बेस्ट तरीका है लिवर को हेल्दी रखने के लिए.  हरी सब्जियां, आंवला, जड़ी-बूटी इससे आप अपने लिवर को आसानी से डिटॉक्स कर सकते हैं. 

आयुर्वेद तरीके से ऐसे रखें लिवर हेल्दी

आंवला: आंवला लीवर को डिटॉक्स करने का काम करता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व लीवर की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं. आंवले में हेपेटो-प्रोटेक्टिव गुण होते हैं जो लीवर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं. आंवले का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं. कच्चे आंवले का सेवन करें. इसके अलावा आप आंवले का जूस और कैंडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

एलोवेरा: एलोवेरा में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. जो लीवर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले कई तरह के नुकसान से बचाते हैं. सीमित मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से लीवर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है. एलोवेरा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल जूस के रूप में किया जाता है. रोज सुबह खाली पेट दो से तीन चम्मच एलोवेरा जूस को बराबर मात्रा में पानी में मिलाकर पिएं.

पुनर्नवा: पुनर्नवा लीवर की सूजन की समस्या के लिए फायदेमंद है. पुनर्नवा एक जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है. यह लीवर की सूजन को कम करता है. इसका इस्तेमाल पाउडर और सिरप के रूप में किया जा सकता है. इसकी खुराक के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लें.

लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें:

रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं. इससे शरीर से गंदगी आसानी से बाहर निकल जाते हैं.

अपने खाने में पौष्टिक चीजों को शामिल करें. लिवर के लिए हरी सब्जियां, फल, दालें, मूली, गाजर और लौकी खाएं.

ये भी पढ़ें:रात को खाने के साथ सलाद में नहीं होनी चाहिए ये चीजें, आपके लिए हो सकती हैं खतरनाक

शराब से लिवर को बहुत नुकसान पहुंचता है, इसलिए शराब का सेवन बिल्कुल न करें.

रोजाना एक्सरसाइज से लिवर सही से फंक्शन होता है. रोजाना आधा घंटा एक्सरसाइज, योग या प्राणायाम करें.

बहुत अधिक तनाव भी लिवर की सेहत को प्रभावित कर सकता है. तनाव से दूर रहें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें: इंफेक्शन को दूर रखती है दूध के साथ पी जाने वाली ये चीज, ये है तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget