एक्सप्लोरर

Weight Loss: मोटापा कम करने के Ayurvedic उपाय, बिना साइट इफेक्ट के घट जाएगी चर्बी

Fat Burning Tips: मोटापा घटाने के कई तरीके मार्केट में हैं. हालांकि हम इनमें से किसी भी तरीके को अपनाने की जगह आपको आयुर्वेदिक उपाय अपनाने की सलाह देंगे. क्योंकि ये उपाय सबसे सुरक्षित होते हैं.

Fat Burning Ayurvedic Tips: बढ़ा हुआ वजन और शरीर पर चढ़ा फैट सिर्फ आपके लुक्स को खराब नहीं करता. या कहिए कि  लुक्स पर कोई असर नहीं डालता. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ लोगों पर फैट बहुत सूट करता है. हालांकि ये फैट आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों का घर बना देता है. इनमें हार्ट डिजीज से लेकर लाइफस्टाइल डिजीज तक बहुत कुछ शामिल है.

आज हमारा मकसद आपको मोटापे से होने वाले नुकसान गिनाना नहीं है. बल्कि हम आपके लिए कुछ ऐसे आयुर्वेदिक टिप्स लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप घर बैठे आराम से अपना वजन कम सकते हैं और सैकड़ों बीमारियों से बच सकते हैं.

आपको नहीं करने हैं ये काम

  • खान-पान से जुड़े आयुर्वेद के कुछ नियम आपको हैरान कर सकते हैं. क्योंकि ये मॉडर्न लाइफस्टाइल के एकदम उलट हैं. जैसे, शाम को 7 बजे तक रात का खाना खा लें और आठ बजे के बाद कुछ ना नाएं. आपको जानकर शायद यकीन ना हो लेकिन मलाइका अरोड़ा जैसी सुपर फिट सिलेब्रिटी शाम साढ़े सात बजे अपना डिनर पूरा कर लेती हैं.
  • खाने के बाद मीठा ना खाएं. खाना खाने के तुरंत बाद मीठे में हम लोग दूध या मावे से बनी मिठाइयां खाते हैं. हालांकि आयुर्वेद के अनुसार यह एकदम गलत प्रथा है. यदि मीठा खाना ही है तो थोड़ा-सा गुड़ खाएं. खोए, मावे और दूध से बनी चीजें बिल्कुल नहीं खानी हैं.
  • खाने के बाद गिलास भरकर पानी ना पिएं. आयुर्वेद खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के लिए बिल्कुल मना करता है. यदि बहुत प्यास लगी तो सिर्फ एक-दो घूंट पानी पिएं. यदि अधिक पीना है तो गुनगुना पानी पिएं. क्योंकि भोजन के ऊपर ठंडा पानी पीने से पाचकाग्नि मंद पड़ जाती है और पाचन धीमा हो जाता है. इससे शरीर में ब्लोटिंग की समस्या, गैस बनना और अपच इत्यादि हो सकते हैं.

आपको जरूर करने के हैं ये काम

  • अपने भोजन में जितना हो सके मैदा का उपयोग घटा दें. क्योंकि यह आंतों के अंदर जमा होने लगती है और पेट में कई तरह की गड़बड़ियां पैदा करती है.
  • शुगर यानी चीनी की मात्रा कम करें. मीठा खाने की क्रेविंग को सीमित मात्रा में गुड़ या शहद खाकर शांत करें. ध्यान रखें कि ये दोनों चीजें स्वास्थ्यवर्धक होती हैं लेकिन अत्यधिक उपयोग से नुकसान हो सकता है.
  • तीनों टाइम का भोजन एक तय समय पर करें. इससे बायलॉजिकल क्लॉक सही रहती है. शरीर को पूरा पोषण मिलता है और शरीर अधिक स्वस्थ रहता है.
  • ऑइल का चुनाव सोच-समझकर करें. क्योंकि  यदि खाने में उपयोग किया जाने वाला तेल सही नहीं हुआ तो यह आपके शरीर को डायबिटीज का घर बना सकता है. जी हां, हैरान ना हों क्योंकि यह बात सही है कि गलत तेल या घी उपयोग करने से शुगर का रोग हो सकता है.
  • हर दिन सुबह के समय और रात को खाना खाने के बाद वॉक जरूर करनी है. सुबह के समय तेज कदमों से चलना होता है तो खाना खाने के बाद धीमी चाल से वॉक करनी चाहिए. दोनों समय कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें.
  • योग और ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बना लें. ये आपको स्लिम और फिट रखने में मदद करते हैं. आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि ध्यान लगाने से कैसे वेट घटता तो आपको बता दें कि मेडिटेशन मन को शांत रखने और तनाव को कम करने का काम करता है. इससे कार्टिसोल हॉर्मोन नियंत्रित रहता है और बॉडी फंक्शन सुचारू रूप सो होता रहता है. कार्टिसोल कई डायरेक्ट-इनडायरेक्ट तरीकों से फैट बढ़ाने का काम करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: हमेशा हेल्दी रहने के लिए इन बासी चीजों का न करें सेवन, हमेशा रहेंगे फिट

यह भी पढ़ें: Bread खाने वाले हो जाए सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Paint Fumes Health Effects: घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
Early Vascular Ageing: क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Result 2026 Live: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
LIVE: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
गधे पालन पर सरकार दे रही लाखों की मदद, जानिए कैसे मिलेगा फायदा?
गधे पालन पर सरकार दे रही लाखों की मदद, जानिए कैसे मिलेगा फायदा?
Embed widget