एक्सप्लोरर

Skin Care: डार्क सर्कल हो या पिंपल्स, बड़े काम की है मुंह की लार, जानिए फायदे

Healthy Tips: मुंह से निकलने वाला सलाइवा सेहत से जुड़ी कई बीमारी को ठीक करता है, जो त्वचा की समस्याओं जैसे कि पिंपल्स और डार्क सर्कल को कम करने में मदद कर सकता है.

Benefits of Saliva: डॉक्टरों के पास शारीरिक बीमारियों का इलाज मौजूद होता है, लेकिन कुछ बीमारियों के इलाज के लिए घरेलू पद्धतियां भी इस्तेमाल की जाती रही हैं, जिन्हें हम घरेलू इलाज कह सकते हैं. इस तरह के इलाज के लिए हर बार डॉक्टर के यहां जाना भी जरूरी नहीं है.

मुंह की लार सेहत के लिए भंडार

हम अपने आस-पास मिलने वाली लाभदायक चीजों को औषधि के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे ही हमारे मुंह में मिलने वाली लार है, जिसका इस्तेमाल हम कई रोगों में कर सकते हैं. रिसर्च में सामने आया है कि मुंह की लार सेहत का भंडार है. इनसे मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में आइए जानते हैं यहां.

मुंह की लार पाचन को बेहतर करने के साथ सेहत के लिए और तरीकों से भी फायदेमंद है. अनियमित दिनचर्या हो या गलत खानपान, प्रदूषण हो या और वजह, चेहरे पर कील-मुंहासे और रूखापन होना आम बात है. ऐसे में सुबह सोकर उठने के बाद मुंह की लार को चेहरे पर लगाने से इन समस्याओं में राहत मिलती है. इसका कारण लार में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण हैं, जिससे कील-मुंहासों की समस्याएं दूर हो सकती हैं.

सलाइवा में लाइसोजाइम एंजाइम होते हैं

स्टडी के मुताबिक सलाइवा में लाइसोजाइम एंजाइम होते हैं, जिससे चेहरे पर मुंहासे ठीक हो जाते हैं. खास बात है कि जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनके रोम छिद्र जल्दी बंद हो जाते हैं. ऐसे में लार को चेहरे पर लगाने से रोम छिद्र खुलते हैं और तैलीय त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं. जानकारी के मुताबिक इंसानों की लार में ऐसे कई प्रोटीन भी होते हैं, जिससे घाव ठीक हो जाते हैं. सुबह की लार को केवल कील-मुंहासों को हटाने के लिहाज से ही नहीं, बल्कि और भी कई लिहाज से गुणकारी माना जाता है. रिसर्च में यह भी सामने आया है कि सुबह की बासी लार यदि आंखों पर काजल की तरह लगाई जाए, तो इससे आंखों का शुष्कपन खत्म हो जाता है और कई समस्याएं दूर हो सकती हैं.

सुबह की लार पेट के लिए भी बेहद लाभदायक

 सुबह की लार पेट के लिए भी बेहद लाभदायक होती है. जब आप पानी पीते हैं, तो रात भर मुंह में जमा लार पानी के साथ आपके पेट के अंदर जाता है, जो काफी फायदेमंद साबित होता है. यह पाचन संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में सहायक है. वैसे भी कहते हैं कि पेट सफा, तो रोग दफा.

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि शरीर के लिए लार बेहद आवश्यक होती है. ऐसे में यदि लार कम बन रही हो तो इसके लिए हमारी रसोई में ही उपाय मिल जाते हैं. कई चीजें हैं जिनका सेवन करते हुए लार बनाया जा सकता है. इसके लिए मेथी, त्रिफला, आंवला के सेवन के साथ ही दातुन के इस्तेमाल से भी लार में वृद्धि होती है. नीम, करंज, बबूल, महुआ, जामुन, कदम्ब, आम, अमरूद, बेल, पीपल, अपामार्ग और बांस इत्यादि के दातुन फायदेमंद होते हैं. आयुर्वेदाचार्य यह भी बताते हैं कि लार बनने की क्षमता किन-किन वजहों से कमजोर हो जाती है. केमिकल युक्त पेस्ट, नशा करने से या एलोपैथी दवा के साइड इफेक्ट से भी लार बनने की क्षमता प्रभावित होती है.

यह भी पढ़ें -

प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाना सेफ है या रिस्की? जानें क्या कहता है मेडिकल साइंस

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA Supplement Alert: Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
COVID And Cancer Risk: जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
Contaminated Milk Products: बाजार से वापस क्यों मंगाए जा रहे दूध और बाकी मिल्क प्रॉडक्ट्स, आखिर सेहत को इनसे क्या नुकसान?
बाजार से वापस क्यों मंगाए जा रहे दूध और बाकी मिल्क प्रॉडक्ट्स, आखिर सेहत को इनसे क्या नुकसान?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ की हत्या, अपनों ने ही उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ की हत्या, अपनों ने ही उतारा मौत के घाट
UP News: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की छोटी बहन बन इस एक्ट्रेस ने लूटी वाहवाही, छोटे से रोल में खूब चमकीं
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की छोटी बहन बन इस एक्ट्रेस ने लूटी वाहवाही, छोटे से रोल में खूब चमकीं
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
COVID And Cancer Risk: जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
Embed widget