एक्सप्लोरर

International Self Care Day 2024 : आज से ही अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर टिप्स और हमेशा रहें हेल्दी और खुश

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो गया है. इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे हमें याद दिलाता है. कि हम अपनी सेहत और खुशी का ध्यान रखें.

इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे हर साल 24 जुलाई को मनाया जाता है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि खुद की देखभाल कितनी जरूरी है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, हम अक्सर खुद को भूल जाते हैं. इस दिन का उद्देश्य है कि हम अपनी हेल्थ और खुशी का ध्यान रखें. आइए जानते हैं 5 आसान सेल्फ केयर टिप्स जो आपकी जिंदगी को हेल्दी और खुशहाल बना सकते हैं. 

रोजाना व्यायाम करें
व्यायाम सिर्फ वजन कम करने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपको ताजगी और ऊर्जा देता है। आप चाहे तो सुबह की सैर पर जा सकते हैं, योग कर सकते हैं या फिर कोई भी खेल खेल सकते हैं। रोजाना 30 मिनट का व्यायाम आपके शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

हेल्दी खाना खाएं
हम जो खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे हेल्थ पर पड़ता है. ताजे फल, सब्जियां, नट्स और साबुत अनाज जरूरी खाएं.  प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से बचें. दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे. 

पर्याप्त नींद लें
नींद हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है. रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें. इससे न सिर्फ आपका शरीर बल्कि आपका मन भी तरोताजा रहेगा. सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं ताकि नींद अच्छी आए.

मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग करें
मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है. रोजाना 10-15 मिनट मेडिटेशन करें. इससे आपकी मानसिक स्थिति बेहतर होगी और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे. 

खुद के लिए समय निकालें
हमेशा काम में व्यस्त रहना अच्छी बात है, लेकिन खुद के लिए समय निकालना भी उतना ही जरूरी है. अपने शौक पूरे करें, किताबें पढ़ें, म्यूजिक सुनें या फिर दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं. यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. 

जानें इसका इतिहास 
International Self Care Day हर साल 24 जुलाई को मनाया जाता है. यह दिन 2011 में इंटरनेशनल सेल्फ-केयर फाउंडेशन (ISF) द्वारा शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य लोगों को खुद की सेहत और भलाई का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करना है. इस दिन को 24/7 के रूप में भी जाना जाता है, जो यह दर्शाता है कि सेल्फ-केयर 24 घंटे, 7 दिन महत्वपूर्ण है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत का ध्यान रखना कितना जरूरी है, ताकि हम एक हेल्दी और खुशहाल जीवन जी सकें. 

जानें क्यों जरूरी है सेल्फ केयर 
हम अक्सर अपने परिवार, दोस्तों और काम के प्रति जिम्मेदारियों में उलझे रहते हैं, लेकिन खुद का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है जितना दूसरों का. अगर हम खुद हेल्दी और खुश नहीं रहेंगे, तो दूसरों का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाएंगे. इसलिए, सेल्फ केयर को अपनी प्राथमिकता बनाएं और अपने जीवन में संतुलन बनाए रखें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
Old Antibiotics : दोबारा काम करने लायक कैसे बनती हैं पुरानी एंटीबायोटिक्स, क्या है इसका तरीका?
दोबारा काम करने लायक कैसे बनती हैं पुरानी एंटीबायोटिक्स, क्या है इसका तरीका?
Cataract Prevention Tips: धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
Child Cancer Deaths Global: भारत जैसे गरीब देशों में कैंसर से जान गंवा रहे 10 में से 9 बच्चे, डरा देगी लैंसेट की रिपोर्ट
भारत जैसे गरीब देशों में कैंसर से जान गंवा रहे 10 में से 9 बच्चे, डरा देगी लैंसेट की रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
Iran US War: क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्यों छोड़ा MI का प्रैक्टिस सेशन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्यों छोड़ा MI का प्रैक्टिस सेशन?
'गल्लां गूड़ियां' सॉन्ग पर नीता अंबानी संग जमकर झूमे 'धुरंधर 2' के 'हमजा', NMACC के इवेंट से रणवीर सिंह की वीडियो वायरल
'गल्लां गूड़ियां' सॉन्ग पर नीता अंबानी संग जमकर झूमे 'धुरंधर 2' के 'हमजा', रणवीर सिंह की वीडियो वायरल
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
UP scholarship 2025-26: यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
Google Vids: अब फ्री में AI से बनाएं प्रोफेशनल वीडियो, एडिटिंग भी होगी मिनटों में, जानिए तरीका
Google Vids: अब फ्री में AI से बनाएं प्रोफेशनल वीडियो, एडिटिंग भी होगी मिनटों में, जानिए तरीका
Embed widget