एक्सप्लोरर

पान का पत्ता यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार, इसके और भी कई फायदे, जानें कैसे करें सेवन?

Betel Leaf Benefits: आज हम आपको पान के पत्ते के फायदों के बारे में बताएंगे, जिसको खाने से आप बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को आसानी से कम कर सकते हैं. पान के पत्ते के और भी कई फायदे हैं.

Betel Leaf Health Benefits: यूरिक एसिड का बढ़ना एक बड़ी समस्या बन गई है. इससे इन दिनों बहुत से लोग पीड़ित हैं. यूरिक एसिड ब्लड में पाया जाने वाला एक गंदा पदार्थ होता है. यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने को मेडिकल लेंग्वेज में हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है. ये एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें प्लाज्मा यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है. यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से न सिर्फ गाउट, बल्कि किडनी की पथरी और कई सारी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यूरिक एसिड लंबे वक्त तक जमा होता रहता है और सॉलिड या क्रिस्टल का रूप ले लेता है. जो आगे जाकर पथरी का खतरा पैदा कर सकता है.

वैसे तो इसके कई इलाज मौजूद हैं. हालांकि दवाओं के अलावा घरेलू उपायों से भी यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. आज हम आपको पान के पत्ते के बारे में बताएंगे, जिसको खाने से आप बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को आसानी से कम कर सकते हैं. 

यूरिक एसिड के लेवल को कैसे कम करता है पान का पत्ता?

पान का पत्ता यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मददगार है. एक रिसर्च के मुताबिक, कुछ चूहों को पान का अर्क दिया गया था. इसके सेवन से यूरिक एसिड का लेवल 8.09mg/dl से कम होकर 2.02mg/dl हो गया. पान के पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी का खजाना पाया जाता है. ये जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है, जो कई पुरानी बीमारियों जैसे- आर्थराइटिस, रूमेटाइड, ऑस्टियोपोरोसिस आदि के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं.

कैसे करें पान के पत्ते का सेवन

यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे मरीजों को रोजाना पान के पत्ते को चबाना चाहिए. इससे उनका यूरिक एसिड का लेवल कम हो सकता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस दौरान किसी भी तरह के तंबाकू को नहीं खाना है. 

पान के पत्ते के फायदे

1. मुंह को रखता है हेल्दी

खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में पान के पत्ते का पेस्ट चबाने से न सिर्फ आंत स्वस्थ रहेगा, बल्कि मुंह की दुर्गंध और सांसों की दुर्गंध भी दूर होगी. इसके अलावा, दांतों और मसूड़ों में दर्द, सूजन और मुंह के इन्फेक्शन से भी राहत मिलेगी.

2. पाचन में करता है सुधार 

पान में इंटेस्टाइनल, कार्मिनेटिव और एंटी-फ्लैटुलेंट गुण होते हैं. इसमें आंतों को स्वस्थ रखने वाले गुण भी होते हैं. पान के पत्ते मेटाबोलिज्म को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ट्रिगर होता है.

3. डायबिटीज को करता है कंट्रोल

कई अध्ययनों से मालूम चलता है कि पान के पत्ते के पाउडर में टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर के स्पाइक्स को कम करने की कैसिसिटी होती है. पान का पत्ता एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने में सहायता करता है. इसके अलावा, ये अनकंट्रोल्ड ब्लड ग्लूकोज की वजह से होने वाली सूजन को भी कम करता है और डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है. 

ये भी पढ़ें: फ्लाइट पकड़ने से पहले कभी न खाएं ये चीजें, वरना मुश्किल हो जाएगा सफर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Harish Rana Organ Donation: इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा ने दान किए हार्ट वॉल्व और कॉर्निया, इन्हें कैसे किया गया ट्रांसप्लांट?
इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा ने दान किए हार्ट वॉल्व और कॉर्निया, इन्हें कैसे किया गया ट्रांसप्लांट?
Nose Bleeding: गर्मियां शुरू होते ही नाक से निकलने लगता है खून, जानें कब नॉर्मल और कब है टेंशन लेने की जरूरत?
गर्मियां शुरू होते ही नाक से निकलने लगता है खून, जानें कब नॉर्मल और कब है टेंशन लेने की जरूरत?
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget