एक्सप्लोरर

Birth Control Pills: कितने तरह की होती है गर्भनिरोधक गोलियां और कब करना चाहिए इनका सेवन, जानें

Unwanted Pregnancy: गर्भनिरोधक गोलियां अनचाहे गर्भ से बचने का एक आसान और सफल तरीका है. बड़ी संख्या में युवा महिलाएं इनका सेवन करती हैं. यहां इन गोलियों से जुड़ी जरूरी बातें बताई गई हैं...

How To Choose Birth Control Pills: अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल किया जाता है. आज के समय में बड़ी संख्या में महिलाएं इन कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का उपयोग कर रही हैं. ये गोलियां कई तरह की होती हैं और इन्हें लेने की विधि भी अलग होती है.

आपको कब किस स्थिति में कौन-सी गर्भनिरोधक गोली का चुनाव करना चाहिए, इस बारे में यहां जानकारी दी जा रही है...

गर्भनिरोधक गोलियों के प्रकार 

  • गर्भनिरोधक गोलियां दो तरह की होती हैं. एक को संबंध बनाने के तुरंत बाद लिया जाता है और दूसरी का सेवन मासिक अनुसूचि के हिसाब से नियमित रूप से किया जाता है.
  • संबंध बनाने के तुरंत बाद ली जाने वाली गर्भनिरोधक गोलियां भी दो प्रकार की होती हैं. एक गोली को तो 24 घंटे के अंदर लेना होता है और दूसरी को 72 घंटे के अंदर लिया जा सकता है.
  • मासिक चक्र के हिसाब से जो गोलियां ली जाती हैं, ये भी दो प्रकार की होती हैं. एक होती है कंबाइंड गोली और दूसरी होती है मिनी गोली.
  • कंबाइंड गोली उसे कहा जाता है, जिसमें प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हॉर्मोन दोनों होते हैं. जबकि मिनी गोली उसे कहा जाता है जिसमें सिर्फ प्रोजेस्टेरोन होता है.
  • सिर्फ प्रोजेस्टेरोन वाली गोली या मिनी गोली उन महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो बच्चे को स्तनपान करा रही होती हैं. क्योंकि उन्हें एस्ट्रोजेन हॉर्मोन नहीं दिया जा सकता.

गर्भनिरोधक गोलियों का असर 
आप डॉक्टर की सलाह के बाद अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी गोली ले सकती हैं. इनकी डोज का आपको खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि सही मात्रा में लेने पर इन गोलियों के फायदें हैं तो गलत मात्रा में लेने पर अपने नुकसान भी हैं. आपातकालीन गोलियां जिन्हें असुरक्षित सेक्स के 24 से 72 घंटों के अंदर लिया जाता है, उन्हें लेने पर कुछ खास तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे...

  • सिरदर्द
  • पेट दर्द
  • एनर्जी महसूस ना होना
  • अगले पीरियड्स में बदलाव होना
  • पीरिड्स के दौरान अधिक दर्द होना
  • पीरिड्स में ब्लीडिंग अधिक होना
  • कंबाइंड गोली लेने पर मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है. आपमें चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, सिरदर्द और मितली आने की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक इन गोलियों का सेवन ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्या का कारण बन सकता है.
  • मिनी गोली को दुष्प्रभाव इससे थोड़े अलग हो सकते हैं और इसे लेने के बाद कुछ महिलाओं को पीरियड्स ना आना या कई दिनों तक स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: रिश्ते में जहर घोलती है ऐसी खामोशी, अनकही बातें बढ़ा सकती हैं दूरी

यह भी पढ़ें: इतनी सारी परेशानियों की वजह है पूरी नींद न लेना, बेहतर है चैन से सोएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heart Attack Risk Factors: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम क्यों होते हैं हार्ट अटैक के मामले, क्या है कारण?
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम क्यों होते हैं हार्ट अटैक के मामले, क्या है कारण?
Blood In Urine: पेशाब में आ रहा है खून तो हो सकता है कैंसर, तुरंत करा लें ये टेस्ट
पेशाब में आ रहा है खून तो हो सकता है कैंसर, तुरंत करा लें ये टेस्ट
Heatwave And Nervous System: आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
एसी में ज्यादा देर रहने से क्यों भारी हो जाता है सिर, जान लीजिए कारण?
एसी में ज्यादा देर रहने से क्यों भारी हो जाता है सिर, जान लीजिए कारण?

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईरान पर और जोरदार हमला करने की तैयारी में ट्रंप! अमेरिका ने मैदान में उतारा F-22 रैप्टर
Live: ईरान पर और जोरदार हमला करने की तैयारी में ट्रंप! अमेरिका ने मैदान में उतारा F-22 रैप्टर
Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
ईरान के एक्शन से नाराज हुए खाड़ी देशों के शेख, अमेरिका के साथ जंग में उतरने को तैयार ये दो मुस्लिम मुल्क?
ईरान के एक्शन से नाराज हुए खाड़ी देशों के शेख, अमेरिका के साथ जंग में उतरने को तैयार ये दो मुस्लिम मुल्क?
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
RBSE 5th 8th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट आज होगा जारी, rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर चेक करें स्कोर
RBSE 5th 8th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट आज होगा जारी, rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर चेक करें स्कोर
Rajasthan Board Results 2026: राजस्थान बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं मिलेगा ऑटोमैटिक प्रमोशन? जानें क्या हैं पास होने के नए नियम
राजस्थान बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं मिलेगा ऑटोमैटिक प्रमोशन? जानें क्या हैं पास होने के नए नियम
Embed widget