एक्सप्लोरर

काला या सफेद? आज जान लीजिए कौन सा चना आपकी हेल्थ के लिए ज्यादा अच्छा है

Kala Chana Vs Kabuli Chana:काला औऱ सफेद चना दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं लेकिन जानते हैं इन दोनों में से स्वास्थ्य के लिए बेहतर कौन है

Kala Chana Vs Kabuli Chana: सेहत और चने का बहुत करीब का रिश्ता है, क्योंकि बरसों से चने के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते चले आ रहे हैं. वैसे तो कई तरह के चने होते हैं लेकिन दो तरह के चने एक काबुली चना और दूसरा काला चना...इन दोनों का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है. ये दोनों ही चने पोषक तत्व से भरपूर होते हैं. इनका इस्तेमाल भी अपने-अपने हिसाब से किया जाता है. लेकिन अक्सर मन में सवाल उठता है कि आखिर दोनों चने में से कौन सा चना सेहत को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है. जानेंगे इस बारे में विस्तार से

काले चने से मिलने वाले फायदे

पाचन दुरुस्त करे-काले चने खाने से पाचन स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है. एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक काले चने में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम करता है साथ ही मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में सहायक है.

आयरन की कमी दूर करे-वहीं काला चना आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है ऐसे में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए काला चना खा सकते हैं. एनीमिया से ग्रस्त लोगों के लिए ये लाभकारी साबित हो सकता है. 

वजन घटाने में मददगार-काले चने के सेवन से आप वजन भी घटा सकते हैं.दरअसल इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से ये लंबे समय तक आप को भरा हुआ महसूस कराता है और खाने की क्रेविंग नहीं होती है.इसके अलावा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है. इस कारण यह मोटापे के जोखिम को कम करने के साथ ही पूरे शरीर के वजन को भी कम करने में मदद करता है.

डायबिटीज-डायबिटीज के मरीजों के लिए काला चना बहुत ही फायदेमंद है. ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में रख सकता है. एक स्टडी के मुताबिक काले चने में स्टार्च के साथ-साथ एमिलोज नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो खून में शुगर की मिलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है. यह कुछ हद तक इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाने का काम करता है.

सफेद चने से मिलने वाले फायदे

सफेद चना यानी कि काबुली चना भी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है.ये भी वजन घटाने में सहायक है. इसके अलावा काबुली चने में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं. सफेद चने से आप का पाचन तंत्र भी दुरुस्त हो सकता है. आप इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से बचने के लिए सफेद चने को डाइट में शामिल कर सकते हैं. हड्डियों की मजबूती के लिए सफेद चना फायदेमंद है. वहीं ये फ्री रेडिकल्स को भी दूर करता है. भुना हुआ काबुली चना थायमीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे अन्य हेल्दी आवश्यक पोषक तत्वों के साथ-साथ ट्रेस मिनरल मैंगनीज का एक अद्भुत स्रोत है. यह सभी एनर्जी के उत्पादन के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

पोषक तत्वों के मामले में किसमें कितना है दम

लगभग 100 ग्राम काले चने में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा सफेद चने से अलग होती है. 100 ग्राम सफेद चने में 12 ग्राम फाइबर की मात्रा होती है, वहीं काले चने में 18 ग्राम के आसपास होती है. प्रोटीन में काले चने की मात्रा 25 ग्राम के आसपास होती है. वहीं सफेद चने में 20 ग्राम के आस पास प्रोटीन पाया जाता है.काबुली चने में 2.76 मिलीग्राम जिंक होता है और काले चने में 3.35 मिलीग्राम जिंक होता है.अन्य पोषक तत्व भी काले चने में सफेद चने के मुकाबले ज्यादा होते हैं.  पोषक तत्वों के आधार पर बात करें तो काले चने का सेवन ज्यादा फायदेमंद है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget