एक्सप्लोरर

Bleeding During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग होना नॉर्मल या फिर ये है किसी खतरे का संकेत? एक्सपर्ट से जानिए

ब्लीडिंग के कुछ कारण नुकसानरहित होते हैं, जबकि कुछ कारण खतरनाक हो सकते हैं. अगर आपको अंतिम तिमाही में ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

Bleeding During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाएं ब्लीडिंग की प्रॉब्लम से गुजरती हैं. हालांकि क्या यह होना नॉर्मल बात है? या फिर आपको डरने की जरूरत है? नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन द्वारा पब्लिश एक स्टडी में बताया गया है कि तीन में से एक महिला को प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों के दौरान ब्लीडिंग का अनुभव होता है. पहली तिमाही के दौरान इसकी आशंका ज्यादा होती है. कभी-कभी यह समस्या गंभीर हो सकती है, जबकि कभी-कभी यह चिंता की बात नहीं रहती. हालांकि फिर भी किसी भी तिमाही के दौरान ब्लीडिंग के मामले में आपको डॉक्टर से कॉन्टैक्ट जरूर करना चाहिए.

एक्सपर्ट के मुताबिक, कई महिलाएं हल्के भूरे रंग के दाग से लेकर लाल रंग की ब्लीडिंग का अनुभव कर सकती हैं, जो ऐंठन या पीठ के निचले हिस्से में दर्द का कारण बनता है. यह समस्या एक दिन से लेकर कई हफ्तों तक बनी रह सकती है. प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग और धब्बे लगने के बीच का अंतर यह होता है कि धब्बे में अंडरवियर पर ब्लड की कुछ बूंदें ही गिरेंगी, जबकि ब्लीडिंग में ब्लड का तेज फ्लो शामिल है.

क्या है कारण?

प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग होने के अलग-अलग कारण होते हैं जैसे-

1. प्रेग्नेंट महिला की ज्यादा उम्र

2. सी-सेक्शन सहित पिछली गर्भाशय सर्जरी

3. स्मोकिंग

4. हाई ब्लड प्रेशर 

5. यौन संचारित रोगों का इतिहास

6. हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे- डायबिटीज

पहली त्रैमासिक ब्लीडिंग

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली त्रैमासिक ब्लीडिंग के कारणों का पता लगाने के लिए आमतौर पर एक फिजिकल एग्जाम, ब्लड टेस्ट या सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन टेस्ट की जरूरत होती है. बार-बार ब्लड टेस्ट से बदलते hCG (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) हार्मोन के लेवल की मॉनिटरिंग में मदद मिल सकती है, जो यह तय करते हैं कि प्रेग्नेंसी को आगे बढ़ाया जा सकता है या नहीं. प्रोजेस्टेरोन और आरएच फैक्टर (रेड ब्लड सेल्स के सरफेस पर मौजूद एक प्रोटीन) की भी जांच की जा सकती है.

अंतिम तिमाही में ब्लीडिंग को लें सीरियसली

प्रेग्नेंसी के दूसरे और तीसरे तिमाही के दौरान ब्लीडिंग होना भी एक चिंता का मुद्दा हो सकता है. ब्लीडिंग के कुछ कारण नुकसानरहित होते हैं, जबकि कुछ कारण खतरनाक हो सकते हैं. अगर आपको अंतिम तिमाही में ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. इसका इलाज गर्भधारण की अवधि और मां और बच्चे के स्वास्थ्य के आधार पर तय होता है. संभावना है कि डॉक्टर प्रेग्नेंट महिलाओं को यौन संबंध बनाने और यात्रा करने से बचने की सलाह दे सकते हैं और उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट के लिए कह सकते हैं. ये भी हो सकता है कि गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती भी होना पड़े.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Sendha Namak: सिर्फ व्रत के खाने में ही नहीं, रोजाना खाए जाने वाले भोजन में भी डालें 'सेंधा नमक', मिलेंगे ये 5 अद्भुत फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wheat Side Effects: क्या रोज रोटी खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना?
क्या रोज रोटी खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना?
Holi 2026 Hangover: होली पार्टी के बाद नहीं रहेगा हैंगओवर, ये 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत देंगे राहत
होली पार्टी के बाद नहीं रहेगा हैंगओवर, ये 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत देंगे राहत
CRISPR Blood Test For Cancer: क्या ब्लड टेस्ट से पता लग सकता है कैंसर, ट्यूमर बनने से पहले कैसे पता लगेगी दिक्कत?
क्या ब्लड टेस्ट से पता लग सकता है कैंसर, ट्यूमर बनने से पहले कैसे पता लगेगी दिक्कत?
Active Lifestyle in Old Age: बुढ़ापा आपसे कोसों दूर रहेगा! बस अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करें ये 5 आसान बदलाव
बुढ़ापा आपसे कोसों दूर रहेगा! बस अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करें ये 5 आसान बदलाव

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget