एक्सप्लोरर

Blueberry Benefits: ब्लूबेरी खाने से डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम! जानें इस फल के ये 5 करिश्माई फायदे

Blueberries Benefits: ब्लूबेरी को खाने से सूजन को कम किया जा सकता है. वजन घटाने में भी यह फल काफी सहायक होते हैं. आइए जानते हैं कि इस फल को खाने से आपको और क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.

Blueberry Health Benefits: ब्लूबेरी का सीज़न आने वाला है. यह फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को अलग-अलग कार्यों के लिए जरूरत पड़ती है. ब्लूबेरी छोटा, गोल और नीले रंग का होता है. इस फल को नीलबदरी भी कहा जाता है. चूंकी ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, इसलिए शरीर की कई प्रॉब्लम्स को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है. ब्लूबेरी में सैलिसिलिक एसिड नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो चेहरे से पिंपल्स, फुंसी और ऐक्ने जैसी समस्याओं को दूर रखता है.  

इस फल को खाने के कई फायदे हैं. इन्हें सबसे पौष्टिक जामुनों में से एक समझा जाता है. ब्लूबेरी न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने का काम भी कर सकता है. इन्हें खाने से सूजन को कम किया जा सकता है. वजन घटाने में भी यह फल काफी सहायक होते हैं. आइए जानते हैं कि इस फल को खाने से आपको और क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.

ब्लूबेरी के फायदे

1. दिल को हेल्दी रखने में मददगार: कई अध्ययनों ने दावा किया है कि 'ब्लूबेरी' खाने से लो-ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है. अगर आप इस फल का रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करेंगे तो ये ब्लड वैसल्स को आराम देकर और सूजन को कम करके दिल की बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

2. ब्रेन फंक्शन को करते हैं बूस्ट: ब्लूबेरी फल फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं. फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सिडेंट का एक ग्रुप है, जो कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार करने और ब्रेन सेल्स को नुकसान से बचाने के लिए जरूरी माने जाते हैं. कुछ अध्ययनों से मालूम चलता है कि ब्लूबेरी का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है.

3. एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण: शरीर की पुरानी सूजन कहीं न कहीं डायबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारी सहित कई बीमारियों का खतरा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है. ब्लूबेरी एंथोसायनिन से भरपूर होते हैं. यह एक तरह का फ्लेवोनोइड होता है, जिसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी यानी सूजन-रोधी गुण होते हैं. ब्लूबेरी का सेवन करने से सूजन को कम करने और पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है. 

4. वजन को कंट्रोल करने में मददगार: ब्लूबेरी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यही वजह है कि ये फल वजन को कंट्रोल में रखने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं. 

5. स्किन के लिए फायदेमंद: ब्लूबेरी में विटामिन A, C और E होते हैं, जो स्किन को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं. ये विटामिन प्रदूषण और यूवी किरणों से त्वचा की पूरी सुरक्षा करते हैं. ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के कारण त्वचा पर पड़ने वाले प्रभावों को धीमा कर सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें: लंबे समय तक बैठने से शरीर में लग सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, जानें बीच-बीच में चलना-फिरना क्यों जरूरी?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kidney Problems: फूले हुए चेहरे को न करें इग्नोर, हो सकता है गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत
फूले हुए चेहरे को न करें इग्नोर, हो सकता है गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
Weekend Warrior Exercise: हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीके
हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीके
Anal Cancer Symptoms: टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?
टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई​ कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
सीबीएसई​ कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
Embed widget