एक्सप्लोरर

C-Section के बाद सता रहा है टांके का दर्द? तो आपको राहत दिला सकते हैं ये 5 आसान उपाय

C-Section के बाद डिलीवरी में बाद लगे टांके के दर्द से बचा या दर्द को कम किया जा सकता है. अगर आपने हाल ही में सिजेरियन डिलीवरी करवाई है, तो डॉक्टर्स की बताई 5 बातों का ख्याल जरूर रखें.

Postpartum Pain Relief Tips : आजकल ज्यादातर डिलीवरी सिजेरियन डिलीवरी यानी सी-सेक्शन ही हो रही है. अधिकतर हॉस्पिटल्स में नॉर्मल डिलीवरी की बजाय इस तरीके से ही बच्चे पैदा हो रहे हैं. C-Section डिलीवरी कोई छोटा-मोटा ऑपरेशन नहीं होता है. ये एक बड़ी सर्जरी होती है और इसके बाद शरीर को ठीक होने में वक्त लगता है. नए बच्चे की देखभाल के साथ जब शरीर में दर्द, गैस, थकावट और अन्य समस्याएं रहती है, तो कई बार नई माएं खुद को लाचार महसूस करती हैं.

कई बार तो दर्द की वजह से परेशानी काफी बढ़ जाता है. अगर आप भी इस तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं या आपकी डिलीवरी होने जा रही है तो घबराएं नहीं. गायनोकोलॉजिस्ट्स की बताए आसान टिप्स की मदद से डिलीवरी के बाद के दर्द को कम कर सकती हैं.

C-Section के बाद दर्द से छुटकारा पाने के 5 टिप्स

1. टांके वाली जगह का दर्द

सी-सेक्शन के बाद सबसे पहले तो चीरे वाली जगह पर दर्द होता है. इसके लिए डॉक्टर्स पेन किलर्स, एंटीबायोटिक्स और एंटासिड देते हैं. टांके वाली जगह को साफ और सूखा रखना बहुत जरूरी है, ताकि इंफेक्शन न फैले. अगर लालिमा, सूजन या कोई रिसाव दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.

2. बच्चेदानी में ऐंठन 

डिलीवरी के बाद गर्भाशय धीरे-धीरे अपने पुराने आकार में लौटता है, जिससे थोड़ी-बहुत ऐंठन हो सकती है. ये पीरियड के दर्द जैसी होती है. दर्द ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह से दवा ले सकती हैं.

3. पेट फूलना और गैस

सिजेरियन ऑपरेशन के बाद पेट में गैस, सूजन या कब्ज की दिक्कत आम है. इसके लिए डॉक्टर चलने-फिरने की सलाह देते हैं. खूब पानी पिएं और हल्का-फुल्का चलना शुरू करें. कब्ज से राहत के लिए स्टूल सॉफ्टनर भी दिया जा सकता है.

4. पीठ दर्द 

सी-सेक्शन ऑपरेशन के बाद गलत पॉश्चर, पेट की मांसपेशियों की कमजोरी और निशान ऊतक के कारण पीठ में दर्द होना आम है. इसके लिए पोस्टपार्टम सपोर्ट बेल्ट (Postpartum Support Belt) काफी फायदेमंद हो सकता है. जब डॉक्टर परमिशन दें, तो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से राहत मिल सकती है.

5. ब्रेस्ट में सूजन या दर्द

स्तनपान यानी ब्रेस्टफीडिंग की शुरुआत में अक्सर ब्रेस्ट में सूजन या दर्द हो सकता है. इससे राहत पाने के लिए ब्रेस्टफीडिंग (Breastfeeding) से पहले गर्म पानी से सेंकें और बाद में ठंडे पैक का इस्तेमाल करें. इससे काफी राहत मिल सकती है.

कब डॉक्टर से मिलें

अगर दर्द बहुत ज्यादा हो रहा हो, दवाओं से राहत न मिल रही हो या दर्द के कारण दिनचर्या प्रभावित हो रही हो, तो डॉक्टर से मिलने में देरी न करें. सी-सेक्शन के बाद शरीर को पूरी तरह ठीक होने में 6-8 हफ्ते लगते हैं और इस दौरान अच्छा केयर और दर्द का सही मैनेजमेंट जरूरी है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin D And Brain Health: हड्डियों के लिए क्या आप भी धड़ाधड़ ले रहे Vitamin D, जानें इससे किन चीजों पर पड़ता है खराब असर?
हड्डियों के लिए क्या आप भी धड़ाधड़ ले रहे Vitamin D, जानें इससे किन चीजों पर पड़ता है खराब असर?
Kidney Disease Symptoms: किडनी की बीमारी है 'साइलेंट किलर', डॉक्टर से जानें वे शुरुआती लक्षण जो बचा सकते हैं आपकी जान
किडनी की बीमारी है 'साइलेंट किलर', डॉक्टर से जानें वे शुरुआती लक्षण जो बचा सकते हैं आपकी जान
When to Change Your Pillow: कितने साल तक इस्तेमाल करना चाहिए एक तकिया, जानें कब बन जाता है बीमारी का कारण?
कितने साल तक इस्तेमाल करना चाहिए एक तकिया, जानें कब बन जाता है बीमारी का कारण?
Chest Pain At Night: रात के वक्त सीने में तेज दर्द होना कितना खतरनाक, डॉक्टर से जानें ऐसा होने पर क्या करें?
रात के वक्त सीने में तेज दर्द होना कितना खतरनाक, डॉक्टर से जानें ऐसा होने पर क्या करें?

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
'मेरी खुद की बेटी 19 साल...', अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'मेरी खुद की बेटी 19 साल...', अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
मैथ्यू हेडन-सुरेश रैना से डीजे ब्रावो तक, IPL 2026 से पहले मैदान पर नजर आए CSK के दिग्गज; देखें वीडियो
हेडन-रैना से डीजे ब्रावो तक, IPL 2026 से पहले मैदान पर नजर आए CSK के दिग्गज; देखें
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
US Iran War: भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
Embed widget