एक्सप्लोरर

Calcium For Bone Health: कैल्शियम से बनाएं हड्डियों को मजबूत, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

Calcium Rich Diet: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करें. आप दूध, पनीर, चीज, नट्स जैसे खाद्य पदार्थों से कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Calcium Rich Food: हड्डियों को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए कैल्शियम (Calcium for Bones) बहुत जरूरी है. हमारे शरीर का 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों और 1 प्रतिशत दांतों में पाया जाता है. कैल्शियम हमारे दिल, मांसपेशियों और नसों के लिए भी जरूरी है. अगर आपको हड्डियों को स्वस्थ रखना है तो आहार में कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें. इससे आपके शरीर में हड्डियों को मजबूती मिलेगी और हड्डियों के टूटने का खतरा भी कम हो जाएगा. कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द की समस्या भी होने लगती है. आप इन खाद्य पदार्थों के सेवन से कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं. ये हैं कैल्शियम से भरपूर 10 खाद्य पदार्थ. 
 
कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ (Calcium Natural Food Source)

Calcium For Bone Health: कैल्शियम से बनाएं हड्डियों को मजबूत, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

1- डेयरी प्रोडक्ट- बोन हेल्थ का ख्याल रखने के लिए खाने में कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें. इसके लिए आप दूध, दही और पनीर जरूर खाए. इन खाद्य पदार्थों से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है. कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप रोज दूध और उससे बनी चीजें खाएं. 

2- बादाम- हड्डियों को फिट रखने के लिए रोज बादाम जरूर खाएं. बादाम में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है. डेली बादाम खाने से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है. बादाम खाने से हड्डियों में ताकत आती है.

3- सोयाबीन- सोयाबीन पोषक तत्वों से भरपूर है. कैल्शियम की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में सोयाबीन जरूर शामिल करें. सोयाबीन में कैल्शियम के साथ-साथ ऑयरन काफी मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियों से जुड़े रोग दूर करने में मदद मिलती है. आप खाने में टोफू और सोयाबीन तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Calcium For Bone Health: कैल्शियम से बनाएं हड्डियों को मजबूत, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

4- सब्जियां- सब्जियों में ज्यादातर सभी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए खाने में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें. आप पालक, मैथी, बीन्स, ब्रोकल खा कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं. ब्रोकली और बीन्स में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है.   

5- फल- स्वस्थ रहने के लिए फलों को डाइट का हस्सा जरूर बनाए. कैल्शियम खाने में संतरा और अमरूद जरूर शामिल करें. 2 संतरा खाने से शरीर में विटामिन सी और कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है. 

Calcium For Bone Health: कैल्शियम से बनाएं हड्डियों को मजबूत, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

6- आंवला- आंवला में विटामिन सी के अलावा कैल्शियम भी पाया जाता है. आंवला को चिरआयु फल कहते है. इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है. आंवला कैल्शियम का अच्छा सोर्स है. इसके सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

7- रागी- कैल्शियम के लिए रागी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. रागी में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है. स्वास्थ्य के लिए रागी बहुत फायदेमंद है. बच्चों को भी रागी खिला सकते हैं. आप रागी की रोटी, हलवा या चीला बनाकर खा सकते हैं.

Calcium For Bone Health: कैल्शियम से बनाएं हड्डियों को मजबूत, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

8- तिल- तिल खाने से भी कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है. आप सर्दियों में तिल के लड्डू या गजक खा सकते हैं. इसके अलावा सलाद या सूप में डालकर तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है. 

9- नॉनवेज- मांसाहारी लोगों के लिए कैल्शियम के कई स्रोत मौजूद हैं. नॉनवेज खाने से शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है. कैल्शियम के लिए आप सैल्मन, टूना, मेकरेल फिश खा सकते हैं. इसके अलावा चिकन और मटन भी कैल्शियम से भरपूर स्रोत हैं.

10- जीरा- जीरा में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. जीरा पानी पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है. जीरा पानी बनाने के लिए 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर दिन में 2-4 बार पिएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Iron Rich Food: सर्दियों में खूब खाएं पालक, चुकंदर और हरी सब्जियां, दूर करें आयरन की कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
अचानक टूटने लगे जरूरत से ज्यादा बाल, शरीर में छुपी हो सकती है यह बीमारी
अचानक टूटने लगे जरूरत से ज्यादा बाल, शरीर में छुपी हो सकती है यह बीमारी
Vitamins For Older Adults: बढ़ती उम्र में विटामिन D और B12 क्यों हैं जरूरी? उम्र को मात देने के लिए अपनाएं ये डाइट टिप्स
बढ़ती उम्र में विटामिन D और B12 क्यों हैं जरूरी? उम्र को मात देने के लिए अपनाएं ये डाइट टिप्स
Breast Cancer Lung Metastasis: फेफड़ों में क्यों फैलता है ब्रेस्ट कैंसर? रिसर्च में हुआ ट्यूमर के 'सपोर्ट सिस्टम' का खुलासा
फेफड़ों में क्यों फैलता है ब्रेस्ट कैंसर? रिसर्च में हुआ ट्यूमर के 'सपोर्ट सिस्टम' का खुलासा

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: पाकिस्तान नहीं रूस करेगा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
PAK नहीं रूस करेगा US और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने की रणबीर कपूर की 'रामायण' की तारीफ, बोलीं- फिल्म का इंतजार है
टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने की रणबीर कपूर की 'रामायण' की तारीफ, बोलीं- फिल्म का इंतजार है
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका, जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget