एक्सप्लोरर

World Alzheimer Day 2022: किन कारणों से चली जाती है याददाश्त या चीजें भूलने लगते हैं लोग, इसका उम्र से कितना संबंध है?

World Alzheimer Day: सिर्फ अल्जाइमर के कारण याददाश्त नहीं जाती. बल्कि इसके और भी कई कारण हैं. ये कारण कौन-से और किस उम्र में आपके शरीर पर इनका असर दिखता है, यहां इसी बारे में बताया गया है...

What is Alzheimer and its cause: भूल जाना एक आम समस्या है. जैसे, हम किसी का नाम भूल जाते हैं और तुरंत से याद नहीं आ पाता, गाड़ी की चाबी रखकर भूल जाते हैं या पेन और चश्मा जैसी रोज काम में आने वाली चीजों को रखते हैं और थोड़ी ही देर में भूल जाते हैं कि हमने इन्हें कहां रखा था. ये समस्याएं हैं तो याददाश्त से संबंधित लेकिन इनका स्तर यह नहीं है कि इन्हें गंभीर बीमारी माना जाए (Forgetfulness). क्योंकि ये समस्याएं ओवर थिंकिंग (Overthinking) की वजह से होती हैं. ओवर थिंकिंग भी एक मेंटल प्रॉब्लम (Mental problem) है, जिसे सायकाइट्रिस्ट या सायकोलोजिस्ट की मदद से आराम से ठीक किया जा सकता है.

अब सवाल यह उठता है कि अगर ये समस्याएं होना नॉर्मल है तो फिर भूलने की बीमारी क्या है? तो भूलने की गंभीर बीमारी का अर्थ है कि इस स्थिति में चीजें भूल जाना आपकी लापरवाही के कारण नहीं होता है या बहुत अधिक व्यस्तता के कारण नहीं होता है. बल्कि आपके ब्रेन में हो रहे कुछ ऐसे बदलावों के कारण होता है, जो याददाश्त संबंधी समस्या पैदा कर रहे हैं. यहां ऐसी ही एक समस्या है अल्जाइमर, जो आमतौर पर बुढ़ापे में होती है और इसमें व्यक्ति डेली लाइफ से जुड़ी चीजें भी भूल जाता है. हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer Day 2022) मनाया जाता है. यहां जानें भूलने की ये बीमारी लाइफ को कैसे प्रभावित करती है और ऐसी कौन-सी घटनाएं हैं, जो किसी भी व्यक्ति के जीवन में याददाश्त जाने की वजह बन सकती हैं.

क्यों होती है भूलने की बीमारी?
भूलने की बीमारी का एक बड़ा कारण बढ़ती उम्र होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब उम्र बढ़ने लगती है तो दिमाग की कोशिकाएं (Brain Cells) सूखने लगती हैं, जिससे ब्रेन में सही मात्रा में ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती है और याददाश्त संबंधी समस्या का जन्म होता है. हालांकि यह भूलने की बीमारी का एक मात्र कारण नहीं है. ऐसे कई अन्य फैक्टर हैं...

1. अल्जाइमर (Alzheimer): यह एक न्यूरॉलजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ने के कारण याददाश्त कमजोर हो जाती है. इसमें व्यक्ति उन कामों को करना भी भूल जाता है, जिन्हें वह बचपन से या फिर पिछले कई दशकों से करता आ रहा है. जैसे, पैसे गिनना, कपड़े पहनना, अपने लिए सही कपड़ों का चुनाव करना इत्यादि.

2. बढ़ती उम्र: मेडिकली 60 साल की उम्र के बाद व्यक्ति के शरीर की कार्यक्षमता और महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता घटने लगती है. इनमें ब्रेन भी शामिल है. 65 साल की उम्र के बाद हर 5 साल में अल्जाइमर होने का खतरा दोगुना बढ़ा जाता है. यह डेटा यूनाइटेड किंगडम की नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा लंबे शोध पर आधारित है.

3. ऐज और स्ट्रेसफुल लाइफ: बढ़ती उम्र में यदि व्यक्ति के जीवन में किसी भी कारण से बहुत अधिक तनाव रहने लगता है और यह तनाव (Stress) सालों साल बना रहता है, तब भी याददाश्त संबंधी समस्या हो सकती है. जैसे, किसी बुजुर्ग का परिवार उसे अकेला छोड़ दे, बच्चे ध्यान ना दें, घर में उसकी कोई केयर ना हो. तो इस तरह स्थिति में व्यक्ति पहले इमोशनल ट्रॉमा से गुजरता है और फिर धीरे-धीरे उसका ब्रेन डिप्रेशन और मेमॉरी संबंधी समस्याओं की तरफ बढ़ सकता है.

4. कोई हादसा: यदि किसी व्यक्ति के जीवन में बड़ी उम्र कोई ऐसा बुरा हादसा हो जाए, जो उसे मानसिक और भावनत्मक रूप से तोड़ दे, तब भी व्यक्ति याददाश्त संबंधी समस्या का शिकार हो सकता है. ऐसा गहरा भावनात्मक आघात लगने से होता है. जैसे, बिजनस डूब जाना, किसी हादसे में परिवार खो देना इत्यादि.

5. सिर की चोट: किसी भी तरह के ऐक्सिडेंट के चलते यदि सिर में गहरी चोट लग जाती है और इससे दिमाग का याददाश्त को स्टोर करने वाला हिस्सा हिप्पोकैंपस (Hippocampus) क्षतिग्रस्त हो जाता है, तब भी व्यक्ति को याददाश्त संबंधी समस्या हो सकती है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

 

यह भी पढ़ें: शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है वजन, इन वजहों से मोटे हो जाते हैं नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन

यह भी पढ़ें: स्ट्रेस के अलावा और किन कारणों से होती है हाई बीपी की समस्या, जानें समाधान भी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget