एक्सप्लोरर

Constipation Relieving Tips: कब्ज होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में दूर होगी समस्या

DIY Tips for constipation: कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो ये बातें आपके बहुत काम आएंगी. ना गैस (Gas) की समस्या सताएगी और ना ही हेवीनेस (Heaviness) होगी.

Constipation Home Remedies: कब्ज होना आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं (Health problems) में शामिल है. अक्सर कब्ज होना इस बात का भी संकेत होता है कि पाचन प्रक्रिया (Digestive process) स्वस्थ तरीके से काम नहीं कर पा रही है. साथ ही बार-बार कब्ज (Constipation) होने का यह अर्थ भी होता है कि आपको अपने भोजन (Food) पर ध्यान देने की आवश्यकता है. क्योंकि कब्ज होने का बड़ा कारण आपके भोजन की प्लेट में छिपा होता है.

क्यों होता है कब्ज?

  • कब्ज होने के कई कारणों से में जो कारण दैनिक जीवन और आहार से जुड़े हैं, उनमें ये बातें शामिल हैं.
  • आपको भोजन में फाइबर का अभाव. यानी आप रेशे युक्त भोजन कम खाते हैं या नहीं खाते हैं.
  • हरी सब्जियां ना खाने वाले लोगों को भी कब्ज की समस्या होती है.
  • मैदा से बनी चीजों का नियमित सेवन करने वाले लोगों को भी कब्ज की समस्या रहती है.
  • जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, उन्हें भी कब्ज की समस्या रहती है.
  • ऑइली और फास्ट फूड खाने वाले लोगों को भी कॉन्स्टिपेश की समस्या रहती है.
  • जो लोग कैफीन का सेवन अधिक करते हैं, उन्हें भी कब्ज की समस्या होती है.
  • जो लोग शारीरिक रूप से कम ऐक्टिव रहते हैं, एक ही जगह घंटों बैठे रहते हैं, उनमें भी कब्ज की समस्या अधिक होती है.

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय क्या हैं?
कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय दो कैटिगरी में बटे हुए हैं. पहला भोजन में बदलाव और दूसरा पेट जल्दी साफ करने के नुस्खे...

  • कब्ज दूर करने के लिए भोजन में क्या बदलाव करें?
  • कब्ज होने पर सबसे पहला काम ये करें कि पानी भरपूर मात्रा में पिएं और कॉफी, चाय, कोल्ड ड्रिंक का सेवन बंद कर दें.
  • चपाती और चावल की तुलना में सलाद और हरी सब्जियां अधिक खाएं.
  • रात के भोजन में गैस बढ़ाने वाली चीजों को खाने से बचें क्योंकि ये पाचन के हिसाब से भी भारी होती हैं. जैसे, छोले, चने, राजमा, उड़द, दाल मखनी, चना दाल इत्यादि.
  • खिचड़ी खाना रात के भोजन के लिए सबसे सही विकल्प है. 
  • रात का भोजन करने के तुरंत बाद सोने ना जाएं बल्कि कम से कम 30 मिनट धीमी गति से वॉक करें.


पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे क्या हैं?

  • मेथीदाना का सेवन करें. रात को एक चम्मच मेथी पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इस मेथी को पानी से निकालकर चबाकर खाएं और ताजा पानी पी लें. पेट साफ होगा.
  • रात को सोने से पहले डिनर के दो घंटे बाद एक गिलास दूध पिएं. दूध कब्ज दूर करने में सहायक होता है.
  • ईसबगोल का सेवन करें. रात को बिस्तर पर  जाने से पहले गुनगुने दूध में ईसबगोल मिलाकर इसका सेवन करें. सुबह पेट साफ होने में आसान होगी.
  • रात को भोजन करने के 1 घंटा बाद या सोने से पहले गुनगुने पानी से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें. सुबह पेट साफ हो जाएगा.
  • सुबह सवेरे उठने के बाद खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में काला नमक और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाई वाइब्रेशन के लिए खाएं ऐसा भोजन, दिनभर मिलेगी भरपूर ऊर्जा

यह भी पढ़ें: स्लो पॉइजन का काम करता है इन 3 चीजों को खाने के बाद गर्म ड्रिंक पीना

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा; देखें परफॉर्मर लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget