एक्सप्लोरर

गंदा पानी पीने से होती हैं कैंसर समेत ये गंभीर बीमारियां, घर पर ही ऐसे करें टेस्ट

पानी जिंदगी के लिए काफी जरूरी है. साफ पानी न मिले तो इंसान का जिंदा रह पाना नामुमकिन है. गंदा पानी सेहत के लिए खतरनाक होता है. इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं.

Contaminated Water Health Risks : जल में जीवन है. इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं. बिना पानी जिंदा रह पाना मुश्किल है. लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि पानी की प्योरिटी बड़ा सवाल बन गई है. शहरों ही नहीं कई गांवों में साफ पानी की समस्या बनी रहती है. कई घरों में पानी स्वच्छ तो दिखता है लेकिन असल में वह पीने लायक नहीं रहता है, जिसकी वजह से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं.

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, दुनिया के सभी विकासशील देशों की 80% बीमारियों का कारण वॉटरबोर्न डिजीज (Waterborne Diseases) हैं. विकासशील देशों में हो रही कुल मौतों का एक तिहाई की वजह भी ये बीमारियां ही हैं. गंदा पानी पीने से कैंसर, कॉलरा, डायरिया, टाइफॉयड जैसी बीमारियों का खतरा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं गंदा पानी पीने के खतरे और पानी की शुद्धता को घर पर ही टेस्ट करने के तरीके..

गंदा पानी पीने से होने वाली खतरनाक बीमारियां

1. कैंसर (Cancer)

गंदा पानी या अशुद्ध पानी में कुछ रसायनिक तत्व होते हैं जो शरीर में जमा होकर कैंसर का कारण बन सकते हैं. खासकर आर्सेनिक और लेड जैसे तत्व पानी में मिलकर शरीर में प्रवेश करते हैं और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

2. पेट की बीमारियां 

गंदा पानी पीने से सबसे सामान्य समस्या पेट से जुड़ी होती है. बैक्टीरिया, वायरस और कीटाणु पानी में मिलकर आंतों में इंफेक्शन पैदा करते हैं, जिससे दस्त, उल्टी, डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

3. किडनी खराब हो सकती है

गंदे पानी में भारी धातुएं जैसे आर्सेनिक, लेड और कैडमियम हो सकती हैं, जो किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं. यह तत्व धीरे-धीरे शरीर में जमा होकर किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं, जिससे किडनी फेल्योर हो सकता है.

4. स्किन प्रॉब्लम्स

गंदे पानी में केमिकल और बैक्टीरिया होते हैं जो त्वचा पर एलर्जी और रैशेज पैदा कर सकते हैं. लंबे समय तक गंदा पानी इस्तेमाल करने से त्वचा पर चर्म रोग, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

5. गंदा पानी पीने से होने वाली अन्य बीमारियां

गंदा पानी हैजा, कालरा, टाइफाइड, मलेरिया जैसी बीमारियां हो सकती है. इन बीमारियों की वजह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जो खतरनाक हो सकती हैं. ऐसे में हमेशा साफ पानी पीना चाहिए.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण

घर पर ही पानी की शुद्धता की जांच कैसे करें

1. पानी का रंग और गंध देखें

साफ पानी बिल्कुल रंगहीन और बिना गंध के होता है. अगर पानी का रंग बदला हुआ हो या उसमें किसी तरह की गंध आ रही हो, तो यह संकेत हो सकता है कि पानी में प्रदूषण है. गंदा पानी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

2. पानी में तेल या फॉम की जांच करें

अगर पानी में तेल की परत या फॉम नजर आ रही हो, तो इसका मतलब है कि पानी में केमिकल प्रदूषण हो सकता है. यह पानी पीने के लिए पूरी तरह से असुरक्षित होता है.

3. पानी का pH टेस्ट करें

पानी का pH 7 के आसपास होना चाहिए. अगर पानी का pH ज्यादा या कम है, तो यह गंदगी और केमिकल के होने का संकेत हो सकता है. घर पर pH टेस्ट करने के लिए आप पीएच टेस्ट स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आसानी से बाजार में मिल जाते हैं.

4. पानी में जर्म टेस्ट

आप घर पर जल के कीटाणु टेस्ट (Germ Test) के लिए एक सिंपल पैकेज्ड टेस्ट किट का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये किट आपको पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस का पता लगाने में मदद करती हैं. इन किट्स में आमतौर पर कुछ केमिकल्स होते हैं जो जल में बैक्टीरिया की मौजूदगी का संकेत देते हैं.

5. वाटर फिल्टर टेस्ट

अगर आप वाटर फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं तो यह पता करना जरूरी है कि वह अच्छे से काम कर रहा है. फिल्टर की सफाई और बदलने की प्रक्रिया को नियमित रूप से पालन करें. अगर वाटर फिल्टर खराब हो गया हो, तो उसे जल्दी बदलें, ताकि जल में कोई गंदगी या बैक्टीरिया न रहे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Kidney Problems: फूले हुए चेहरे को न करें इग्नोर, हो सकता है गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत
फूले हुए चेहरे को न करें इग्नोर, हो सकता है गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal PM Oath Ceremony: बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget