एक्सप्लोरर

Omicron Coronavirus: क्या ओमिक्रोन पर बेअसर हैं वैक्सीन या बूस्टर डोज, जानिए क्या कहती है स्टडी

Corona Booster Dose On Omicron: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन पर वैक्सीन कितनी इफेक्टिव है इसे लेकर कुछ स्टडी की गई हैं. जानते हैं वैक्सीन कारगर है या बूस्टर डोज की जरूरत है.

Corona Vaccine Effect On Omicron: पूरी दुनिया में अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को इस बात की फिक्र है कि क्या कोरोना की वैक्सीन नए वेरिएंट पर असरदार होगी या नहीं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओमिक्रोन वैरिएंट पर कोरोना की वैक्सीन बेअसर हो सकती है. ऐसे में वैक्सीन कंपनियां वैक्सीन में कुछ बदलाव कर रही हैं और बूस्टर डोज की तैयारी कर रही हैं. जानते हैं क्या कहती हैं स्टडीज?

ओमिक्रॉन पर वैक्सीन होगी असरदार?

1- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च में कहा गया है ओमिक्रॉन के खिलाफ फाइजर और मॉडर्ना कंपनी के वैक्सीन ज्यादा असरदार साबित नहीं हो रहे हैं.

2- इन कंपनियों के वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके लोगों का एंटीबॉडी लेवल चेक किया, तो लेवल काफी कम पाया गया जो वायरस को रोकने में कारगर नहीं है.

3-फुली वैक्सीनेटेड लोगों में भी ब्रेकथ्रू इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे ओमिक्रोन के केस बढ़ सकते हैं. हालांकि ऐसे लोगों में कितने गंभीर लक्षण होंगे ये नहीं कहा जा सकता.

4-अभी हाल में ब्रिटेन की हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने भी ओमिक्रॉन को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें पाया गया है कि जो लोग वैक्सीन के दो डोज ले चुके हैं उन पर भी ओमिक्रोन का असर हो रहा है. 

5-सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने अमेरिका में पाए गए ओमिक्रॉन के केसेज को एनालाइज किया है. इसमें पाया गया है कि ओमिक्रॉन पर वैक्सीन की इफेक्टिवनेस कम हुई है.

क्या बूस्टर डोज होगी इफेक्टिव ?

1- UK हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) ने एक रिसर्च में कहा है कि मॉडर्ना और फाइजर वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने के बाद 70 से 75% इम्यूनिटी प्रोवाइड हो रही है. 

2- इजराइल के शेबा मेडिकल सेंटर और सेंट्रल वायरोलॉजी लैबोरेटरी ने भी कोरोना के बूस्टर डोज की इफेक्टिवनेस को लेकर स्टडी की थी, जिसमें पाया गया है कि जिन लोगों ने 1 महीने पहले बूस्टर डोज ली थी उन पर ओमिक्रोन का असर कम है. वहीं जिन लोगों ने 5-6 महीने पहले वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी उनके अंदर एंटीबॉडीज कम हैं.

3- फाइजर और मॉडर्ना कंपनी ने भी अपनी स्टडी में कहा कि उनके वैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन के खिलाफ ज्यादा इफेक्टिव है.

4- इजराइल में बूस्टर डोज की इफेक्टिवनेस को लेकर एक रिसर्च किया गया था जिसमें पाया गया है कि वैक्सीन का बूस्टर कोरोना के गंभीर लक्षणों को रोकने में 93% कारगर है.

5- इंग्लैंड में फाइजर वैक्सीन की इफेक्टिवनेस को लेकर भी कहा गया है कि वैक्सीन के 5 महीने बाद एंटीबॉडीज में 70% की कमी पाई गई है वहीं दूसरी डोज के 2 हफ्ते बाद इफेक्ट 90% कारगर है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: पीसीओएस और पीसीओडी से जुड़ी महिलाओं का ऐसा होना चाहिए लाइफस्टाइल, तुरंत मिलेगा फायदा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Radiation Exposure Treatment: क्या परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन से बचा सकती है कोई दवा, जानें यह कितनी कारगर?
क्या परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन से बचा सकती है कोई दवा, जानें यह कितनी कारगर?
Stomach Cancer Risk: सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके
सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
Embed widget