एक्सप्लोरर

Delhi Temperature: दिल्ली में 52 डिग्री के पार पहुंचा पारा, इंसानों के शरीर पर इसका क्या पड़ेगा असर?

High Temperature: दिल्ली के मंगेशपुर में बुधवार को तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इतना ज्यादा तापमान होने से इंसानों के शरीर पर क्या फर्क पड़ेगा? इससे क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

लगातार बढ़ती गर्मी रोजाना पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है और तापमान हर दिन ऐसे मुकाम पर पहुंच जाता है है, जो हर किसी के होश उड़ा रहा है. बुधवार (29 मई) को दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उस वक्त औसत तापमान 45.8 डिग्री था. अब सवाल उठता है कि इतना ज्यादा तापमान होने से इंसानों के शरीर पर क्या फर्क पड़ेगा? इससे क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं? बढ़ते तापमान से बचने का तरीका क्या है? 

डॉक्टर ने दी यह जानकारी

फेलिक्स अस्पताल के एमडी डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि 52 डिग्री से ज्यादा तापमान इंसानों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. इस वक्त उत्तर भारत में हीट वेव चल रही है. इसके काफी ज्यादा साइड इफेक्ट्स भी हो रहे हैं. हीव वेव की वजह से हीट एग्जॉर्शन और हीट क्रैम्प्स के मामले बढ़ रहे हैं. वहीं, इसकी वजह से सबसे ज्यादा होने वाले हीट स्ट्रोक का खतरा तो कई गुना बढ़ गया है.

इन लोगों को खास ख्याल रखने की जरूरत

डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव से खासकर नवजात, छोटे बच्चों और मांओं को खास ध्यान रखने की जरूरत है. वहीं, प्रेग्नेंट महिलाओं और सीनियर सिटिजंस को तो हद से ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. इनके अलावा ऐसे लोगों को भी सावधानी बरती चाहिए, जिन्हें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, अस्थमा, सीओपीडी या किडनी आदि से संबंधित बीमारियां हैं. ऐसे लोगों को दिक्कत बढ़ सकती है.

ज्यादा तापमान से क्या होती है दिक्कत?

उन्होंने बताया कि ज्यादा तापमान की वजह से शरीर का थर्मोरेगुलेटरी मैकेनिज्म डिसबैलेंस हो जाता है और उसका रेगुलेशन खराब हो जाता है. ऐसे में शरीर टेम्प्रेचर को मेंटेन नहीं कर पाती है, जिसके चलते हाई ग्रेड फीवर यानी 104 से 107 डिग्री फॉरेनहाइट तक बुखार आ सकता है. ऐसे में सीजर्स बढ़ सकते हैं. डिसऑरिएंटेशन हो सकता है. इंसान कोमा या कंफ्यूजन में जा सकता है और यहां तक कि मौत भी हो सकती है. 

बढ़ते तापमान से खुद को कैसे बचाएं?

डॉ. डीके गुप्ता के मुताबिक, इस वक्त हीट स्ट्रोक से बचना बेहद जरूरी है. अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. खूब सारा पानी पिएं. खूब सारे लिक्विड यानी तरल पदार्थों का सेवन करें. वहीं, जब तक जरूरी न हो, तब तक बाहर न निकलें, क्योंकि इस वक्त हेल्थ इमरजेंसी चल रही है. बाहर का तापमान हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है. अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना ही है तो कोशिश करें कि सुबह 10 बजे से पहले और शाम छह बजे के बाद बाहर जाएं. अगर दोपहर में जाना ही पड़ रहा है तो छाता, गॉगल, कैप-हैट आदि जरूर पहनें और सनस्क्रीन लगाकर जाएं. सारा काम एक ही बार में निपटाने की कोशिश न करें. इसे ब्रेक लेकर ही करें, क्योंकि तेज धूप आपको नुकसान पहुंचा सकती है.

यह भी पढ़ें: जब छोटे बच्चों को लू लग जाए तो, उतारने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget