एक्सप्लोरर

हद से ज्यादा चीनी खाने से सिर्फ किडनी और लिवर पर ही नहीं बल्कि लंग्स पर भी पड़ता है बुरा असर, जानिए कैसे?

डायबिटीज या प्री-डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए के लिए बेहद जरूरी है कि वह अपनी लंग्स को सुरक्षित रखें. क्योंकि उन्हें इंफेक्शन का डर काफी ज्यादा रहता है.

मोटापा, डायबिटीज और दिल के मरीज को चीनी अधिक मात्रा में नहीं खानी चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है. यह बात लगभग सभी लोगों को पता है लेकिन फेफड़ों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है इसे बहुत कम ही डॉक्टर मानते हैं. बहुत अधिक चीनी खाने से फेफड़ों के फंक्शन को नुकसान पहुंच सकता है साथ ही सांस संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती है. अब यह जानना बेहद जरूरी है कि चीनी फेफड़ों को किस तरह से प्रभावित करती है?

चीनी और शरीर में होने वाले सूजन के बीच का कनेक्शन

क्रोनिक सूजन

ज्यादा चीनी खाने से क्रोनिक सूजन का खतरा बढ़ जाता है. जिसके कारण सांस संबंधी बीमारियों का भी खतरा बढ़ने लगता है. कई बार चीनी भी क्रोनिक सूजन का कारण बन सकता है. जब कोई व्यक्ति हद से ज्यादा चीनी खाने लगते हैं तो यह शरीर में कई दूसरी बीमारियों को ट्रिगर करने लगता है. यह क्रोनिक सूजन कई तरह से फेफड़ों को प्रभावित कर सकती है. जिससे अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और ब्रोंकाइटिस जैसी स्थितियां हो सकती हैं या बढ़ सकती हैं.

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस

हद से ज्यादा चीनी खाने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने लगता है. जिससे मुक्त कणों और एंटीऑक्सीडेंट के बीच असंतुलन होने लगता है, जिसके कारण सेल्स को कई तरह से क्षति होती है. फेफड़े विशेष रूप से उच्च ऑक्सीजन स्तरों के संपर्क में आने के कारण ऑक्सीडेटिव तनाव के प्रति संवेदनशील होते हैं. यह स्ट्रेस फेफड़ों के टिश्यूज को नुकसान पहुंचा सकता है और उनके कार्य को बाधित कर सकता है.

चीनी और अस्थमा

अध्ययनों से पता चला है कि अस्थमा के मरीज को तो भूल से भी ज्यादा चीनी नहीं खाना चाहिए. इससे सांस की नली में सूजन और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. अस्थमा को यह ट्रिगर भी कर सकती है. अस्थमा से पीड़ित बच्चों और वयस्कों चीनी एकदम नाम मात्र का खाना चाहिए. 

इम्युनिटी को करती है कमजोर

चीनी खाने से इम्युनिटी कमजोर होने लगती है. जिसके कारण कोई भी खतरनाक बीमारी लंग्स इंफेक्शन और सूजन का कारण बन सकता है. यह अस्थमा के लक्षण को ट्रिगर कर सकता है. 

मोटापा, मधुमेह और फेफड़ों का स्वास्थ्य

अधिक चीनी खाने से मोटापे बढ़ने लगता है. जिसके कारण सांस संबंधी बीमारी भी हो सकती है. साथ ही साथ सांस की नली में इंफेक्शन भी हो सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं यह स्लीप स्लीप एपनिया और फेफड़ों में इंफेक्शन का कारण बन सकता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

'जामिया मिलिया इस्लामिया' से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी है. पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव है.  लाइफस्टाइल के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Child Academic Success Factors: क्या घर का माहौल बिगाड़ रहा है बच्चे का रिपोर्ट कार्ड? रिसर्च में सामने आया बड़ा कनेक्शन
क्या घर का माहौल बिगाड़ रहा है बच्चे का रिपोर्ट कार्ड? रिसर्च में सामने आया बड़ा कनेक्शन
Kidney Failure Symptoms: कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
Fatty Liver Disease: सिर्फ शराब ही नहीं, आपकी खराब लाइफस्टाइल भी बना रही है लिवर को बीमार; जानें कैसे बचें?
सिर्फ शराब ही नहीं, आपकी खराब लाइफस्टाइल भी बना रही है लिवर को बीमार; जानें कैसे बचें?
Dangerous Food Combinations: ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Iran Attacks: चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
Embed widget