एक्सप्लोरर

Eye Twitching: 'आंखों का फड़कना' गंभीर बीमारियों की चेतावनी? इसको इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Myokymia: अगर आपकी आंखें ज्यादा समय तक फड़क रही हैं तो इसको नजरअंदाज का भारी पड़ सकता है. कई बार छोटी सी दिक्कतें भी बड़ी परेशानी का सबब बन सकती हैं.

Eyelid Myokymia: हम सभी की कभी न कभी आंख फड़कती है. कई लोग मानते हैं कि इसका कनेक्शन अच्छा या बुरा होने से हैं. आपने लोगों से यह सुना भी होगा कि "आंखे फड़क रही है, लगता है कुछ अच्छा या बुरा होने वाला है". मगर क्या यह सच है? या इसका कनेक्शन स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से है? नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) का कहना है कि वैसे तो आंखों का फड़कना आम बात है. बहुत कम ही ऐसा होता है कि ये किसी स्वास्थ्य परेशानी का संकेत देता है. लेकिन कई बार छोटी सी दिक्कतें भी बड़ी परेशानियों का सबब बन सकती हैं. इसलिए छोटी शारीरिक परेशानियों को भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए.  

अगर आपकी आंखें ज्यादा समय तक फड़क रही हैं तो इसको नजरअंदाज का भारी पड़ सकता है. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा आमतौर पर जीवन में चल रहे तनावों के कारण होता है. अगर आप ज्यादा चिंता करते हैं, थकान महसूस करते हैं, कैफीन या शराब का सेवन करते हैं तो आपकी आंखे फड़क सकती हैं. इसके अलावा, कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में भी ये स्थिति कई बार पैदा हो जाती है. आंख फड़कने की समस्या को मेडिकल भाषा में मायोकिमिया कहा जाता है. 

आंखों का फड़कना आमतौर पर एक मामूली दिक्कत होती है, जो जितनी जल्दी आती है उतनी ही जल्दी चली भी जाती है. हालांकि कई बार कुछ लोगों में आंखों का फड़कना उनकी शारीरिक परेशानियों का संकेत दे रहा होता है. अगर बार-बार या लंबे समय से आपकी आंखें फड़क रही हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

आपको कब डॉक्टर से कॉन्टैक्ट करना चाहिए?

1. शरीर के कई भागों में ऐंठन

2. शरीर में चुनचुनाहट महसूस होना 

3. कमजोरी लगना 

4. दोहरी दृष्टि होना

5. आंखें लाल दिखाई देना

6. पलकों का सूजना

तनाव भी एक कारण

अगर आप इन लक्षणों को महसूस नहीं कर रहे हैं और सिर्फ आंखें ही फड़क रही हैं, तो इसकी ज्यादा संभावना है कि आपको स्ट्रैस है. स्ट्रैस की वजह से भी कई बार आंखों के फड़कने की समस्या पैदा होती है. हालांकि कुछ मामलों में आंख फड़कने का कारण ऑटोइम्यून बीमारी, मूवमेंट डिसआर्डर और कैंसर का ट्यूमर हो सकता है. डायस्टोनिया, जो एक मूवमेंट डिसआर्डर है, ये मांसपेशियों में ऐंठन और संकुचन का कारण बनता है. 

डायस्टोनिया के वैसे तो कई उप-प्रकार हैं. लेकिन जिनका संबंध आंखों के फड़कने से होता है, वो ब्लेफेरोस्पाज्म और सर्वाइकल डिस्टोनिया है. सरवाइकल डायस्टोनिया गर्दन की मांसपेशियों में ऐंठन और झुकाव की वजह बनता है, जो कुछ मामलों में दोनों ही आंखों को प्रभावित कर सकता है. जबकि डायस्टोनिया इतना घातक नहीं है. इन स्थितियों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करना जानलेवा भी साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.

ब्रेन ट्यूमर का संकेत!

आंखों के फड़कने का एक और संभावित कारण कॉर्नियल एब्रेशन है, जो आंख के सामने वाले हिस्से कोर्निया उपकला की सतह पर चोट या छोटी सी खरोंच होता है. आंखों का फड़कना ब्रेन ट्यूमर का संकेत भी हो सकता है. इसलिए किसी भी ऐसी स्थिति को नजरअंदाज न करें, जिसमें आपका शरीर कुछ असामान्य महसूस कर रहा हो. 

 ये भी पढ़ें: क्या आपने कभी खाया है 'आइसक्रीम डोसा'? इंटरनेट पर वायरल इस Video ने मचाया तहलका, यहां देखें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget