एक्सप्लोरर

Rubbing Eyes Risk: बार-बार रगड़ते हैं आंखें? नुकसान जानकर पकड़ लेंगे कान! इंफेक्शन समेत हो सकते हैं ये गंभीर 'खतरे'

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हर किसी को अपनी आंखों को बार-बार रगड़ने से हमेशा बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा तेजी से रगड़ने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. 

Eyes Rubbing Effects: हम में से कई लोग समय-समय पर अपनी आंखों को रगड़ते हैं. आंखों में खुजली या किसी और समस्या के चलते हमें आंखों को रगड़ने पर मजबूर होना पड़ता है. लेकिन क्या आपको अपनी आंखों को रगड़ना चाहिए? क्या ऐसा करने से हमारे शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं? आइए जानते हैं...

दरअसल, आंखों को रगड़ने से इन्फेक्शन, एलर्जी और आंखों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं. आंखों को रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन और लुब्रिकेशन स्टिमुलेट हो सकता है, जो धूल के कणों और अशुद्धियों को दूर करने में सहायता करता है और आराम प्रदान करता है. आईबॉल को धीरे से दबाने से वेगस नर्व एक्टिव हो सकती है और हृदय की गति कम हो सकती है. इसके अलावा चिंता और तनाव से राहत मिल सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हर किसी को अपनी आंखों को बार-बार रगड़ने से हमेशा बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा तेजी से आंखों को रगड़ने से इन्हें नुकसान पहुंच सकता है. 

आंखों को ज्यादा रगड़ने से क्या होगा?

1. कॉर्निया को होगा नुकसान: एक्सपर्ट के मुताबिक, आंखों को लगातार रगड़ने से कॉर्निया पर खरोंच आ सकती है, जिससे गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है. गंभीर नुकसान में स्कार टिशू, परमानेंट विजन प्रॉब्लम और अंधापन शामिल है. 

2. इन्फेक्शन: आंखों को रगड़ने से कंजक्टिवाइटिस या गुलाबी आंख जैसे आंखों के इन्फेक्शन भी हो सकते हैं. इस इन्फेक्शन की वजह से आंखों में और ज्यादा खुजली महसूस होने लगती है. डॉक्टरों का कहना है कि कंजक्टिवाइटिस आमतौर पर उंगलियों पर मौजूद बैक्टीरिया और वायरस की वजह से होता है. ये इन्फेक्शन आंखों को छूने पर फैलता है. इससे आंख सूज जाती है और लाल हो जाती है. कई बार आंखों से पानी भी निकलने लगता है. कंजक्टिवाइटिस बहुत संक्रामक होता है. अगर आप इससे संक्रमित किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो आप में भी यह संक्रमण आसानी से फैल सकता है. 

3. केराटोकोनस: केराटोकोनस की समस्या तब पैदा होती है, जब आंखों का कॉर्निया पतला होने लगता है. फिर शंकु के आकार में फूल भी जाता है. ये आंखों में धुंधलापन का कारण बनता है और ज्यादा प्रकाश के प्रति संवेदनशील बना देता है. 

4. बहुत ज्यादा हिस्टामाइन: आंखें को बार-बार रगड़ने से शरीर में हिस्टामाइन रिस्पॉन्स तेज हो जाता है. हिस्टामाइन एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो मांसपेशियों के संकुचन और ब्लड वैसल्स के फैलाव सहित कई अलग-अलग प्रभावों को पैदा करता है. हिस्टामाइन एलर्जी के लक्षणों को भी बढ़ावा देता है.

5. एलर्जी: आंखों को ज्यादा मलने से एलर्जी भी हो सकती है. ब्लेफेराइटिस की वजह से पलकों में सूजन आ जाती है, क्योंकि ऑयल ग्रंथियां बंद हो जाती हैं. 

6. डार्क सर्कल: लगातार आंखों को रगड़ने से उन लोगों में डार्क सर्कल की समस्या पैदा हो जाती है, जिन लोगों की स्किन का कलर डार्क होता है. 

7. लाल आंखें: आंखों को ज्यादा रगड़ने से कैपिलरी टूट सकती हैं और जख्मी हो सकती हैं. इससे आपकी आंखें लाल हो सकती हैं. इतना ही नहीं, छोटे-छोटे थक्के भी बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये 5 हेल्दी फूड, बनी रहेगी ताजगी, पूरे दिन फील करेंगे एनर्जी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन
Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
Medicine Price Rise India: ईरान जंग के बीच क्या महंगी हो जाएगी पैरासिटामोल? मरीजों पर पड़ सकता है बड़ा असर
ईरान जंग के बीच क्या महंगी हो जाएगी पैरासिटामोल? मरीजों पर पड़ सकता है बड़ा असर

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!

Embed widget