एक्सप्लोरर

Heart Vs Brain: इंसान का दिल या फिर दिमाग, जानें दोनों मे से कौन है ज्यादा ताकतवर

कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि दिल, दिमाग से आदेश लेता नहीं बल्कि देता है. वह अपनी मर्जी का मालिक है. उसे अपना काम करने के लिए दिमाग से कमांड लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है.

Heart vs Brain : दिल और दिमाग दोनों ही हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं. दिल (Heart) का काम शरीर को ब्लड की सप्लाई करना है, जबकि दिमाग (Brain) नए-नए विचार, भावनाओं और काम को कंट्रोल करता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दोनों में से कौन सा ज्यादा ताकतवर है. दरअसल, हमारे शरीर में 100 अरब से भी अधिक न्यूरॉन्स होते हैं.

इनमें से करीब 86 अरब न्यूरॉन्स दिमाग और सिर्फ 4-5 हजार दिल में होते हैं, जो हार्ट बीट, ब्लड सर्कुलेशन बनाने में हार्ट की मदद करते हैं. पहले माना जाता था कि ब्रेन पूरे शरीर को कंट्रोल करता है, हर अंग उसी के आदेश पर काम करता है, दिल को भी वही कंट्रोल करता है लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा सच नहीं है. तो चलिए जानते हैं दिल और दिमाग में शरीर का असली बॉस कौन है...

दिल या दिमाग कौन ज्यादा ताकतवर

कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि दिल, दिमाग से आदेश लेता नहीं बल्कि देता है. वह अपनी मर्जी का मालिक है. उसे अपना काम करने के लिए दिमाग से कमांड लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि, दोनों ही मिलकर शरीर को चलाते हैं. इस काम के लिए दोनों आपस में बात करते हैं और दोनों एक-दूसरे पर असर भी डालते हैं. इसे इस तरह समझते हैं कि कई बार एक्सीडेंट होने पर ब्रेन डेड हो जाता है, जबकि दिल धड़कता रहता है या इससे उलट दिल धड़कना बंद कर देता है, लेकिन 3-4 मिनट तक ब्रेन डेड नहीं होता है.

पहले केस में दिल डोनेट किया जाता है और दूसरे केस में ब्रेन मेडिकल स्टडी के काम आता है. जब वैज्ञानिकों ने हार्ट की इन खूबियों के बारें में जाना तो पता चला कि इसके लिए दिल के पास अपना एक सिस्टम है. रिसर्च करने पर पता चला कि हार्ट किस तरह दिमाग तक अपना मैसेज पहुंचाता है.

यह भी पढ़ें :न डाइटिंग न जिम, 10,000 स्टेप्स चलकर कुछ ही दिनों में हो सकते हैं स्लिम ट्रिप, जानें ये कितना सच

दिल है बॉस, ब्रेन को मानना पड़ता है आदेश 

1960-70 के दशक में में चली दो साइकोफिजियोलॉजिस्ट जॉन और लैसी की रिसर्च में सबसे पहले पता चला कि दिल दूसरे अंगों से बिल्कुल अलग है. ऐसा लगता है कि उसके पास खुद का ही कोई दिमाग है. जिससे वह दिमाग को लगातार मैसेज भेजता रहता है और दिमाग उस पर अमल भी करता है. मतलब दिमाग, दिल का आदेश मानता है. जॉन और लैसी ने यह भी पाया कि दिल के इन संदेशों का असर इंसान के व्यवहार, परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है. ब्रेन जितनी इंफॉर्मेशन दिल को देता है, उससे कहीं ज्यादा दिल ब्रेन तक पहुंचा देता है.

यह भी पढ़ें:ज्यादा थकान से लेकर वजन कम होने तक, कैंसर होने के ये हैं पांच बड़े लक्षण

दिल या दिमाग कौन करता है ज्यादा काम

साइंटिस्ट्स के अनुसार, हमारा दिल जीतोड़ मेहनत करता है और इसका पता भी नहीं चलने देता है. हम जब खड़े होते या बैठते हैं तो इस छोटी सी चीज के लिए भी दिल को काफी काम करना पड़ता है. उसे हर बार परफेक्ट पॉइंट एडजेस्ट करना पड़ता है, ताकि ब्लड प्रेशर का लेवल मेंटेन रहे. अगर दिल ऐसा न करे तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं होगा और जान तक जा सकती है. हालांकि, इस मेहनत की भनक तक दिल लगने नहीं देता है. 

दिमाग को बीमार बना सकता है दिल

दिल हमारे व्यवहार, भावनाओं पर प्रभाव डालता है. दर्द और डिप्रेशन तक महसूस कर सकता है. दिल में पैदा होने वाले हार्मोंस उसे ताकत देते हैं. दिल शरीर को कमजोर भी कर सकता है. वह दिमाग को बीमार भी बना सकता है.  ऐसे में आपको समझ आ गया होा कि दिल की ताकत कैसी है. वह हमारे लिए क्या-क्या करता है, इसके साथ ही दिल-दिमाग में कौन ज्यादा ताकतवर है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stem Cell Therapy: स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, जापान ने दुनिया में पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, दुनिया में जापान ने पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
Human Lifespan 150 Years: क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
डिमेंशिया से जूझते पेरेंट्स के लिए जरूरी तैयारी, जानें परिवारों के लिए सही गाइड क्या है?
डिमेंशिया से जूझते पेरेंट्स के लिए जरूरी तैयारी, जानें परिवारों के लिए सही गाइड क्या है?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget