एक्सप्लोरर

Age Wise Walking: किस उम्र में कितने कदम चलना चाहिए, जान लें पैदल चलने के फायदे

चलना कोई बड़ी मेहनत का काम नहीं है लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं. अगर आप उम्र के हिसाब से रोजाना थोड़ा-थोड़ा चलना शुरू करें, तो ना सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहेगी, बल्कि मन खुश और दिमाग एक्टिव रहेगा.

Walking Steps By Age : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत और फिटनेस को समय देना सबसे मुश्किल काम बन गया है. दिनभर काम के बाद हम इतने थक जाते हैं कि चलने तक की हिम्मत नहीं बचती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कुछ कदम चलकर (Walking) ही खुद को फिट बनाया जा सकता है. पैदल चलना शरीर को हेल्दी और फिट रखने का सबसे आसान तरीका हो सकता है. हालांकि, किस उम्र में किसे कितना चलना चाहिए, यह एक बड़ा सवाल है.

50,000 लोगों के साथ 15 अध्ययनों के साइंटिस्ट मेटा-एनालिसिस के अनुसार, रोजाना 10,000 कदम चलने का नियम हर उम्र में ठीक नहीं है. अध्ययनों से पता चला है कि हर दिन कुछ कदम चलने से ही इसका फायदा मिलता है. आइए जानते हैं किस एज में कितने स्टेप्स चलने चाहिए और इसके फायदे...

उम्र के हिसाब से दिनभर में कितने कदम चलना चाहिए

18–30 साल उम्र है तो हर दिन 8,000 से 10,000 स्टेप्स चलें.

31–50 साल की उम्र है तो 7,000 से 9,000 कदम चलकर ही खुद को फिट बना सकते हैं.

51–65 साल उम्र वाले 6,000 से 8,000 कदम से लंबी लाइफ जी सकते हैं.

65 साल से ज्यादा उम्र है तो रोज 4,000 से 6,000 स्टेप्स ही काफी है.

पैदल चलने के 7 जबरदस्त फायदे

1. वजन कंट्रोल में रहता है

हर दिन चलने से शरीर में फैट बर्न होता है, जिससे वजन (Weight) बढ़ने नहीं पाता है. इससे शरीर चुस्त और दुरुस्त बना रहता है. मोटापा जैसी समस्याएं नहीं होती हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनती है.

2. दिल की सेहत सुधरती है

आजकल खानपान और दिनभर बैठकर काम करने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में पैदल चलना फायदेमंद हो सकता है. इससे हार्ट पंपिंग बेहतर होती है और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है.

3. डायबिटीज़ और ब्लड शुगर कंट्रोल में आता है

डायबिटीज के मरीजों के लिए चलना बेहद जरूरी है. इससे ब्लड शुगर नेचुरली बैलेंस रहता है और किसी तरह की समस्याएं नहीं हो पाती हैं. इससे नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने की समस्याएं भी नहीं होती हैं.


4. मेंटल हेल्थ बेहतर होती है

सिर्फ 30 मिनट की वॉक डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम कर सकती है. इससे दिमाग दिनभर एक्टिव बना रहता है और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है. सुबह और शाम किसी भी वक्त चलने से दिमाग काफी सक्रिय बनता है.


5. जॉइंट्स और मसल्स मज़बूत होते हैं

बिना बॉडी को थकाए फ्लेक्सिबल और स्ट्रॉन्ग रखने का सबसे बढ़िया तरीका पैदल चलना है. दिनभर में कुछ स्टेप्स चलकर मांसपेशियों को ताकतवर बना सकते हैं. इससे शरीर मजबूत बनता है और आप तंद्रुस्त रहते हैं.


6. नींद में सुधार आता है

आजकल स्क्रीन टाइमिंग काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसकी वजह से रात में नींद देर से आती है. इसका असर सुबह की एक्टिविटीज पर पड़ता है. हर दिन की वॉक शरीर को थकावट देती है, जिससे नींद गहरी और रिलैक्सिंग होती है.

7. लॉन्ग लाइफ का राज़

कई स्टडीज बताती हैं कि नियमित वॉक करने वालों की उम्र लंबी होती है और बीमारियों का रिस्क कम रहता है, जो लोग रेगुलर तौर पर पैदल चलते हैं, उनकी उम्र बाकियों की तुलना में ज्यादा हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज बुखार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cardio Vs Strength Training: लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
Lemon Water: नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
Bladder Cancer: सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम
सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब आवास छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब आवास छोड़ेंगे आवास
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - 'आप बेईमान हैं या फिर मूर्ख....'
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - आप बेईमान हैं या फिर...
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
Embed widget