एक्सप्लोरर

Myth Vs Facts: क्या वाकई रोज चावल खाने से बढ़ता है वजन? रोटी बना सकती है आपको फिट, जानें क्या है सच

वजन कम करने के लिए डाइट को बैलेंस करना चाहिए. खाने में सही चीजें ही शामिल करनी चाहिए. वजन कम करने वालों को डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और हेल्दी फैट थोड़ा कम करना चाहिए. डाइटिशियन की भी मदद लेनी चाहिए.

Roti vs Rice for Weight Loss : रोटी-चावल हमारे खाने का अहम हिस्सा है. काफी लंबे समय से बहस चली आ रही है कि दोनों में कौन ज्यादा बेहतर है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि हम जो कुछ भी खाते हैं, उससे एनर्जी मिलती है. रोटी और चावल लिमिट में दोनों ही खाना अच्छा माना जाता है लेकिन जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उनके लिए सबसे बड़ी दुविधा होती है कि वजन कम करने के लिए रोटी खाएं या चावल. क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि रोटी से वजन घटता है और चावल से बढ़ता है. जानिए इसमें सच क्या है... 

Myth: क्या रोटी खाने से वजन घटता है?

Fact: कई डाइटिशियन का मानना है कि साबुत गेहूं की रोटी में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है. यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. लोगों को गलतफहमी है कि रोटी वजन बढ़ा देता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा है लेकिन सच्चाई यह नहीं है. अगर दिन में दो रोटी खाया जाए तो वजन नहीं बढ़ता है. हालांकि, इसके लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए. गेहूं के आटे की रोटी बनाने से पहले चोकर, अंकुर और भूसी को निकालना नहीं चाहिए. इसके सभी पोषक तत्व तभी फायदा पहुंचाएंगे, जब गूथे आटे में चोकर, अंकुर और भूसी भी हो.

यह भी पढ़ें:आप भी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए यूज करते हैं कॉन्टैक्ट लेंस? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

Myth: क्या चावल बढ़ा सकता है वजन

Fact: अक्सर लोगों को सलाह दी जाती है कि चावल कम खाया करें, क्योंकि इससे वजन बढ़ता है. पतले लोगों को तो ये सवाल आए दिन ही मिलती रहती है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चावल खाने से वजन बढ़ सकता है. इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि चूंकि चावल खाने के बाद आसानी से डायजेस्ट हो जाता है तो यह वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है. चावल में मौजूद पोषक तत्वों को शरीर बड़ी ही आसानी से अवशोषित भी कर लेता है, जिसका असर वजन पर देखने को मिलता है. अगर कोई दाल-चावल खाना पसंद करता है या इसकी खिचड़ी बनाकर खाता है तो उसका वजन बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: गर्म और ठंडा एक साथ खाने से क्या वाकई में कमजोर हो जाते हैं दांत? ये है सच

वजन घटाने में रोटी या चावल क्या ज्यादा बेहतर है

डायटिशियन के मुताबिक, वजन कम करना चाहते हैं तो आसानी से डायजेस्ट होने वाले फूड्स खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे फूड्स को शरीर आसानी से ऑर्ब्जव कर लेता है और जल्दी-जल्दी भूख लग जाती है. रोटी और चावल दोनों को ही अगर सही मात्रा में न खाया जाए तो वजन बढ़ा देते हैं. चूंकि चावल जल्दी पचता है और कैलोरी को तेजी से बढ़ाने का काम करता है, इसलिए इससे वेट गेन ज्यादा होता है और रोटी धीमी पचती है, इसलिए वजन कम करने में अच्छा माना जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Anemia In Women's: भारत में खून की कमी से जूझ रहीं 40% महिलाएं, जानें क्या

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget