एक्सप्लोरर

क्या वाकई जहर की तरह होता है अंकुरित आलू? ये होते हैं इसे खाने के नुकसान

अंकुरित आलू खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, खासकर अगर उनमें सोलानिन और चाकोनिन का लेवल स्तर ज्यादा हो. इसलिए ऐसे आलू को खाने से बचना चाहिए.

Sprouted Potatoes Health Risks : हम सभी के किचन में आलू की खास जगह है. इससे बने फूड हमारी थाली में रहते ही रहते हैं. आलू (Potatoes) को सब्जियों का राजा भी कहा जाता है.इसे चाहने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है. यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद भी है. कई बार घरों में रखे आलू अंकुरित (Sprouted) हो जाती हैं. कई लोग इसे हल्का काटकर इस्तेमाल कर लिया जाता है, जबकि कुछ लोग इसे पूरी तरह फेंक देते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अंकुरित आलू वाकई नुकसानदायक होता है. अगर हां, तो इसके क्या-क्या नुकसान होते हैं...

क्या अंकुरित आलू जहर की तरह होता है

जब आलू अंकुरित हो जाता है, तो उसमें सोलानिन (Solanine) और चाकोनिन (Chaconine) नामक जहरीले तत्व बनने लगते हैं. ये ग्लाइकोएल्कलॉइड (Glycoalkaloid) नाम के विषैले तत्व होते हैं, जिनका ज्यादा इस्तेमाल खाने को जहरीला बना सकता है.

आलू में सोलानिन कैसे बनता है

जब आलू को ज्यादा समय तक नमी और रोशनी में रखा जाता है, तो उसमें सोलानिन का स्तर बढ़ जाता है. आलू के छिलके का हरा पड़ना और अंकुर निकलना इस बात का संकेत है कि उसमें टॉक्सिन्स बनने लगे हैं. अगर कोई ज्यादा मात्रा में अंकुरित आलू खा ले, तो उसे फूड प्वाइजनिंग या न्यूरोलॉजिकल इश्यूज हो सकते हैं.

यह भी पढें : हेल्थ सीढ़ियां चढ़ने से क्यों जल्दी कम होता है आपका वजन? जान लीजिए जवाब

अंकुरित आलू खाने के क्या-क्या नुकसान

1. अधिक मात्रा में अंकुरित आलू खाने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है.

2. सोलानिन की वजह से दिमाग पर असर पड़ता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर और थकान महसूस हो सकती है.

3. ज्यादा मात्रा में सोलानिन ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है, जिससे कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है.

4. अगर बहुत ज्यादा मात्रा में अंकुरित आलू खा लिया जाए, तो यह नसों को सुन्न यानी नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है, जिससे शरीर पर सुस्ती और झुनझुनी महसूस हो सकता है.

5. प्रेगनेंसी में अंकुरित आलू खाना बच्चे के विकास पर असर डाल सकता है और बर्थ डिफेक्ट्स का खतरा बढ़ा सकता है.

क्या हल्का अंकुरित आलू खा सकते हैं

अगर आलू में बहुत हल्के अंकुर निकले हैं, और वह ज्यादा हरा नहीं पड़ा है, तो उसे छीलकर और अंकुर हटा कर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अगर आलू बहुत ज्यादा अंकुरित है या हरा पड़ गया है, तो इसे खाने से बचना ही बेहतर है.

अंकुरित आलू से बचने के तरीके

आलू को हमेशा ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर स्टोर करें.

फ्रिज में आलू रखने से बचें, क्योंकि ठंडक में स्टार्च तेजी से शुगर में बदल जाता है, जिससे अंकुर जल्दी आते हैं.

अगर आलू अंकुरित हो गया है, तो उसे अच्छी तरह जांच कर ही इस्तेमाल करें.

पुराने आलू का इस्तेमाल करने से बचें और ताजा आलू ही खरीदें.

अगर आलू में बहुत ज्यादा अंकुर निकल आए हैं, तो इसे फेंक देना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढें : क्या होता है Adolescence, जिसे लेकर बनी वेब सीरीज मचा रही धूम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Cancer In India: हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके
हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके
Brain Fog Symptoms: 30 की उम्र में भूलने लगे हैं छोटी-छोटी बातें, कहीं आपके दिमाग पर 'ब्रेन फॉग' तो नहीं छा रहा?
30 की उम्र में भूलने लगे हैं छोटी-छोटी बातें, कहीं आपके दिमाग पर 'ब्रेन फॉग' तो नहीं छा रहा?
Weak Urine Flow Causes: क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget