एक्सप्लोरर

इन चार तरीकों से स्किन को नुकसान पहुंचाता है स्मार्टफोन, जानें बचने का तरीका

महामारी के इस खतरनाक दौर में हमारी निर्भरता स्मार्टफोन पर और बढ़ गई है. लोग घंटों स्मार्टफोन पर समय बिताते हैं. लेकिन स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल स्किन पर कई हानिकारक असर डालता है. 

हम सब जानते हैं कि स्मार्टफोन का जितना फायदा है, इसके नुकसान भी कम नहीं है. स्मार्टफोन का अत्यधिक इस्तेमाल आंखों और दिमाग के लिए तो हानिकारक तो है ही, स्किन को भी यह कम नुकसान नहीं पहुंचाता. महामारी के इस खतरनाक दौर में हमारी निर्भरता स्मार्टफोन पर और बढ़ गई है.

लोग घंटों स्मार्टफोन पर समय बिताते हैं. चूंकि लोगों का कहीं जाना नहीं होता, दफ्तर भी बंद है, खुले हैं तो वर्क फ्रोम होम हो रहा है, ऐसे में घर स्मार्टफोन ही साथी बनने लगा है. इसके अत्यधिक इस्तेमाल से सिरदर्द, गर्दन दर्द, आंखों की समस्याओं के अलावा कई तरह की स्किन की समस्याएं भी आ जाती है.  यहां हम बता रहे हैं किस तरह स्मार्टफोन स्किन की समस्याओं को बढा रहा है. साथ ही इन समस्याओं से निजात पाने के बारे में भी बता रहे हैं.

मुंहासे (Acne) – स्मार्टफोन के हर हिस्से में कीटाणुओं की भरमार होती है. यह सबसे गंदी चीजें हैं. चूंकि आप इसे कान में सटाकर बात करते हैं, इससे कीटाणु या जर्म शरीर के अन्य हिस्से जैसे चेहरे, नाक, कान इत्यादि पर आ जाते हैं और उस हिस्से को संक्रमित कर देते. सबसे ज्यादा चेहरे प्रभावित होता है जिससे मुंहासों का होना आम बात है.

निदान – स्मार्टफोन को रोजाना एंटीबैक्टीरियल वाइप्स से साफ करें. जब भी फोन किसी दूसरे के हाथ जाएं तो उसके तुरंत बाद इसे साफ करें.

एलर्जी- (Allergies)- फोन के ज्यादा इस्तेमाल से गाल पर रेशे आ जाते हैं. इसका मतलब है कि चेहरे पर एलर्जी आ गया है. ज्यादातर फोन के केस में क्रोमियम और निकेल का इस्तेमाल होता है जो एलर्जी को बढ़ाता है और स्किन संबंधी बीमारियों को जन्म देता है.  

निदान – इसका सबसे बेहतर उपाय यह है कि फोन को प्लास्टिक केस या प्रोटेक्टिव गार्ड में रखें.

समय से पहले झुर्रियां (Premature wrinkles: )- स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंख के आसपास झुर्रियां दिखाई देने लगती है. इसके अलावा भौंह के बीच में सीधी झुर्रियां बनने लगती. 

निदान- फोन का इस्तेमाल करते समय इसे आंख से पर्याप्त दूरी में रखें. आंख के पास कूलिंग इफेक्ट वाली क्रीम लगाएं. 

फोन का प्रकाश (Phone light)- स्मार्टफोन का नीला प्रकाश प्रकाशबैंगनी UVA/UVB किरण से ज्यादा खतरनाक होता है. इसका सीधा मतलब  यह है कि सूर्य के प्रकाश से एक घंटे में स्किन को जितना नुकसान होता है उससे कहीं ज्यादा फोन का ब्ल्यू लाइट नुकसान पहुंचाती है. इससे कई तरह की स्किन प्रोब्लेम सामने आती हैं. 

निदान- इसका आसान उपाय यही है कि फोन का कम से कम इस्तेमाल करें. ज्यादा देर फोन पर न रहें. अगर ज्यादा देर फोन पर रहें तो फोन को डार्क या नाइट मोड में कर दें. 

ये भी पढ़ें कोविशील्ड और कोवैक्सिन की कीमत पर SII और भारत बायोटेक से फिर बात करेगी केंद्र सरकार- रिपोर्ट

Nusrat Jahan Pregnancy: करीबी ने नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया, कहा- अपने होने वाले बच्चे का ख्याल रख रही हैं TMC सांसद 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

High Cholesterol: इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Healthy Canned Foods: क्या डिब्बाबंद खाने को सेहत के लिए खराब मानते हैं आप? आपकी सोच बदल देगी यह नई रिपोर्ट
क्या डिब्बाबंद खाने को सेहत के लिए खराब मानते हैं आप? आपकी सोच बदल देगी यह नई रिपोर्ट
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget