एक्सप्लोरर

बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाना है तो खाली पेट पिएं अदरक से बना खास ड्रिंक, जान लें बनाने का तरीका

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो डाइट में अदरक का इस्तेमाल बढ़ा दें. अदरक में ऐसे गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने का तरीका.

खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. जिसमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां भी शामिल हैं. हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बड़ा खतरा शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पैदा होता है. इससे बचने के लिए डाइट में कई ऐसी चीजें शामिल की जा सकती हैं. जिनसे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है. अदरक भी कोलेस्ट्रॉल कम करने का कारगर आयुर्वेदिक नुस्खा है. जी हां, अदरक का सेवन 2 तरीकों से करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. यह ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है. जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अदरक का इस्तेमाल कैसे करें?

शरीर में कोलेस्ट्रॉल एक मोमी चिपचिपा पदार्थ होता है, जो दो रूपों में पाया जाता है. एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल और दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल. जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है, तो यह नसों में जमा हो जाता है. इससे धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं और रक्त की आपूर्ति प्रभावित होती है. जब नसें ब्लॉक हो जाती हैं, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए, अगर आप शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना ज़रूरी है.

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अदरक

अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. अदरक में हाइपोलिपिडेमिक एजेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाता है. अदरक खाने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है. जो लोग अदरक का सेवन करते हैं, उनमें ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है. हालांकि, आप अदरक का इस्तेमाल कैसे करते हैं, यह भी महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: Toilet में बैठकर देर तक करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

1. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अदरक का पानी: अदरक का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए रात को सोने से पहले 1 इंच अदरक के टुकड़े को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उस पानी को पी लें. रोजाना इस तरह अदरक का पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. इससे मोटापा भी कम होता है.

यह भी पढ़ें: ज्यादा थकान से लेकर वजन कम होने तक, कैंसर होने के ये हैं पांच बड़े लक्षण

2. कोलेस्ट्रॉल के लिए अदरक और नींबू की चाय: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अदरक और नींबू की चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए एक पैन में 1 कप पानी उबालें. अब इसमें थोड़ा कसा हुआ अदरक डालें. पानी को 10 मिनट तक उबालें और फिर छान लें. अब इसमें आधा नींबू का रस डालें और चाहें तो 1 चम्मच शहद भी मिला लें. इस चाय को पी लें.अगर आप शहद डालना चाहते हैं तो चाय के थोड़ा ठंडा होने के बाद ही डालें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget