एक्सप्लोरर

Green Tea Side Effects: इस समय ग्रीन टी पीने से हो सकता है नुकसान, प्रेगनेंसी में भूलकर भी न पिएं ग्रीन टी

Green Tea For Health: ग्रीन टी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. खासतौर से ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है.लेकिन गलत टाइम पर ग्रीन टी पीने से नुकसान भी हो सकता है. इस समय ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए.

Green Tea in Pregnancy: आजकल फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोग चाय की जगह ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं. हालांकि कुछ लोग वजन घटाने के लिए ग्रीन टी पीते हैं. ग्रीन टी पीने से मोटापा कम होता है. इससे स्किन पर ग्लो बढ़ता है. ग्रीन टी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है. ग्रीन टी के इतने फायदों को जानकर लोग खूब ग्रीन टी पीने लगे हैं. ऑफिस में लोग दिन में कई बार ग्रीन टी पीते हैं. कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीते हैं. इस तरह ग्रीन टी पीने से फायदे की जगह आपको नुकसान हो सकता है. जानिए कब पीनी चाहिए ग्रीन टी और किसे इसके सेवन से बचना चाहिए. 

इस तरह ग्रीन टी पीने से फायदे की जगह नुकसान होगा
1- खाली पेट न पिएं- कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत ही ग्रीन टी के साथ करते हैं जो नुकसान कर सकता है. कभी भी खाली पेट ग्रीन टी न पिएं. इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है. पहले कुछ खा लें और फिर करीब 1 घंटे बाद ही ग्रीन टी पिएं. 
2- ज्यादा ग्रीन टी करती है नुकसान- वजन घटाने के चक्कर में लोग दिन में कई बार ग्रीन टी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1 कप ग्रीन टी में 24-25 एमजी कैफीन होता है. अगर आप दिन में 4- 5 कप ग्रीन टी पी रहे हैं तो इससे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है. जिससे घबराहट, सीने में जलन, चक्कर, डायबिटीज और नींद नहीं आने की समस्या हो सकती है. 
3- खाने के साथ न पिएं ग्रीन टी- कुछ लोग खाने के साथ या फिर खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीते हैं. जो नुकसान करती है. आपको दो मील के बीच ग्रीन टी लेनी चाहिए. ग्रीन टी में कैटेकिन होता है, जिससे बॉडी अच्छी तरह आयरन को अवशोषित नहीं कर पाती है. ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है. इसलिए खाना खाने के बाद ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए. 
4- दवाओं के साथ न पिएं ग्रीन टी- अगर आप किसी तरह की दवाओं का सेवन करते हैं तो उनके साथ ग्रीन टी न पिएं. खासतौर से ऐसी दवा जो नर्वस सिस्टम के लिए होती हैं. उनके साथ ग्रीन टी के सेवन से बचना चाहिए. दवाओं के साथ मिलकर ग्रीन टी नुकसान कर सकती है. 
5- प्रेग्नेंसी में न पिएं ग्रीन टी- प्रेग्नेंसी में आपको ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए. इसके अलावा फीड कराने वाली महिलाओं को भी इससे बचना चाहिए. ज्यादा ग्रीन टी पीने से गर्भ में पलने वाले बच्चे को नुकसान हो सकता है. ग्रीन टी में पाया जाने वाला कैफीन दूध के जरिए बच्चे के शरीर में पहुंचता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है. 

ग्रीन टी पीने का सही तरीका
आपको दिन में 2-3 कप ग्रीन टी से ज्यादा नहीं पीनी चाहिए. खाना खाने के 1 घंटे बाद ही ग्रीन टी पिएं. खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचें.  सोने से पहले ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए. आप इसे नाश्ते के बाद सुबह 10-11 बजे के बीच में पी सकते हैं. शाम को 5-6 बजे आप ग्रीन टी ले सकते हैं. 
ये भी पढ़ें: Pollution For Heart: वायु प्रदूषण से आ सकता है हार्ट अटैक, जानिए हार्ट के लिए कितना खतरनाक है प्रदूषण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget