एक्सप्लोरर

Gut Health: गट हेल्थ खराब होने पर दिखाई देते हैं ये 5 शुरुआती लक्षण, रोकें बीमारी का बढ़ना

Healthy Stomach: पेट सही रहे और पाचन संबंधी कोई समस्या भी ना हो इसके लिए गट हेल्थ का ठीक होना बहुत जरूरी है. यहां ऐसे पांच लक्षण बताए जा रहे हैं, जो गट हेल्थ खराब होने का संकेत देते हैं.

Gut Bacteria: हमें पेट संबंधी परेशानियों से बचाने और हमारे पाचन (Digestion) को सही बनाए रखने में गट बैक्टीरिया का बहुत बड़ा रोल होता है. गट बैक्टीरिया को गुड बैक्टीरिया के रूप में समझ सकते हैं, जो हमें बीमार नहीं बनाते बल्कि हमें बीमारियों से बचाते हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं. हमारे शरीर में टॉक्सिक बैक्टीरिया (Toxic bacteria) और गुड बैक्टीरिया (Good bacteria) का संतुलन बहुत जरूरी होता है. पेट में कई माइक्रोबायोम (microbiome) होते हैं, जो असल में बैक्टीरिया की छोटी-छोटी कम्युनिटी होती हैं. इनमें गुड बैक्टीरिया और टॉक्सिक बैक्टीरिया के साथ ही फंगी (Fungus) और वायरस (Virus) भी होते हैं. जब तक इनकी संख्या में एक संतुलन बना रहता है. सेहत ठीक रहती है, लेकिन जैसे ही असंतुलन पैदा होता है, हमारी सेहत गड़बड़ाने लगती है. गट हेल्थ खराब होने पर कौन-से लक्षण दिखाई देते हैं, इस बारे में यहां बताया जा रहा है.

पाचन संबंधी समस्याएं

गट हेल्थ खराब होने पर पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. इस कारण गैस बनना, पेट फूलना, बदहजमी होना, पेट में मरोड़ उटना यानी कैंप्स आना, खट्टी डकारें या फिर सीने पर जलन की समस्या होना. ये सभी असंतुलित पाचन के लक्षण हैं और गट हेल्थ खराब होने को दर्शाते हैं.

हर समय थकान रहना

गट हेल्थ खराब होने से नींद भी बुरी तरह प्रभावित होती है. इस कारण हर समय थकान बनी रहती है. घंटों लेटे रहने के बाद भी यह थकान दूर नहीं होती है.

त्वचा संबंधी समस्याएं

गट हेल्थ खराब होने पर त्वचा संबंधी समस्याएं भी अचानक से बढ़ जाती हैं. इनमें त्वचा पर खुजली होना, दानें निकलना, जलन होना, लाल निशान बनना, रैशेज होना इत्यादि शामिल है. अगर लगातार गट हेल्थ खराब रहे तो ये स्किन संबंधी समस्याएं एग्जिमा का रूप भी ले सकती हैं.

अचानक वजन बढ़ना या कम हो जाना

आपने अपनी डाइट में कोई बदलाव नहीं किया है और अपना एक्सर्साइज रुटीन भी वही रखा है लेकिन फिर भी आपका वजन तेजी बढ़ने लगा है या घटने लगा है तो इसका कारण  खराब गट हेल्थ भी हो सकती है. क्योंकि गट बैक्टीरिया बड़ी संख्या में हमारी आंत में रहते हैं और ये भोजन के पाचन को आसान बनाने  का काम करते हैं. लेकिन जब इनमें किसी तरह की समस्या होती है तो शरीर में पोषक तत्वों के सोखने में समस्या, रक्त में शुगर का स्तर बढ़ना और भूख लगने की प्रक्रिया बाधित होती है.

भोजन करते ही परेशानी होना

कुछ लोगों को भोजन करने के तुरंत बाद पेट में जलन, बेचैनी की समस्या हो सकती है तो कुछ लोगों तुरंत मोशन के लिए जाना पड़ सकता है. ऐसा भी गट हेल्थ गड़बड़ होने के कारण हो सकता है. क्योंकि जब कुछ खास फूड्स पचाने वाले बैक्टीरिया आंत में नहीं होते हैं, तो यह भोजन अपच के कारण कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: ये है हर कैंसर का शुरुआती लक्षण, जो देता है सतर्क होने की वॉर्निंग

यह भी पढ़ें: टीनएजर लड़कों में अधिक होता है नेफ्रोटिक सिंड्रोम, आंखों पर रहती है सूजन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heel Pain Is A Big Problem: सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
Morning Phone Habit Harm: सुबह आंख खुलते ही उठा लेते हैं फोन, सुबह की यह आदत खराब कर देती है पूरा दिन 
सुबह आंख खुलते ही उठा लेते हैं फोन, सुबह की यह आदत खराब कर देती है पूरा दिन 
NFHS 6 Report: अस्पतालों में डिलीवरी बढ़ी, लेकिन डायबिटी और ब्लड प्रेशर के मामले बढ़े; NFHS की रिपोर्ट में खुलासा
अस्पतालों में डिलीवरी बढ़ी, लेकिन डायबिटी और ब्लड प्रेशर के मामले बढ़े; NFHS की रिपोर्ट में खुलासा
Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Heel Pain Is A Big Problem: सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
Embed widget