एक्सप्लोरर

सिर दर्द क्या है, क्यों होता है, इसके लक्षण, कारण और इलाज के बारे में सारी बातें समझें (Q&A)

सिर दर्द एक आम समस्या है लेकिन इसका वक्त रहते इलाज नहीं किया गया तो यह एक बड़ी समस्या बन सकती है. आइए जानते हैं इसके लक्षण, कारण और बचाव...

सिर दर्द (Headache) एक आम समस्या है जो हर किसी को किसी भी वक्त हो सकती है. सिर दर्द का नाम लेते ही जह्न में एक मशहूर गाना याद आ जाता है. वह है 'सर जो तेरा चकराये या दिल डूबा जाए, आजा प्यारे पास हमारे क्यों घबराए'...इस गाने में एक्टर जॉनी वॉकर जिस तरीके से सर पर तेल से चंपी करने के फायदे बता रहे हैं. वह सुनने लायक है. जब भी सिरदर्द होता है तो ऐसे में लगता है कि बस एक बार कोई तेल से अच्छा सा मसाज कर दे. ताकि सारा दर्द एक बार में छू मंतर हो जाए. लेकिन सवाल यह उठता है कि जिस सिर दर्द को हम मामूली समझकर छोड़ देते हैं . या ये समझते हैं कि तेल की एक मालिश के बाद ठीक हो जाएगा असल में वह कितना ज्यादा खतरनाक हो सकता है. पहले जानेंगे 'सिर दर्द' क्या है? आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिए सिर दर्द से जुड़े ऐसे-ऐसे सवालों के जवाब देंगे. जो आपके लिए भी बिल्कुल नया होगा. 

सिर दर्द क्या है?

सिर या गर्दन के किसी भी पार्ट में होने वाले दर्द को आप माइग्रेन, टेंशन, क्लस्टर सिरदर्द से जोड़कर देख सकते हैं. बार-बार होने वाले सिरदर्द आपके पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को प्रभावित कर सकता है. जिन लोगों को खतरनाक वाले सिर में दर्द होते हैं वह डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं. रेगुलर सिरदर्द आपके शरीर में दूसरी मुश्किल भी खड़ी कर सकती है जैसे- उल्टी, मतली आदी. कई बार ऐसा होता है कि गैस की वजह से भी सिर में काफी ज्यादा दर्द होता है. 

कितने तरह के सिर दर्द होते हैं?

सिरदर्द कई तरह के होते हैं लेकिन 4 सबसे महत्वपूर्ण है. जो सबसे ज्यादा लोगों को होते हैं. 

माइग्रेन

इस तरह के सिरदर्द में चेहरे और गर्दन पर दर्द होता है. ऐसे सिरदर्द में देखने और सुनाई देने में काफी ज्यादा दिक्कत होती है. इसके अलावा, दर्द के साथ मतली और धुंधली दिखाई देती है.

क्लस्टर

इसमें सिर में एक तरफ और आंख के आसपास केंद्रित दर्द होता है. इस दर्द में पुतली छोटी और नाक बहने लगती है. ऐसे दर्द में कभी-कभी आंख के एक तरफ लाल हो जाता है. 

साइनस

साइनस के होने पर सिरदर्द में चेहरे, माथे, साइनस, आंख और कान में दर्द होता है. कुछ लोगों के नाक बहने, खुजली, चेहरे पर सूजन, बुखार हो जाता है. 

तनाव

इस तरह के सिर दर्द में आंख के ऊपर दर्द होने लगता है.  सिर के दोनों तरफ दर्द होने लगता है. 

सिरदर्द के लक्षण क्या हो सकते हैं?

सिरदर्द के कई दर्दनाक कारण हो सकते हैं.सिर दर्द कई गंभीर कारणों से भी हो सकते हैं तो कुछ आपके गलत खानपान और खराब रूटीन की वजह से भी हो सकती है. 

बीमारी
तेज बुखार, खांसी-सर्दी से पीड़ित हैं तो आपको सिर दर्द हो सकता है. बुखार और खांसी होने पर नसों और मांसपेशियां ट्रिगर हो सकती है. 

टेंशन

टेंशन सिरदर्द का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है. इससे डिप्रेशन का भी खतरा रहता है. इसके पीछे का कारण दवा का ओवरडोज और शराब पीना भी बताया जाता है. सोने के पैटर्न में बदलाव और अधिक दवा खाना भी सिरदर्द का कारण बन सकता है. 

तेज गंध
तेज गंध, धुएं,भी सिर दर्द का कारण बन सकता है. 

जेनेटिक्स

अगर किसी बच्चे के माता-पिता को माइग्रेन की दिक्कत है तो लाजमी है कि एक समय के बाद उनके बच्चे को भी हो जाएगी.

रोजाना होने वाले सिर दर्द नॉर्मल है

ट्रेवल, सफर के दौरान होने वाले सिर दर्द नॉर्मल हो सकते हैं. लेकिन कुछ सिर दर्द काफी लंब समय तक रहते हैं. इसके पीछे का कारण-नींद की कमी, भूख,ज्यादा शराब पीना, कैफीन का सेवन,तनाव, डिहाइड्रेशन, तेज रोशनी, आवाज से भी सिर में दर्द हो सकती है. 

सिरदर्द का मतलब स्ट्रोक होता है?

सिरदर्द का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि यह स्ट्रोक है. लेकिन आपको अचानक और तेज सिरदर्द महसूस हो रहा है तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है. समय गवाएं बिना वक्त रहते हॉस्पिटल पहुंच जाए. 

सिर दर्द से बचना है तो घर बैठे कौन से नुस्खे हैं कारगर?

खूब पानी पिएं

जिन लोगों को रोजाना सिर में दर्द होता है. उन्हें खूब पानी पीना चाहिए. इससे वह एकदम हाइड्रेट रहेंगे.

ज्यादा शराब नहीं पीना चाहिए

जो ज्यादा शराब पीते हैं उन्हें सिर दर्द की दिक्कत ज्यादा होती है. यह वासोडिलेटर है और यह डिहाइड्रेशन के कारण होती है. 

नींद की कमी

नींद की कमी के कारण भी सिर दर्द की दिक्कत शुरू होती है.ऐसा नहीं है नींद की कमी वालों को ही. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग काफी ज्यादा सोते हैं उन्हें भी सिर दर्द की समस्या से गुजरना पड़ता है. 

तेल का सही यूज

अगर आपको काफी ज्यादा हेडेक हो रहा है तो आप माथे पर पुदीने का तेल लगा सकते हैं. साथ ही आप लैवेंडर का तेल होंठ पर लगा सकते हैं. इससे सांस और माइग्रेन की समस्या नहीं होगी. 

बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सिरदर्द के खिलाफ मदद करता है. राइबोफ्लेविन, बी12, फोलेट और पाइरिडोक्सिन जैसे सप्लीमेंट सिरदर्द को कम करते हैं.

कैफीन वाली चाय या कॉफी पिएं

चाय या कॉफी सिरदर्द को कम करने में मदद करती है. इसमें पाई जाने वाली ज्यादा मात्रा में कैफीन सिर के दर्द को कम करती है. 

ये भी पढ़ें: एक-दो नहीं, WHO की 'टेंशन' हैं ये 5 वायरस! क्या कोरोना की तरह मचाएंगे 'तबाही'?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget