एक्सप्लोरर

एक महीने तक अदरक खाने से सेहत पर होता है गजब का असर, कई बीमारियों से मिल जाएगा छुटकारा

अदरक में जिंक, फॉस्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसे रोजाना खाने के कई फायदे हैं.

कई लोग ऐसे हैं जो पूरे दिन एनर्जेटिक रहें इसके लिए सुबह-सुबह अदरक वाली चाय पीते हैं. ताकि वह पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहें. खासकर इंडियन किचन में अदरक के बिना खाना अधूरा है. सब्जी में तो अदरक डाली ही जाती है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. बल्कि आयुर्वेद के मुताबिक अदरक स्वास्थ्य के हिसाब से भी काफी ज्यादा फायदेमंद है. अदरक में जिंक, फॉस्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. हेल्थ एक्सपर्ट या आयुर्वेद के मुताबिर अगर एक महीने तक अदरक लगातार खाया जाए तो हाई कोलेस्ट्रॉल, आर्थराइटिस, कैंसर और पेट संबंधी बीमारियों से एक हद तक निजात तो जरूर मिल जाएगा. 

आइए जानते हैं इसके फायदो के बारे में:

पेट की बीमारियों में है फायदेमंद

अगर आप थोड़ा अदरक भी हर रोज खाते हैं. तो इससे पेट संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता है. अदरक में पाई जाने वाली फेनोलिक एसिड पेट की जलन-एसिडिटी को कम करती है. अदरक हमारे पाचन शक्ति को मजबूत करने के साथ-साथ गैस, दर्द, दस्त को दूर करती है. कब्ज की समस्या को भी दूर करती है. 

कैंसर से बचाव 

अदरक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में भी मददगार होती है. इसमें पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर पैदा करने वाले सेल्स से लड़ती है और उसकी रोकथाम करती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदरक में एपोप्‍टोसिस होता है जिससे ट्यूमर और कैंसर सेल्स को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्किन कैंसर में भी काफी ज्यादा मददगार है. कोलन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचना चाहते हैं तो अदरक जरूर खाए. 

पेट के अल्‍सर को करता है ठीक

अदरक का इस्तेमाल पेट की अल्सर को ठीक करने के काम भी आता है. अगर आप रोजाना अदरक खाएंगे तो इससे पेट में अल्सर बढ़ने से रोका जा सकता है. एच पिलोरी बैक्टीरिया के कारण अल्सर होता है. ऐसे में अगर आप अदरक खाएंगे तो यह बैक्टीरिया बढ़ेगी नहीं और अल्सर का खतरा भी टल जाएगा. 

गठिया और आर्थराइटिस का होता है खातमा

अदरक में  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया और आर्थराइटिस को कंट्रोल करने में और दर्द की रोकथाम करने में मददगार होते हैं. अदरक खाने से हड्डियां मजबूत होती है और गठिया के दर्द से राहत भी मिलती है. 

अल्‍जाइमर के लिए फादेमंद 

अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी में अदरक खाने से बहुत फायदा मिलता है. अदरक से टेंशन और शारीरिक कमजोरी दूर होती है और याददाश्त की समस्या ठीक होती है. अदरक में पाई जाने वाली  एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग के सूजन को ठीक करके याददाश्त बढ़ाने में मदद करती है. 

पीरियड्स के दर्द से राहत  

रोजाना अदरक खाने से पीरियड्स के दर्द में राहत मिलता है. पीरियड्स के दौरान अगर आप अदरक का पाउडर खा रहे हैं या उसे पानी में उबालकर उसका पानी रहे हैं. तो इससे आपको पीरियड्स के दर्द में काफी ज्यादा आराम मिलता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 ये भी पढ़ें: Periods कितने दिन तक लेट हो सकता है? कितने दिन का पीरियड साइकल होता है नॉर्मल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget